


कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू, अभियान पूर्ण
उत्तरकाशी, 29 सितंबर 2026। जनपद उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रेक में फंसे सभी 19 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। SDRF की टीमों द्वारा विषम मौसम एवं दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।
सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार संचालित रेस्क्यू अभियान के दौरान ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालकर हर्षिल पहुंचाया गया। अभियान में SDRF की विशेषज्ञ हाई-एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम द्वारा रेकी एवं सुरक्षित निकासी की कार्रवाई की गई।
लगातार बारिश एवं बर्फबारी के कारण अभियान के दौरान चुनौतियां बनी रहीं, लेकिन मौसम अनुकूल होते ही रेस्क्यू कार्य पुनः शुरू कर सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया।
कालिंदी खाल रेस्क्यू अभियान अब पूर्ण कर लिया गया है।
