
देहरादून/
ग्राम -काण्डा (बावर ), dehradun के गौरव, डॉ. टीकम सिंह राणा को Academy of Scientific and Innovative Research (AcSIR) द्वारा “Outstanding Professor” अर्थात “अति विशिष्ट आचार्य उपाधि” के सम्मान से अलंकृत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

बताया गया कि तीन दशकों से अधिक के आपके समर्पित अनुसंधान, शिक्षण एवं शैक्षणिक योगदान ने वनस्पति विज्ञान( Plant Sciences) के अंतर्गत इस बदलते जलवायु एवं भूमंडलीय परिवर्तन के समय में अपनी अद्वितीय प्रतिभा से लोहा मनवाया है।
बताया गया कि आपका प्रमुख योगदान पादप वर्गीकरण (Plant Molecular Systematics) को आधुनिक आणविक आनुवंशिकी एवं जीनोमिक्स (Molecular Genetics/Genomics and Conservation Biology) के साथ संयोजित कर भारत की वनस्पति जैवविविधता — विशेषकर हिमालयी एवं औषधीय पौधों — को समझने, पहचानने और संरक्षित करने में रहा है।
साथ ही, आपने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में 150 से अधिक शोध‑पत्र (High Impact Journals) एवं 5 किताबें प्रकाशित कर भारतीय वनस्पति विज्ञान को वैश्विक स्तर पर सारगर्भित किया है। इसके अलावा इन्होंने 22 शोध छात्रों को PhD करवा चुके हैं । Dr. Rana has been bestowed with several National and International awards and accolades. A few of them are : Fellow- The Linnaean Society, London (UK) (2021) (FLS); Fellow- Indian Association for Angiosperm Taxonomy (India) (2006) (FIAAT); Fellow- The Botanical Society of India (2004) (FBS); Fellow- Ethno-botanical Society of India (1995) (FES); Prof. K. J. Kajale, Memorial Award Lecture (2021) by The Botanical Society of India; Prof. R. R. Das Memorial Award Lecture (2020) by Jiwaji University, Gwalior, Madhya Pradesh; Best Research Paper award (2012-13) by CSIR, NBRI, Lucknow. During his research endeavours he has visited several foreign countries such as Germany, France, Austria, Switzerland, Slovakia, China, Kuwait etc.. under various Intergovernmental delegations, fellowships and inter- academy exchange programs. He was also bestowed with most prestigious award “ BOYSCAST Fellowship” (2001-2002) by the Government of India to work at IPK, Gatersleben, Germany on Molecular Systematics and Evolutionary Biology.
उपरोक्त उपलब्धियों यह पृष्ठांकित करती है कि जौनसार बावर जैसे उपेक्षित एवं दुर्गम माटी में में भी ऐसी प्रतिभाएं उत्पन्न हुई है जिन्होंने वैश्विक पटल पर अपनी उत्कृष्ट शोधों को रेखा कित किया है।
बताया कि यह महत्व विषय केंद्रीय वैज्ञानिक एवं औद्योगिक विकास परिषद जैसी वैज्ञानिक संस्था में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
यह प्रतिष्ठित सम्मान आपके अथक परिश्रम, निष्ठा, विद्वता और वैज्ञानिक योगदान की गरिमापूर्ण पहचान है।
कहा गया कि, आपकी यह उपलब्धि केवल आपके परिवार और ग्राम काण्डा के लिए ही नहीं, बल्कि समूचे क्षेत्र, वैश्विक पहचान लिए गौरव का विषय है। आपकी सफलता युवा पीढ़ी को ज्ञान, शोध और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रेरित करती रहेगी।
“विद्या धनं सर्वधनप्रधानम्।”
ज्ञान का धन ही सभी धनों में श्रेष्ठ है।

