• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
Home उत्तराखंड

सिल्क्यारा रेस्क्यू अभियान को याद करता हूं तो आज भी मन भावुक हो जाता है: मुख्यमंत्री धामी

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
November 27, 2026
in उत्तराखंड, खबर पहाड़, चमोली, टिहरी, टिहरी, टेक, दिल्ली, देश-विदेश, देहरादून, देहरादून, नेशनल, पंजाब, पर्यटन, पुलिस, पौड़ी, पौड़ी, बागेश्वर, राजनीति, राष्ट्रीय ख़बरे, रुद्रप्रयाग, सम्पादकीय, हरिद्वार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश
0
सिल्क्यारा रेस्क्यू अभियान को याद करता हूं तो आज भी मन भावुक हो जाता है: मुख्यमंत्री धामी

सिल्क्यारा रेस्क्यू अभियान को याद कर भावुक हुए मुख्यमंत्री

File photo

देहरादून। सिल्क्यारा रेस्क्यू अभियान को याद करता हूं तो आज भी मन भावुक हो जाता है। 12 नवंबर 2023 का वह दिन मैं कभी नहीं भूल सकता। पूरा देश दीपावली का पर्व मना रहा था और उसी दिन उत्तरकाशी से यह खबर आई कि सिल्क्यारा-बड़कोट निर्माणाधीन सुरंग में 41 श्रमिक फंस गए हैं। जैसे-जैसे घटना की गंभीरता सामने आई, हमारी सबसे बड़ी चिंता उन 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने की थी।
उस समय मेरे मन में केवल एक बात थी कि सुरंग के अंदर फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर लाना है। उनके परिवारों की चिंता, उनकी आंखों में अपने परिजनों को सुरक्षित देखने की उम्मीद और सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों का भरोसाकृइन सबने हमारे संकल्प को और मजबूत किया। मैंने श्रमिकों के परिजनों से कहा था कि हम पूरी ताकत से प्रयास करेंगे और उनके अपनों को सुरक्षित वापस लाएंगे। उनके परिवारों के साथ बिताया गया हर क्षण आज भी मेरी स्मृतियों में है। एक मुख्यमंत्री के रूप में वह केवल एक जिम्मेदारी नहीं थी, बल्कि मेरे लिए व्यक्तिगत संकल्प भी था। हर बैठक में, हर समीक्षा में और हर निर्णय के दौरान मेरे सामने उन 41 श्रमिकों के चेहरे और उनके परिवारों की उम्मीदें रहती थीं।
सिल्क्यारा में परिस्थितियां लगातार चुनौतीपूर्ण थीं। कई बार ऐसा लगता था कि अब हम सफलता के बहुत करीब पहुंच गए हैं। लगता था कि आज श्रमिकों को बाहर निकाल लेंगे, लेकिन तभी कोई नई रुकावट सामने आ जाती थी। कभी मलबा रास्ता रोक देता था, कभी चट्टानों के कारण मशीनों के सामने कठिनाई आती थी और कभी हमें अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ता था। ऑगर मशीन से ड्रिलिंग के दौरान आई बाधाओं ने चुनौती को और कठिन बना दिया था। लेकिन हमने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी। एक रास्ते में रुकावट आई तो दूसरे विकल्प पर काम शुरू किया गया। क्षैतिज ड्रिलिंग के साथ वर्टिकल ड्रिलिंग, वैकल्पिक मार्ग और अन्य तकनीकी विकल्पों पर एक साथ काम किया गया। देश के विशेषज्ञों के साथ अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की सहायता ली गई। हर एजेंसी, हर विशेषज्ञ और हर व्यक्ति का एक ही लक्ष्य थाकृमलबे के उस पार फंसी 41 जिंदगियों तक पहुंचना।
इन सबके बीच सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों का साहस हमारे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा था। 17 दिन तक इतनी कठिन परिस्थितियों में रहकर भी उन्होंने जिस धैर्य और हिम्मत का परिचय दिया, उसने बाहर काम कर रही पूरी टीम का हौसला बढ़ाया। जब उनकी आवाज हम तक पहुंचती थी और हमें पता चलता था कि उनका मनोबल बना हुआ है, तो हमें भी विश्वास मिलता था कि हमें हर परिस्थिति में आगे बढ़ना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी लगातार पूरे अभियान की जानकारी लेते रहे। उनका स्पष्ट संदेश था कि श्रमिकों की सुरक्षित वापसी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जाए। केंद्र सरकार की विभिन्न एजेंसियों, राज्य की एजेंसियों, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, प्रशासन, तकनीकी विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर काम किया। यह वास्तव में पूरे देश के सामूहिक प्रयास का अभियान था।
मुझे आज भी 28 नवंबर 2023 का वह क्षण याद है, जब पहला श्रमिक सुरंग से बाहर आया। वह क्षण मेरे लिए शब्दों से परे था। ऐसा लगा जैसे कोई अपने जीवन की कठिन परीक्षा से निकलकर सुरक्षित घर लौट आया हो। इसके बाद जब एक-एक करके सभी 41 श्रमिक सुरक्षित बाहर आए, तो केवल उनके परिवारों में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में खुशी और राहत की लहर दौड़ गई। उस समय सबसे बड़ी संतुष्टि इस बात की थी कि जिन परिवारों ने 17 दिन तक चिंता और अनिश्चितता में बिताए थे, उनके अपने लोग सुरक्षित उनके बीच लौट आए। मैंने उनके परिजनों से जो वादा किया था, वह पूरा हुआ। मेरे लिए इससे बड़ी खुशी और संतोष की बात कोई और नहीं हो सकती।
इन कठिन परिस्थितियों में हमारा विश्वास और हौसला बनाए रखने में बाबा बौखनाग के प्रति लोगों की आस्था ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों और श्रमिकों के परिवारों की बाबा बौखनाग के प्रति गहरी श्रद्धा थी। मुझे भी विश्वास था कि बाबा बौखनाग की कृपा और सभी की प्रार्थनाओं के साथ हम इस कठिन परीक्षा से निकलेंगे।
सिल्क्यारा ने हमें सिखाया कि संकट कितना भी बड़ा क्यों न हो, उम्मीद और प्रयास कभी नहीं छोड़ना चाहिए। इस अभियान ने यह भी साबित किया कि आपदा के समय साहस, धैर्य, त्वरित निर्णय, बेहतर समन्वय, तकनीकी विशेषज्ञता और मानवीय संवेदना सभी की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

