• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
Home अन्य -राज्य

परीक्षा धांधली मामला:- आयोग के पूर्व अधिकारियों के खिलाफ 4500 पन्नों का चिट्ठा, कोर्ट में दाखिल

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
January 3, 2023
in अन्य -राज्य, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, क्राइम, दिल्ली, देहरादून, राजनीति, राष्ट्रीय ख़बरे
0

उत्तराखंड/देहरादून :-उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व अध्यक्ष आरबीएस रावत, पूर्व सचिव मनोहर सिंह कन्याल और पूर्व परीक्षा नियंत्रक राजेंद्र सिंह पोखरिया सहित 6 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। जांच कर रही एसटीएफ ने मंगलवार को 6 लोगों के खिलाफ 4500 पेज की चार्जशीट विजिलेंस कोर्ट में दाखिल की है। इस मामले में कुल 12 लोगों को जेल भेजा गया था। जिसमें से 9 के खिलाफ चार्जशीट हो चुकी है। हाकम सहित तीन के खिलाफ जल्द कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होगी।

 

एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि साल 2016 में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीपीडीओ) की परीक्षा हुई थी। धांधली उजागर होने के बाद मामला विजिलेंस को सौंपा गया था। साल 2020 में विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद जांच स्पेशल टास्क फोर्स को सौंपी गई। मामले में साक्ष्य जुटाने के बाद गिरफ्तारियां हुई। बताया कि ग्राम विकास पंचायत अधिकारी परीक्षा में  धांधली के आरोप में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के तत्कालीन अध्यक्ष डा. आरबीएस रावत, तत्कालीन सचिव मनोहर सिंह कन्याल और तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक राजेंद्र सिंह पोखरिया को गिरफ्तार कर बीती 8 अक्तूबर को जेल भेजा गया था।

 हाकम सहित तीन के खिलाफ जल्द दाखिल होगी चार्जशीट

पूर्व भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह की अलग अलग परीक्षाओं में भूमिका उजागर हुई। ग्राम विकास पंचायत अधिकारी परीक्षा धांधली मामले में भी उसके खिलाफ रिमांड लिया गया। बताया कि इस परीक्षा धांधली में पूर्व में तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। अब मंगलवार को पूर्व अध्यक्ष, सचिव व परीक्षा नियंत्रक सहित 6 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। इस चार्जशीट में लखनऊ आरएमएस कंपनी के डायरेक्टर राजेश चौहान, संजीव चौहान और विपिन बिहारी के नाम भी शामिल है। बताया का हामक सिंह, चंदन मनराल व केंद्रपाल के खिलाफ जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

मंगलवार को एसटीएफ ने जो चार्जशीट दाखिल की है उसमें सबसे महत्वपूर्ण फोरेंसिक जांच रिपोर्ट है। आरोप है कि कुछ अभ्यर्थियों को फायदा पहुंचाने के लिए परीक्षा की ओएमआर शीट में छेड़छाड़ हुई। इस बात की पुष्टि फोरेंसिक जांच में होने के बाद ही गिरफ्तारियां भी हुई थी।

 

आरोप है कि तत्कालीन अधिकारियों ने वीपीडीओ परीक्षा की ओएमआर शीट से छेड़छाड़ की। परीक्षा का परिणाम सचिव के घर पर तैयार किया गया। यह परीक्षा कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल के आखिरी दिनों में हुई थी। धांधली उजागर होने के बाद साल 2017 में तत्कालीन भाजपा सरकार ने यह परीक्षा रद्द कर दी। वर्ष 2019 में खुली जांच के आदेश हुए। विजिलेंस ने साल 2020 में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद साल 2022 में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तर की परीक्षा में धांधली की बात सामने आई तो अन्य परीक्षा धांधलियों का मामला भी गर्माया। इसके बाद वीपीडीओ परीक्षा धांधली की जांच भी एसटीएफ को सौंपी थी।  

Spread the love
Tags: bodochargesheetexamstfukssscuttarakhandआयोगउत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोगग्राम विकास पंचायत अधिकारी देहरादूनपरीक्षा धांधली
Previous Post

आइए…हम सब साल की शुरुआत सकारात्मक नजरिए से करने है।

Next Post

देहरादून में राजपुर रोड पर स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़ा बड़ा खुलासा. जानें पूरी खबर

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Next Post

देहरादून में राजपुर रोड पर स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़ा बड़ा खुलासा. जानें पूरी खबर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.