आईएसबीटी के पास शुरू हुआ दिल्ली सिक्स फैमिली रेस्टोरेंट
शहर काजी समेत कई जिम्मेदार लोग पहुंचे, संचालक बिलाल चौधरी ने की नई शुरुआत

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देहरादून के हरिद्वार रोड स्थित आईएसबीटी के पास ‘दिल्ली सिक्स फैमिली रेस्टोरेंट’ की शुरुआत की गई। रेस्टोरेंट के शुभारंभ के मौके पर शहर के कई जिम्मेदार लोग और गणमान्य नागरिक पहुंचे और संचालक बिलाल चौधरी को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
अतिथियों ने रेस्टोरेंट के संचालक को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि दिल्ली सिक्स स्थानीय लोगों के साथ ही देहरादून आने वाले पर्यटकों और परिवारों के लिए भी पसंदीदा स्थान बनेगा।
संचालक बिलाल चौधरी ने बताया कि रेस्टोरेंट में परिवारों को ध्यान में रखते हुए बेहतर माहौल के साथ स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। यहां वेज और नॉन-वेज दोनों तरह के व्यंजन उपलब्ध होंगे। रेस्टोरेंट का उद्देश्य ग्राहकों को अच्छे भोजन के साथ बेहतर वातावरण और पारिवारिक अनुभव उपलब्ध कराना है।
आईएसबीटी के नजदीक स्थित होने के कारण रेस्टोरेंट का लाभ स्थानीय लोगों के साथ बाहर से देहरादून आने वाले यात्रियों को भी मिलने की उम्मीद है। शुभारंभ के दौरान मौजूद लोगों ने दिल्ली सिक्स की टीम को सफलता और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
