• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
Home उत्तराखंड देहरादून

पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरिः प्रियंका जोशी

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
November 16, 2026
in देहरादून, राष्ट्रीय ख़बरे
0
पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरिः प्रियंका जोशी

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सूचना कार्यालय में ‘‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’’ विषय पर गोष्ठी आयोजित

पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरिः प्रियंका जोशी

देहरादून, दिनांक 16 नवम्बर, 2026 (सू.वि.)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना अधिकारी श्रीमती प्रियंका जोशी की अध्यक्षता में जिला सूचना कार्यालय परिसर में भारतीय प्रेस परिषद द्वारा निर्धारित विषय ‘‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’’ पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में उपस्थित पत्रकारों ने वर्तमान दौर में पत्रकारिता की बदलती भूमिका, मीडिया की सामाजिक जिम्मेदारी, समाचारों की तथ्यात्मकता, निष्पक्षता तथा डिजिटल एवं सोशल मीडिया के प्रभाव सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपने विचार साझा किए।


कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी ने उपस्थित सभी पत्रकारों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक तकनीक के इस दौर में जहां प्रत्येक क्षेत्र में तेजी से परिवर्तन हो रहा है, वहीं पत्रकारिता का स्वरूप भी व्यापक रूप से बदला है। डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से सूचनाओं का प्रसार पहले की अपेक्षा कहीं अधिक तीव्र हुआ है। ऐसे में पत्रकारिता की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि समाचारों को आकर्षक बनाने के लिए सनसनीखेज प्रस्तुति का सहारा लिया जा सकता है, लेकिन किसी भी खबर की मूल भावना उसकी तथ्यात्मकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता होनी चाहिए। समाचार का समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़े तथा आमजन तक सही और प्रमाणिक जानकारी पहुंचे, यह पत्रकारिता का महत्वपूर्ण दायित्व है।
वरिष्ठ पत्रकार वी. डी शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए अपनी लेखनी में सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और विश्वास बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि तकनीक के इस दौर में पत्रकारिता को परजीवी प्रवृत्ति से बचाते हुए स्वतंत्र एवं मौलिक चिंतन को बढ़ावा देना होगा। किसी भी समाचार को प्रकाशित अथवा प्रसारित करने से पूर्व उसका तथ्यात्मक विश्लेषण एवं सत्यापन किया जाना चाहिए, ताकि पाठकों और समाज तक विश्वसनीय सूचनाएं पहुंच सकें। उन्होंने इस संबंध में अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए।
वरिष्ठ पत्रकार गिरिधर गोपाल लुथरा ने कहा कि पत्रकारिता में संवेदनशील विषयों पर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ऐसे विषयों से संबंधित समाचारों को प्रकाशित करने से पूर्व तथ्यों की पूरी तरह पुष्टि की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील घटनाओं की अपुष्ट अथवा भ्रामक जानकारी समाज में नकारात्मक संदेश दे सकती है, जिसका प्रतिकूल प्रभाव व्यापक स्तर पर पड़ सकता है। इसलिए ऐसे मामलों में पत्रकारों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।
वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम चन्द जोशी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में पत्रकारिता का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है और देश एवं समाज के प्रति मीडिया की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में संवेदनशीलता के साथ-साथ तथ्यों की प्रमाणिकता भी आवश्यक है। उत्तराखंड राज्य आपदा की दृष्टि से संवेदनशील है। ऐसे में आपदा की घटनाओं एवं अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों के दौरान प्रसारित होने वाले समाचारों का व्यापक प्रभाव पड़ता है। इसलिए समाचारों के प्रकाशन एवं प्रसारण से पूर्व तथ्यों की पुष्टि करना तथा आमजन तक सही, सटीक एवं विश्वसनीय सूचनाएं पहुंचाना पत्रकारिता का मूल धर्म होना चाहिए।
वरिष्ठ पत्रकार पिताम्बर कुमार ने कहा कि मीडिया को समाज, सरकार एवं विभिन्न समुदायों के बीच संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। पत्रकारिता केवल व्यवसाय तक सीमित न रहकर निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहित के प्रति समर्पित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मीडिया का दायित्व सरकार और समाज की कमियों को उजागर करने के साथ ही उनमें सुधार के लिए सकारात्मक पहल एवं जनजागरूकता को प्रोत्साहित करना भी है।
गोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार इन्द्रेश कोहली, उमाशंकर कुकरेती, संदीप शर्मा, हिना, सूर्य प्रकाश, जगमोहन मौर्य, अवनीश कुमार, रमन जायसवाल, कुलदीप सिंह, शिवनारायण, राहुल शर्मा सहित अन्य पत्रकारों ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में सूचनाओं की अधिकता और त्वरित प्रसार के बीच पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। इसके लिए समाचारों की पुष्टि, भाषा की मर्यादा, सामाजिक संवेदनशीलता और जनहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देना आवश्यक है।
गोष्ठी के अंत में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल समाचारों का प्रसार करना नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, जनसमस्याओं को उचित मंच प्रदान करना, शासन-प्रशासन को जनहित के प्रति जवाबदेह बनाना तथा समाज को जागरूक करना भी है। सनसनी के स्थान पर तथ्यपरकता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता देकर ही मीडिया के प्रति आमजन का विश्वास कायम रखा जा सकता है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार इन्द्रेश कोहली, उमाशंकर कुकरेती, प्रेम पंचौली, संदीप शर्मा, हिना, सूर्य प्रकाश, जगमोहन मौर्य, अमित नेगी, लक्ष्मी बिष्ट, अवनीश कुमार, रमन जायसवाल, कुलदीप सिंह, शिवनारायण, राहुल शर्मा, भुवनेश थपलियाल, सोहनवीर सिंह धीरवान मुकेश कुमार, मानव डोभाल, आकाश सिंह, एवं जसपाल राणा सहित अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी रवेन्द्र नेगी, कनिष्ठ सहायक इन्द्रेश सहित जिला सूचना कार्यालय के कर्मचारी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Spread the love
Tags: #Integrity #impartiality #factuality #paramount #journalism #PriyankaJoshi #rastrypressdiwas
Previous Post

Next Post

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर डीआईपीआर डिजिटल पॉडकास्ट का शुभारंभ, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को मिलेगी नई दिशा

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Next Post
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर डीआईपीआर डिजिटल पॉडकास्ट का शुभारंभ, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को मिलेगी नई दिशा

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर डीआईपीआर डिजिटल पॉडकास्ट का शुभारंभ, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को मिलेगी नई दिशा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://jansabhabharat.com/wp-content/uploads/2026/10/video1.mp4
https://jansabhabharat.com/wp-content/uploads/2026/10/video2.mp4
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.