बल्लीवाला फ्लाईओवर के नीचे बुलेट की टक्कर से महिला की मौत
देहरादून, संवाददाता। बल्लीवाला चौक फ्लाईओवर के नीचे तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब महिला पैदल जा रही थी और बुलेट सवार गलत दिशा से आया और तेज रफ्तार में टक्कर मार दी।
पुलिस के मुताबिक हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां उसको मृत घोषित कर दिया। बताया कि महिला की पहचान हीरा देवी (51), निवासी कांवली रोड, शिवाजी मार्ग, देहरादून के रूप में हुई है। हीरा देवी पैदल बल्लीवाला चौक से शिवालिकापुरम की ओर जा रही थीं। इसी दौरान बुलेट मोटरसाइकिल का चालक गलत दिशा में तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया और महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में महिला की मौत हो गई। शव परिजनों को परिजनों को सौंप दिया है। बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा जाएगा।
