देहरादून : गाड़ी हटाने व पार्किंग को लेकर विवाद बढ़ा और एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। गनीमत ये रही कि गोली किसी को नहीं लगी। बताया कि, लाइसेंसी बंदूक से फायर किया गया था।
जानकारी के मुताबिक आरोपी गन्ना विभाग में सुपरवाइजर के पद पर बताया गया है। रविवार शाम वसंत विहार थाना क्षेत्र के प्रियदर्शनी एन्क्लेव में पड़ोसियों के बीच कार हटाने को लेकर विवाद हो गया। विशाल शर्मा ने गन्ना विभाग में सुपरवाइजर नरेंद्र चौहान पर फायरिंग का आरोप लगाया। बताया कि, रविवार को शाम करीब छह बजे नरेंद्र चौहान अपनी कार घर से निकाल रहे थे। विशाल शर्मा की कार खड़ी होने की वजह से नरेंद्र चौहान को कार निकालने में दिक्कत हुई। नरेंद्र शर्मा का कहना है कि, उन्होंने कार हटाने को कहा। इसके बाद विशाल घर से निकले और गाली-गलौच करने लगे। बहस के बीच नरेंद्र चौहान घर में आकर लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। बताया जा रहा था कि दो फायर किए गए। निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जा रही है एसपी सिटी ने कहा है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। खबर लिखे जाने तक पुलिस के मुताबिक तहरीर नहीं मिली थी।