• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
Home Culture

02 सुपर जोन 11 जोन और 36 सैक्टरों में मेला क्षेत्र को बांटा, कार्तिक पूर्णिमा स्नान

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
November 23, 2026
in Culture, अन्य -राज्य, उत्तराखंड, उधम सिंह नगर, क्राइम, दिल्ली, देश-विदेश, देहरादून, देहरादून, नेशनल, पंजाब, पर्यटन, पौड़ी, राजनीति, राष्ट्रीय ख़बरे, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश
0
02 सुपर जोन 11 जोन और 36 सैक्टरों में मेला क्षेत्र को बांटा, कार्तिक पूर्णिमा स्नान

02 सुपर जोन 11 जोन और 36 सैक्टरों में मेला क्षेत्र को बांटा।

कार्तिक पूर्णिमा स्नान सकुशल सम्पन्न कराने के लिए को पुलिस ने कसी कमर

02 सुपर जोन 11 जोन और 36 सैक्टरों में मेला क्षेत्र को बांटा।

मेले में नियुक्त समस्त फोर्स को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में किया गया ब्रीफ

चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, संदिग्ध तत्वों की निगरानी तेज

डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए जल पुलिस गंगा घाटों पर रहेगी तैनात

 

देहरादून : कार्तिक पूर्णिमा स्नान को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए व्यवस्था में नियुक्त पुलिस बल को ऋषिकुल स्थित ऑडिटोरियम में ब्रीफ किया गया। ब्रीफिंग के दौरान कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व का विशेष महत्व और लाखों की संख्या में पवित्र हर की पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संभावनाओं और व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में निर्देश दिए गए। एलआईयू के अधिकारी गुप्त रूप से पूरे मेला क्षेत्र में कड़ी नजर रखेंगे, साथ ही प्रत्येक जोन में नियुक्त पुलिस कर्मी अन्य अधिकारी के साथ मिलकर क्षेत्र के समन्वय स्थापित कर कोई भी समस्या सामने आने पर तत्काल उसके निवारण के उपाय करेंगे। 

एसपी सिटी दीपक कुमार व एसपी देहात अभय कुमार ने नियुक्त पुलिस बल को ऋषिकुल स्थित ऑडिटोरियम में ब्रीफ किया। इस दौरान बताया गया है कि बीते स्नानों में देखा गया कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर अचानक से भीड़ बढ़ जाती हैं जिससे हमें पहले से ही छोटी-बड़ी सभी तैयारी कर के रखनी हैं। समस्त फोर्स निर्धारित स्वच्छ वर्दी धारण करते हुए  अनुशासन बनाये रखेंगे। कोई भी अधिकारी व कर्मचारी प्रतिस्थानी के आने से पूर्व अपना ड्यूटी स्थल नहीं छोड़ेगा, सभी लोग अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का दृढ़ता और संयम के साथ निर्वहन करेंगे। प्रत्येक सुपर जोनल व जोनल अधिकारी भीड़ बढ़ने की दशा में अपने-अपने क्षेत्र में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर संख्या के दबाव को नियंत्रित करेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए यातायात योजना तैयार की गई है। स्नान पर्व अवधि में जनपद में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा, रात्रि में ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस बल वाहनों को सड़क के किनारे अनावश्यक रूप से पार्क नहीं होने देंगे, चाहे वह राष्ट्रीय राजमार्ग हो या अन्य मार्ग, सभी वाहनों को निर्धारित पार्किंग में भेजा जाए। इस मौके पर सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

 

-ये भी दिए गए निर्देश–

-मां मनसा देवी, चंडी देवी में ड्यूटी प्रभारी यह सुनिश्चित करेंगे की श्रद्धालू कतार में ही आगे बढ़ें। 

– महिला घाट पर नियुक्त महिला कर्मी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। इस स्थान पर अधिक भीड़ की संभावनाएं रहती हैं क्योंकि प्रत्येक महिला और उसके परिजन उसी के आसपास रहते हैं। किसी को स्नान के लिए बहुत अधिक समय नहीं दिया जाए। महिला घाट से श्रद्धालुओं को लगातार बाहर निकालते रहना है।

-स्नान के दौरान दो पारियों में 12-12 घंटे की ड्यूटी की व्यवस्था बनाई गई है। प्रत्येक कर्मी को सही समय पर आकर मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना है।

– स्नान के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं के डूबने की संभावनाएं बनी रहती हैं, घाटों पर नियुक्त जल पुलिस की टीमें लगातार मौजूद व सतर्क रहें जिससे कि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

– स्नान पर्व के दौरान अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए बम निरोधक दस्ते व श्वान दल की टीमें नियुक्त की गई है।

– क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण के लिए घुड़सवार पुलिस की दो टीमें नियुक्त की गई है।

– सेक्टर मजिस्ट्रेट आपस में समन्वय बनाते हुए लाभप्रद सूचनाओं का समय-समय पर आदान प्रदान करते रहेंगे।

– ड्यूटी के दौरान अनावश्यक मोबाइल का प्रयोग नहीं करेंगे।

– पर्याप्त मात्रा में रस्सा और डिवाइडर रखे जाएं, जिससे भीड़ बढ़ने पर उनका प्रयोग करते हुए भीड़ को नियंत्रित और डायवर्ट किया जा सके।

ये रहेगा पुलिस फोर्स तैनात–

अपर पुलिस अधीक्षक-02

पुलिस उपाधीक्षक-10

निरीक्षक/थानाध्यक्ष -16

उप निरीक्षक-  85

महिला उप निरीक्षक -09

मुख्य आरक्षी/आरक्षी- 163

महिला आरक्षी- 50

टीआई-02

टीएसआई-13

हेड कांस्टेबल -12

अभिसूचना इकाई- 16

बीडीएस, डॉग स्क्वायड- 01 टीम

फायर- यूनिट 05 टीम

जल पुलिस- 05 टीम 01 फ्लड टीम

पीएसी- 04 कम्पनी 01 प्लाटून

टियर गैस स्क्वाड- 01

प्रिजन वैन-04

Spread the love
Tags: #Thefairareahasbeendivided into #02superzones #11zones #36sectors #KartikPurnimasnaan
Previous Post

जनगणना में जनभागीदारी बढ़ाने की पहल, स्कूलों में स्वगणना के प्रति जागरूक किए विद्यार्थी

Next Post

राजपुर पुलिस का एक्शन: ज़मीन धोखाधड़ी के आरोपी पहुंचाएं सलाखों के पीछे।

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Next Post
राजपुर पुलिस का एक्शन: ज़मीन धोखाधड़ी के आरोपी पहुंचाएं सलाखों के पीछे।

राजपुर पुलिस का एक्शन: ज़मीन धोखाधड़ी के आरोपी पहुंचाएं सलाखों के पीछे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://jansabhabharat.com/wp-content/uploads/2026/10/video1.mp4
https://jansabhabharat.com/wp-content/uploads/2026/10/video2.mp4
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.