• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
Home Culture

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखण्डियों के सम्मान में मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित किया रात्रिभोज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दिखी देवभूमि की समृद्ध लोकसंस्कृति

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
November 13, 2026
in Culture, अन्य -राज्य, अल्मोड़ा, उत्तर प्रदेश, उत्तरकाशी, उत्तराखंड, उधम सिंह नगर, खबर पहाड़, चमोली, चम्पावत, टेक, दिल्ली, देश-विदेश, देहरादून, देहरादून, नेशनल, राजनीति, राष्ट्रीय ख़बरे, हरिद्वार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश
0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखण्डियों के सम्मान में मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित किया रात्रिभोज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दिखी देवभूमि की समृद्ध लोकसंस्कृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखण्डियों के सम्मान में मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित किया रात्रिभोज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दिखी देवभूमि की समृद्ध लोकसंस्कृति

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रवासी उत्तराखण्डी प्रदेश की पहचान और गौरव, उनके अनुभव, प्रतिभा एवं सामर्थ्य से उत्तराखण्ड के विकास को मिलेगी नई दिशा

प्रवासी उत्तराखण्डियों ने मुख्यमंत्री आवास पर आत्मीयता और अपनत्व के साथ मनाई उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत, नंदा राजजात की भव्य प्रस्तुति ने किया मंत्रमुग्ध

Uttarakhand/ मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन के समापन के पश्चात शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में देश के विभिन्न राज्यों एवं क्षेत्रों से आए प्रवासी उत्तराखण्डियों के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रवासी उत्तराखण्डियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनके साथ संवाद किया और उत्तराखण्ड की विकास यात्रा में उनके योगदान की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी उत्तराखण्डी केवल प्रदेश से बाहर रहकर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देने वाले लोग ही नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड की संस्कृति, परंपराओं और पहचान के सशक्त संवाहक भी हैं। वे जहां भी रहते हैं, अपनी मातृभूमि की सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और जीवन मूल्यों को अपने साथ लेकर चलते हैं। उन्होंने कहा कि प्रवासी उत्तराखण्डियों के साथ इस प्रकार का आत्मीय मिलन राज्य और प्रवासी समाज के बीच भावनात्मक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने का अवसर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की पहचान उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं, रीति-रिवाजों और आध्यात्मिक चेतना से है। राज्य से बाहर रहने वाली नई पीढ़ी को भी अपनी भाषा, बोली, लोकगीतों, लोकनृत्यों और परंपराओं से परिचित कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रवासी उत्तराखण्डी अपनी अगली पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ ही देवभूमि की विशिष्ट पहचान को देश-दुनिया में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड को विकसित राज्य बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में प्रवासी उत्तराखण्डियों की प्रतिभा, अनुभव, विशेषज्ञता, निवेश और नवाचार अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि प्रवासी उत्तराखण्डी प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदार बनें और अपने ज्ञान एवं अनुभव का लाभ राज्य के युवाओं, उद्यमियों तथा स्थानीय समुदायों तक पहुंचाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने पैतृक गांवों से जुड़े रहना और उनके विकास में योगदान देना अपनी मातृभूमि के प्रति जिम्मेदारी निभाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने अपने गांवों को गोद लेकर वहां विकास कार्यों में सहयोग करने वाले प्रवासियों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं के विस्तार, स्थानीय आजीविका के अवसरों को बढ़ाने और रिवर्स पलायन को प्रोत्साहित करने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रवासी समाज और राज्य सरकार के साझा प्रयासों से उत्तराखण्ड विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के पारंपरिक लोकगीतों, लोकनृत्यों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देवभूमि की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। विशेष रूप से मां नंदा देवी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता तथा उत्तराखण्ड की विशिष्ट परंपरा से जुड़े नंदा राजजात पर आधारित कार्यक्रम ने उपस्थित अतिथियों को भावविभोर कर दिया। इस प्रस्तुति के माध्यम से उत्तराखण्ड की आस्था, लोकविश्वास, परंपरा और सांस्कृतिक एकता का सुंदर चित्रण किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की संस्कृति और परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं। नंदा राजजात जैसी परंपराएं हमारी आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, सामूहिकता और सांस्कृतिक गौरव का भी प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से हमारी लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने सभी प्रवासी उत्तराखण्डियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि प्रवासी उत्तराखण्डी अपने प्रदेश के साथ इसी प्रकार आत्मीय जुड़ाव बनाए रखेंगे और विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते रहेंगे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री भरत सिंह चौधरी, दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट, विधायक श्री किशोर उपाध्याय, प्रसार भारती के अध्यक्ष श्री प्रसून जोशी, भारत सरकार के सचिव श्री सुधांश पंत, प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीमती हिमानी शिवपुरी, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुश्री चित्रांशी रावत, मुख्य सचिव श्री आनंद वर्द्धन , प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Spread the love
Tags: #ChiefMinister #PushkarSinghDhami #hostedadinner #attheChiefMinister #residence #honor #expatriate #Uttarakhandi #rich #folkculture #Devbhoomi was #showcased #culturalprograms.
Previous Post

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के लिए ₹ 78.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

Next Post

उत्तराखण्ड में SSR की शुरुआत, ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Next Post
उत्तराखण्ड में SSR की शुरुआत, ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित

उत्तराखण्ड में SSR की शुरुआत, ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://jansabhabharat.com/wp-content/uploads/2026/10/video1.mp4
https://jansabhabharat.com/wp-content/uploads/2026/10/video2.mp4
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.