• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
Home क्राइम

Bjp पार्षद के घर चोरी का खुलासा।बसंत विहार में नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी की थी, दिल्ली का टैक्सी चालक गिरफ्तार

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
October 7, 2026
in क्राइम, दिल्ली, देहरादून, पुलिस
0
Bjp पार्षद के घर चोरी का खुलासा।बसंत विहार में नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी की थी, दिल्ली का टैक्सी चालक गिरफ्तार

देहरादून।

बसंत विहार में नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी का खुलासा, दिल्ली का टैक्सी चालक गिरफ्तार

नेपाली मूल के नौकर समेत चार अन्य आरोपी वांछित, टैक्सी से साथियों को लाता-ले जाता था आरोपी

देहरादून, संवाददाता। बसंत विहार क्षेत्र में घर के सदस्यों को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर जेवर और नकदी चोरी करने के मामले का दून पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल दिल्ली के एक नेपाली मूल के टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की 27,500 रुपये की नकदी, दो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी टैक्सी चलाने की आड़ में नेपाली मूल के अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।

पुलिस के अनुसार, महिपाल सिंह निवासी राज मार्केट, बल्लीवाला चौक ने बसंत विहार थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनके घर में काम करने वाले नौकर भरत थापा ने अन्य साथियों के साथ मिलकर खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। इसके बाद घर से ज्वैलरी और नकदी चोरी कर ली गई। मामले में पुलिस ने भरत थापा समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

घटना के बाद एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस की कई टीमें गठित की गईं। टीमों ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में सामने आया कि वारदात में भरत थापा के साथ चार अन्य लोग शामिल थे और आरोपियों ने हरियाणा नंबर की कार का इस्तेमाल किया था।

पुलिस ने सुरागरसी के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसी दौरान छह अक्टूबर की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दिनेश सुनार (27) निवासी पर्यावरण कॉम्पलेक्स, बालाजी अपार्टमेंट, दिल्ली को घटना में प्रयुक्त HR55 BB1055 अर्टिगा के साथ गिरफ्तार कर लिया।

टैक्सी की आड़ में वारदात

पूछताछ में पुलिस के मुताबिक, दिनेश ने बताया कि वह मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और दिल्ली में टैक्सी चलाता है। आरोप है कि टैक्सी चलाने की आड़ में वह नेपाली मूल के अपने साथियों के साथ मिलकर आपराधिक घटनाओं में शामिल रहता था। उसके साथी घरेलू काम करने के बहाने पहले घर की रेकी करते थे। इसके बाद मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया जाता था।

दिनेश अपनी टैक्सी से साथियों को घटनास्थल तक पहुंचाने और वारदात के बाद वापस ले जाने का काम करता था। इसके बदले उसे चोरी के माल में हिस्सा मिलता था। पुलिस के अनुसार, बसंत विहार की घटना के बाद उसके साथियों ने उसे 50 हजार रुपये दिए थे, जबकि चोरी का बाकी माल बिकने के बाद और हिस्सा देने की बात कही थी।

पूछताछ में पुलिस को तीन अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी मिली है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गैर प्रांतों में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

बरामदगी:

  • 27,500 रुपये नकद
  • रेडमी और आईफोन समेत दो मोबाइल फोन
  • वारदात में प्रयुक्त सफेद रंग की अर्टिगा कार HR55 BB1055

वांछित आरोपी: भरत थापा, आदित्य, अभिषेक और एलेक्स। पुलिस के अनुसार सभी नेपाली मूल के बताए गए हैं।

Spread the love
Tags: #Delhi #taxi #driver #arrested#Theft #exposed
Previous Post

धामी सरकार में चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार

Next Post

गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

jansabhabharat@gmail.com

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://jansabhabharat.com/wp-content/uploads/2026/10/video1.mp4
https://jansabhabharat.com/wp-content/uploads/2026/10/video2.mp4
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.