• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
Home अन्य -राज्य

खुशखबरी: पहाड़ों की रानी मसूरी के लिए एक और वैकल्पिक रुट होगा तैयार

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
August 28, 2020
in अन्य -राज्य, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राष्ट्रीय ख़बरे
0

पर्यटकों के लिए मसूरी की राह आसान करने को लिया फैसला


उत्तराखण्ड/देहरादून/ मसूरी : पहाड़ों की रानी मसूरी जाने वाले पर्यटकों के लिए जल्द रहा और आसान होने वाली है। क्योंकि अब प्रेम नगर नंदा की चौकी से डूंगा रोड मसूरी मार्ग तैयार किए जाने की कोशिशों में तेजी लानी शुरू कर दी गई है। सरकार के प्रयास अगर सफल होते हैं तो जल्दी ही पर्यटक को के लिए मसूरी जाने का रास्ता सरल हो जाएगा। बरसात के समय अक्सर रोड बाधित होने की वजह से पर्यटकों को जो परेशानी होती है। उस परेशानी को दूर करने के लिए वैकल्पिक रोड की व्यवस्था पर मंथन जारी है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देशों  में जिलाधिकारी शिविर कार्यालय में जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में माननीय विधायक की उपस्थिति में डूंगा-मसूरी वाया हाथीपांव मोटर मार्ग के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग, वन एवं एन.एच.ए.आई के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने पर्यटन स्थल मसूरी तक पंहुच मार्ग बनाने के लिए नन्दा की चैकी-डूंगा होते हुए मोटर मार्ग का निर्माण के प्रस्ताव बनाने के निर्देश एन.एच.ए.आई के अभियन्ता को दिये। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थल मसूरी पंहुचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का निर्माण किया जाना आवश्यक है। इस मार्ग को बनाने के लिए एन.एच.ए.आई को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस मार्ग का अलाईमेंट करते हुए विभिन्न स्थानों पर वृक्षों के कटिंग का कार्य कम से कम करते हुए प्रस्ताव तैयार किये जायें। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक मार्ग बनने से पर्यटकों को आवागमन की सुविधा भी मिल सकेगी। उन्होंनें एन.एच.ए.आई के अभियन्ता से कहा कि मसूरी पंहुच के लिए नन्दा की चैकी के साथ ही पौटा से प्रेमनगर वाले मार्ग से भी जोड़ा जाय। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक मार्ग के निर्माण के साथ ही डूंगा के पास खाने-पीने की व्यवस्था वाले वाणिज्यिक गतिविधियों तथा मसूरी के पास पार्किंग स्थलों का भी चयन कर लिया जाय।
बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि नंदा की चैकी से डूंगा होते हुए मसूरी तक बनने वाले 27 किमी मोटर मार्ग में विभिन्न स्थानों जहां पर चढ़ाई अधिक है या जहां पर हैयरपिन बैंड हों ऐसे स्थानों पर ब्रीज का भी प्रस्ताव किया जाय। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मसूरी वैकल्पिक मार्ग में आ रहे वन अधिनियम के अनुरूप शीघ्रता से कार्यवाही करायें, जिससे अलग-अलग मार्गों से भी लोगों को आवागमन की सुविधा प्राप्त हो सके।
बैठक में माननीय विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुण्डीर ने डूंगा-मसूरी वाया हाथी पांव मोटर मार्ग के सम्बन्ध में अपने विचार/सुझाव दिये। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी कालसी एस.पी शर्मा, उप जिलाधिकारी विकासनगर सौरभ असवाल, एन.एच.ए.आई के परियोजना प्रबन्धक पंकज मोर्या, लो.नि.वि के अधिशासी अभियन्ता जे.एस चैहान, वन विभाग मसूरी एवं विकासनगर के एस.डी.ओ, जिला योजना समिति के सदस्य यशपाल सिंह तथा मसराज पट्टी के प्रधान दीवान सिंह पुण्डीर आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
Tags: tourism
Previous Post

हादसा : जेसीबी व पोकलैंड खाई में गिरी, 3 मजदूर चट्टानों में दबे।

Next Post

शिक्षक दिवस की बधाई

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Next Post

शिक्षक दिवस की बधाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Contact No : 9897902878
Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © Jansabha Bharat News 2023. Design & Marketed By Hem Purohit.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक

Copyright © Jansabha Bharat News 2023. Design & Marketed By Hem Purohit.