…….

File photo

सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन हमारे लिए केवल एक मिशन नहीं, बल्कि 41 ज़िंदगियों और उनके परिवारों की उम्मीदों को बचाने का संकल्प था। विश्व के इस सबसे बेहतरीन आपदा प्रबंधन और हमारे जांबाज़ों के अदम्य साहस को याद कर आज भी मन भावुक और गर्व से भर जाता है—
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री।

Spread the love
Tags: #WhenIremember $Silkyara #rescue #operation #becomes #emotional #ChiefMinisterDhami #उत्तराखंड #ओपरेशन
Previous Post

मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

Next Post

डाटकाली–आशारोड़ी–मोहब्बेवाला मार्ग पर संयुक्त चेकिंग अभियान। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने स्वयं किया मार्ग का निरीक्षण।

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Next Post
डाटकाली–आशारोड़ी–मोहब्बेवाला मार्ग पर संयुक्त चेकिंग अभियान। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने स्वयं किया मार्ग का निरीक्षण।

डाटकाली–आशारोड़ी–मोहब्बेवाला मार्ग पर संयुक्त चेकिंग अभियान। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने स्वयं किया मार्ग का निरीक्षण।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://jansabhabharat.com/wp-content/uploads/2026/10/video1.mp4
https://jansabhabharat.com/wp-content/uploads/2026/10/video2.mp4
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.