• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
Home उत्तराखंड

लोकतंत्र और संविधान गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे है : राजीव महर्षि

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
October 29, 2026
in उत्तराखंड, खबर पहाड़, दिल्ली, देहरादून, राष्ट्रीय ख़बरे
0
लोकतंत्र और संविधान गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे है : राजीव महर्षि

लोकतंत्र और संविधान गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे है : राजीव महर्षि

एक नवम्बर को नई दिल्ली में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ रैली

कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर आयोजित होगी रैली

देहरादून : आगामी एक नवम्बर को दिल्ली में आयोजित ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’रैली की तैयारियों में कांग्रेसी जुट गए है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आगामी एक नवम्बर को नई दिल्ली में रैली आयोजित होगी। जिसमें प्रदेश के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करेंगे।

 

बताया कि इस रैली में उत्तराखंड के सभी जनपदों से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायकगण, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला और महानगर कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल सहित पार्टी के विभिन्न विभागों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी के साथ ही हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे। राजीव महर्षि ने कहा कि देश का लोकतंत्र और संविधान गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और आम नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा को लेकर देश की जनता के मन में अनेक सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वायत्तता और निष्पक्षता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं, लेकिन सरकार इन गंभीर सवालों का संतोषजनक जवाब देने के बजाय विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। कहा कि मताधिकार केवल मतदान करने का अधिकार नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की लोकतांत्रिक पहचान, संवैधानिक स्वतंत्रता और लोकतंत्र में उसकी भागीदारी का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से गलत तरीके से हटाया जाता है या चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लगता है, तो यह केवल किसी व्यक्ति विशेष के अधिकार का हनन नहीं, बल्कि लोकतंत्र की मूल भावना पर आघात है। महर्षि ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी लगातार देश में मतदाता सूचियों की पारदर्शिता, चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और प्रत्येक नागरिक के वोट की सुरक्षा का मुद्दा पूरी मजबूती से उठा रहे हैं। कहा कि उत्तराखंड में भी मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के दौरान अनेक गंभीर शिकायतें सामने आई हैं। कहा कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल के नेतृत्व में प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई दिल्ली की रैली को लेकर भारी उत्साह है।

Spread the love
Tags: #Democracy #Constitution #facingseriouschallenges #RajivMaharishi #congress #bjp #uttarakhand #delhi #relly
Previous Post

काशीपुर में अवैध डिजिटल एक्सचेंज का भंडाफोड़, 21 दिन में 45 हजार से अधिक कॉल का खुलासा

Next Post

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Next Post
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://jansabhabharat.com/wp-content/uploads/2026/10/video1.mp4
https://jansabhabharat.com/wp-content/uploads/2026/10/video2.mp4
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.