• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
Home Education

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव2026 का रंगारंग समापन

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
November 2, 2026
in Education, Games, national, अन्य -राज्य, अल्मोड़ा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, टेक, दिल्ली, देहरादून, देहरादून, नेशनल, पंजाब, राष्ट्रीय ख़बरे, शिक्षा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश
0
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव2026 का रंगारंग समापन

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव
2026 का रंगारंग समापन
स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एण्ड कामर्स स्टडीज ओवरऑल चैम्पियन
100 मीटर बालक वर्ग में अंशुल व बालिका वर्ग में पूजा अव्वल


200 मीटर बालक वर्ग रिले में स्कूल आॅफ मैनेजमेंट एण्ड काॅमर्स स्टडीज प्रथम
बालिका वर्ग में स्कूल आॅफ नर्सिंग अव्वल
फेकल्टी क्रिकेट में डाॅ अरुण कुमार के हरफनमौला प्रदर्शन से एसजीआरआर पटेल नगर कैम्पस जीता
800 मीटर बालक वर्ग दौड में स्कूल आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलाॅजी और बालिका वर्ग में स्कूल आॅफ मैनेजमेंट एण्ड काॅमर्स स्टडीज प्रथम


देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) की छह दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता ‘खेलोत्सव-2026’ का भव्य समापन सोमवार को विश्वविद्यालय खेल मैदान में हुआ। 28 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2026 तक आयोजित इस खेलोत्सव में विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों के हजारों छात्र-छात्राओं ने 15 खेल स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने खेलोत्सव-2026 के सफल आयोजन पर सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रतिभागियों, आयोजकों और विश्वविद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। खेलोत्सव में सर्वाधिक पदक अर्जित कर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस उपलब्धि के साथ टीम ने अपनी खेल क्षमता, निरंतरता और सामूहिक प्रयासों का शानदार परिचय दिया।
सोमवार को समापन समारोह का शुभारंभ गणेश वंदना की मनमोहक व भक्तिमय प्रस्तुति के साथ हुआ। छात्राओं की आकर्षक प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। इसके पश्चात म्यूजिक विभाग के विद्यार्थियों ने जोश और उमंग से भरपूर गीतों की प्रस्तुति देकर समारोह में उत्साह का संचार किया।


मुख्य अतिथि कुलपति विपिन चन्द्र घिल्डियाल ने कहा कि खेलोत्सव 2026 विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही प्रतिस्पर्धा, सहयोग और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों में सक्रिय भागीदारी विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को संतुलित और बहुआयामी बनाती है। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को ऐसा सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां वे शैक्षणिक और खेल दोनों क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकें।
विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डॉ. सोनिका कंडारी ने कहा कि खेलोत्सव-2026 में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी विश्वविद्यालय की जीवंत और अनुशासित शैक्षणिक
संस्कृति को दर्शाती है। छह दिनों तक चले इस आयोजन में छात्र-छात्राओं ने खेल भावना, आपसी सहयोग और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी विभागों, फैकल्टी सदस्यों और विद्यार्थियों की सराहना की।
खेलोत्सव-2026 के सचिव एवं विश्वविद्यालय के खेल अधिकारी सत्य प्रकाश जोशी ने खेल रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए प्रतियोगिताओं का विस्तृत विवरण दिया। उन्होंने कहा कि खेलोत्सव केवल पदक और ट्रॉफी जीतने का मंच नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा, “जो जीतता है, वह प्रेरणा बनता है और जो हारता है, वह सीखता है।”
प्रतियोगिता की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 100 मीटर फर्राटा दौड़ के बालक वर्ग में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अंशुल बिष्ट तथा बालिका वर्ग में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज की पूजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर रिले दौड़ के बालक वर्ग में स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज की टीम ने शानदार तालमेल के साथ जीत दर्ज की, जबकि बालिका वर्ग में स्कूल ऑफ नर्सिंग की टीम विजेता रही। 800 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज तथा बालिका वर्ग में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने खिताब अपने नाम किया। क्रिकेट का फाइनल मुकाबला स्कुल आॅफ ह्यूमैनिटीज एण्ड सोशल साइंसेज एवम् स्कूल आॅफ योगिक साइंस एण्ड नैचुरोपैथी के बीच खेला गया। स्कुल आॅफ ह्यूमैनिटीज एण्ड सोशल साइंसेज ने 25 रनों से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमाया। फैकल्टी का फाइनल श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय पथरी बाग कैम्पस एवम् पटेल नगर कैम्पस के बीच खेला गया। डाॅ अरुण कुमार के हरफनमौला खेल की बदोलत एसजीआरार पटेल नगर कैम्पस ने फानइल ट्राॅफी अपने नाम की।
समापन अवसर पर डॉ. पुनीत ओहरी (चेयरपर्सन, खेलोत्सव-2026) ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, फैकल्टी सदस्यों और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन आकृति रावत ने किया। इस अवसर पर डॉ. गणराजन, डॉ. आशीष कुलश्रेष्ठ, डॉ. राजेन्द्र नेगी, डॉ. मंजुषा त्यागी सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों के डीन, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य, छात्र-छात्राएं एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Spread the love
Tags: #ShriGuruRamRai #University #Sports #Festival2026 #concludes #dehradun #sports #education
Previous Post

मुख्यमंत्री ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।

Next Post

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Next Post
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://jansabhabharat.com/wp-content/uploads/2026/10/video1.mp4
https://jansabhabharat.com/wp-content/uploads/2026/10/video2.mp4
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.