• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
Home अन्य -राज्य

सीमेंट के कट्टों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, एक की मौत, दो धायल

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
September 20, 2026
in अन्य -राज्य, अल्मोड़ा, उत्तर प्रदेश, उत्तरकाशी, उत्तराखंड, उधम सिंह नगर, खबर पहाड़, चमोली, दिल्ली, देश-विदेश, देहरादून, देहरादून, नेशनल, नैनीताल, पुलिस
0
सीमेंट के कट्टों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, एक की मौत, दो धायल

मोहब्बेवाला में हादसों का सिलसिला नहीं थमा, एक और मौत

सीमेंट के कट्टों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, एक की मौत, दो धायल

देहरादून : आशारोड़ी से मोहब्बेवाला के बीच सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार सुबह मोहब्बेवाला चौक के पास सीमेंट के कट्टों से लदा ट्राला दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत और दो लोग घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब ट्राला सहारनपुर से देहरादून की तर आ रहा था। बताया गया कि ट्राला, बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया और पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात भी प्रभावित हुआ।

जानकारी के मुताबिक ट्रक पलटने की घटना के बाद दोनों तरफ का ट्रैफिक बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम के साथ ही फायर सर्विस, ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की टीमें मौके पर पहुंची। मौके पर ट्रक संख्या एचआर 38एबी 0216 अनियंत्रित हो कर पलटा था। ट्राला सहारनपुर से सीमेंट लेकर देहरादून आ रहा था। ट्रक मोहब्बेवाला चौक के पास  डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि दो अन्य व्यक्ति घायल हुए हैं। दोनों घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए हास्पिटल पहुंचाया गया।  मृतक जमील के शव को कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया है और आगे की कार्यवाही की गई। हादसे में जमील (50 वर्ष) पुत्र मकसूद निवासी छुटमलपुर सहारनपुर की मौत हुई है। जबकि, बबलू कश्यप पुत्र कल्लन निवासी मोहब्बेवाला देहरादून मूल निवासी बाराबंकी उत्तरप्रदेश और रोली पुत्री बबलू कश्यप निवासी मोहब्बेवाला देहरादून घायल है।

 –कई लोग आए चपेट में-

हादसे की गंभीरता को इस बात से समझा जा सकता है कि ट्राला पहले बाइक सवार को काफी दूर तक घसीटता हुआ लाया जिससे उसकी मौके पर ही कुचलने से मौत हो गई। वहीं, ट्राला पलटने से सीमेंट के कट्टे चारों तरफ बिखर गए। सिमेंट के कट्टों और ट्राला के चपेट में आने से कई लोग घायल हुए। जिसमें से दो को ज्यादा चोट लगी और उनको हास्पिटल पहुंचाया गया।

—

जाम के बीच, कई घंटों की मशक्कत

घटना के बाद क्षेत्र में एक बार फिर चिंता का माहौल बना। आस पास के लोग एक ही सवाल करते नजर आए कि आखिरकार कब ये हादसे रुकेंगे। हादसा होने के बाद दोनों तरफ का यातायात बाधित हो गया। कुछ ही देर में वाहनों की कतार लगने लगी। मुश्किल से घायलों को निकाल कर हास्पिटल पहुंचा। वहीं, क्रेन बुलाकर मौके से ट्राले को हटाया गया। इस दौरान ट्रैफिक बाधित रहा और जाम की स्थित बनी रही।  

घटना के घंटों बाद मौके पर पहुंचे एनएच के अधिकारी

जानकारी मिली है कि घटना के बाद जानकारी एनएच को भी दी गई। लेकिन अधिकारी मौके पर काफी देर बाद पहुंचे। जबकि, एनएच अधिकारियों की भी जिम्मेदारी है कि वह घायलों को हास्पिटल पहुंचाने से लेकर अन्य इंतजामों में अपनी भूमिका निभाए। एंबूलेंस की व्यवस्था हो या फिर क्रेन का इंतजाम। लेकिन बताया गया है कि अधिकारी बहुत बाद में मौके पर पहुंचे।

—

हादसे दर हादसे : कितनी मौतों का इंतजार करेगा सिस्टम

कई घरों की खुशियां लापरवाही की चढ़ चुकी है भेंट

पुलिस ने एनएच को जारी किया नोटिस

तीन दिन के भीतर संतोषजनक जवाब ना मिलने पर होगी कार्रवाई

देहरादून, संवाददाता : आशारोड़ी से मोहब्बेवाला के बीच नेशनल हाईव-वे में लगातार हादसे सामने आ रहे है। रविवार सुबह हुए हादसे ने एक बार फिर पुराने हादसों की यादों को ताजा किया है। वहीं, इस बात की भी चर्चा रही कि आखिरकार हादसों को रोकने के लिए जिन इंतजामों को पूरा करने की जिम्मेदारी नेशनल हाई-वे अथार्टी (एनएचए) के पास है वह पूरी क्यों नहीं की जाती। क्यों इस गंभीर मुद्दें पर लापरवाही बरती जा रही है। सुरक्षा इंतजाम के लिए जो प्रयास किए जाने है उनको अंदेखा क्यों किया जा रहा है।

बीते हादसों के बाद पुलिस प्रशासन, आरटीओ सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की टीम मौके का निरीक्षण कर चुकी है। हर बार हादसे होते है और अधिकारी मौके पर पहुंच कर रिपोर्ट तैयार करते है। लेकिन ये रिपोर्ट समय के साथ किसी फाइल में दब कर रह जाती है। बीते हादसों के बाद अधिकारियों के ज्वाइंट सर्वे के बीच कई सुरक्षा इंतजाम करने के लिए पत्राचार हुआ। एनएच को पत्र लिखे गए। लेकिन स्थित जस की तस बनी हुई है।

–पुलिस ने दिखाई सख्ती—

इस बार पुलिस की ओर से एक बार फिर एनएच के साथ पत्राचार किया गया। जिसमें बीते पत्रों का भी जिक्र किया और स्पष्ट किया गया है कि तीन दिन के भीतर जवाब दें। अगर जवाब संतोषजनक नहीं मिलता तो कार्रवाई होगी। लेकिन देखना होगा कि एक बार फिर पत्रचार का जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या असर पड़ता है। घटनाओं से सबक लेकर कोई कदम उठाया जाता है या फिर अगले हादसे का इंतजार किया जाता है।

लगातार हुए हादसों के चिंता, हुआ मुकदमा दर्ज

प्रभारी पुलिस अधीक्षक यातायात जया बलोनी ने बताया कि प्रकरण में ट्राला चालक के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या धारा 105 बीएनएस के तहत कोतवाली पटेलनगर में मुकदमा दर्ज किया है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को पूर्व में सूचित करते हुए दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के लिए कहा था। पुनः पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को लिखित नोटिस भेजा है। तीन दिवस में नोटिस का संतोषजनक जवाब ना मिलने पर संबंधित विभाग के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

–सड़क की डिजाइन, ढलान पर फोकस–

– मोहब्बेवाला क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर सड़क की डिजाइन, ढलान, डिवाइडर, भारी वाहनों की आवाजाही और अन्य यातायात सुरक्षा इंतजामों को लेकर कई बाच चर्चा हो चुकी है। दुर्घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को पूर्व में भी बताया गया। लगातार हादसों के बीच अब सवाल यह है कि हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थायी सुरक्षा उपाय कब लागू होंगे। 

Static 1
Spread the love
Tags: #killingone and #injuring #two.#truck #loaded with #cement #bags #overturned #uncontrollably
Previous Post

श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा

Next Post

देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Next Post
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.