घर से चुराए सोने चांदी के जेवर, दो गिरफ्तार
देहरादून, संवाददाता : ऑपरेशन प्रहार के तहत रायपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग घरों में चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के ज्वैलरी बरामद की गई है।
एसएसपी देहरादून ने बताया कि बीती 27 अगस्त को शिल्पा निवासी गंगोत्री विहार कैनाल रोड शिकायत दी थी। जिसमें बताया था कि चोरों ने उनके घर से ज्वेलरी और नकदी चोरी कर ली है। मामले में केस दर्ज कर जांच की गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी डोईवाला के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चैक किए गए। साक्ष्य के आधार प अभियुक्तों को लाडपुर से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से वादी के घर से चुराई गई ज्वेलरी बरामद की गई। पता चला कि सोने-चांदी के अधिकांश आभूषण चकराता रोड स्थित दुकान में जाकर बेचे थे। इस मामले में करण कनौजिया निवासी नथुवावाला बालावाला और उदय जायसवाल निवासी दून विहार राजपुर को गिरफ्तार किया गया है।

