• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
Home Education

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालयमें हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
September 22, 2026
in Education, Health, अन्य -राज्य, अल्मोड़ा, उत्तर प्रदेश, उत्तरकाशी, उत्तराखंड, खबर पहाड़, चमोली, टिहरी, दिल्ली, देश-विदेश, देहरादून, नेशनल, नैनीताल, पंजाब, पर्यटन, पौड़ी, शिक्षा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश
0
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालयमें हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय
में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा
21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा
गुणवत्तापूर्ण शोध, नवाचार और अनुसंधान संस्कृति को बढ़ावा देने पर विश्वविद्यालय का जोर
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू), देहरादून में गुणवत्तापूर्ण शोध को बढ़ावा देने और नई शोध प्रतिभाओं को अवसर देने के उद्देश्य से पीएचडी प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। कॉलेज ऑफ नर्सिंग, पटेल नगर परिसर में आयोजित रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट में 21 विषयों में पीएचडी प्रवेश के लिए कुल 74 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 51 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
वर्तमान दौर में शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, तकनीक, प्रबंधन, कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में नई चुनौतियों के समाधान और नए ज्ञान के सृजन के लिए शोध की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। विश्वविद्यालयों में शोध केवल उच्च शिक्षा का हिस्सा नहीं, बल्कि नवाचार, तकनीकी विकास और समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप नए समाधान विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए एसजीआरआर विश्वविद्यालय में शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए बेहतर अकादमिक वातावरण तैयार करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) विपिन चंद्र घिल्डियाल के मार्गदर्शन में पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गईं। उन्होंने परीक्षा की व्यवस्थाओं, अनुशासन एवं पारदर्शिता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुनील किष्टवाल के नेतृत्व में परीक्षा प्रकोष्ठ द्वारा परीक्षा के सुचारु एवं निष्पक्ष संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। अभ्यर्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन, परीक्षा कक्ष में बैठने की व्यवस्था तथा अन्य सभी प्रक्रियाएं निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराई गईं।
विश्वविद्यालय के डीन रिसर्च डॉ. अशोक सिंह भंडारी ने कहा कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शोध को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसके माध्यम से विभिन्न विषयों में शोध के लिए योग्य एवं प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है।
पीएचडी प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया। परीक्षा के उपरांत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा तथा पीएचडी प्रवेश की आगामी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। परीक्षा के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी परीक्षा अधिकारियों, संकाय सदस्यों, पर्यवेक्षकों तथा परीक्षा प्रकोष्ठ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विश्वविद्यालय प्रशासन ने आभार व्यक्त किया।

Static 1
Spread the love
Tags: #conducted#ShriGuruRamRai #University #holds #PhD #entrance #exam
Previous Post

अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.