• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
Home Electronic 2027

विधानसभा 2027: देहरादून में 22 हजार कार्मिकों की होगी तैनाती, 2,044 पोलिंग बूथों पर मूलभूत सुविधाओं का होगा सत्यापन

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
November 26, 2026
in Electronic 2027, national, उत्तराखंड, उधम सिंह नगर, खबर पहाड़, टेक, दिल्ली, देहरादून, देहरादून, पुलिस, राजनीति, राष्ट्रीय ख़बरे, हरिद्वार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश
0
विधानसभा 2027: देहरादून में 22 हजार कार्मिकों की होगी तैनाती, 2,044 पोलिंग बूथों पर मूलभूत सुविधाओं का होगा सत्यापन

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में तेजी, 07 दिसंबर तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश

देहरादून में 22 हजार कार्मिकों की होगी तैनाती, 2,044 पोलिंग बूथों पर मूलभूत सुविधाओं का होगा सत्यापन

देहरादून, 26 नवंबर, 2026
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने गुरुवार को ऋषिपर्णा सभागार में निर्वाचन कार्यों के लिए नियुक्त नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को 07 दिसंबर तक निर्वाचन से जुड़ी समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने टेंट, बैरिकेडिंग, लेखन सामग्री, भोजन, वीडियो एवं फोटोग्राफी सहित निर्वाचन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की टेंडर प्रक्रिया 07 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्वाचन के दौरान उपयोग होने वाली विभिन्न सामग्रियों एवं सेवाओं की दरें पूर्व निर्धारित करने को कहा, ताकि चुनाव के समय किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

22 हजार कार्मिकों की होगी तैनाती, 14,800 का डेटा संकलित
निर्वाचन कार्मिकों की तैनाती की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव में लगभग 22 हजार कार्मिकों की आवश्यकता होगी। अभी तक 14,800 कार्मिकों का डेटा संकलित किया जा चुका है। जिन विभागों ने अभी तक कार्मिकों की सूची उपलब्ध नहीं कराई है, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव ड्यूटी से छूट चाहने वाले कार्मिकों की मेडिकल जांच के लिए समिति गठित करने तथा स्वास्थ्य टीम तैयार रखने को भी कहा।

2,044 पोलिंग बूथों पर सुविधाओं का होगा स्थलीय निरीक्षण
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद की 10 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2,045 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 765 ग्रामीण तथा 1,279 शहरी क्षेत्र में स्थित हैं। उन्होंने 50 जोनल एवं 230 सेक्टर अधिकारियों के माध्यम से सभी मतदेय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर बिजली, पेयजल, फर्नीचर, रैंप, शेड, नेटवर्क सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवस्थाओं का सत्यापन कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।

अंतरराज्यीय सीमाओं पर चेकपोस्ट, नकदी एवं शराब की तस्करी पर रहेगी पैनी नजर
जिलाधिकारी ने कहा कि देहरादून जनपद की सीमाएं हिमाचल प्रदेश के सिरमौर एवं शिमला, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर तथा उत्तराखंड के चार जनपदों से जुड़ती हैं। ऐसे में निर्वाचन के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने अंतरराज्यीय सीमाओं पर चेकपोस्ट स्थापित करने तथा फ्लाइंग स्क्वॉड टीम (एफएसटी), वीडियो सर्विलांस टीम (वीएसटी), वीडियो व्यूइंग टीम (वीवीटी), एमसीएमसी एवं निर्वाचन व्यय लेखा टीमों के गठन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही टीमों के प्रशिक्षण की व्यवस्था करने और नकदी, शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सघन निगरानी एवं जब्ती की कार्रवाई तेज करने को कहा।

कम मतदान वाले बूथों पर चलेगा विशेष मतदाता जागरूकता अभियान
मतदाता सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत जागरूकता गतिविधियां तेज करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से 50 प्रतिशत से कम मतदान वाले बूथों पर केंद्रित अभियान चलाने को कहा। इसके अतिरिक्त ऐसे मतदेय स्थलों को भी चिह्नित करने के निर्देश दिए, जहां पुरुषों अथवा महिलाओं का मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहा है, ताकि क्षेत्रवार रणनीति बनाकर अधिकाधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

पोलिंग पार्टियों की आवाजाही से लेकर मतगणना तक की बनेगी माइक्रो प्लानिंग
जिलाधिकारी ने पोलिंग पार्टियों के मूवमेंट स्थल, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का विस्तृत माइक्रो प्लान तैयार करते हुए मैप सात दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव कार्मिकों को तीन चरणों में प्रशिक्षण देने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को भी कहा। बैठक में टेंट एवं बैरिकेडिंग व्यवस्था के नोडल अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने उनका स्पष्टीकरण तलब किया। जिलाधिकारी ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर निर्वाचन कार्यो की दोबारा समीक्षा बैठक की जाएगी। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को अगली बैठक में पूरी तैयारी के साथ स्वयं उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जीतेन्द्र कुमार सहित विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के लिए नियुक्त सभी नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love
Tags: #AssemblyElections2027: #22#basic #facilities #willbeverified #at2000employees #willbedeployed #Dehradun044 #pollingbooths.
Previous Post

राज्य सरकार के पांच वर्षों के कार्यों के रिपोर्ट कार्ड का किया गया विमोचन

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://jansabhabharat.com/wp-content/uploads/2026/10/video1.mp4
https://jansabhabharat.com/wp-content/uploads/2026/10/video2.mp4
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.