• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
Home health

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र सहिया में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
November 2, 2025
in health, उत्तराखंड, खबर पहाड़, दिल्ली, देश-विदेश, देहरादून, नेशनल
0

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने सामुदायिक स्वास्थ्य
केन्द्र सहिया में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
802 ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, अस्पताल की टीम ने दी निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से निःशुल्क जाॅचें की गईं और फ्री दवाईयां भी बांटी गई

Dehradun,
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पटेल नगर, देहरादून की ओर से रविवार को सहिया मंे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वस्थ समाज की नींव गांवों से ही मजबूत होती है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सहिया में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। ग्रामीण परिवेश में आयोजित इस शिविर ने सैकड़ों लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग होने का अवसर दिया और चिकित्सा सेवा को घर-घर तक पहुंचाने की श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की प्रतिबद्धता को दर्शाया।
रविवार को शिविर का शुभारंभ जगत राम जोशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन पूज्य श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के दूरदर्शी मार्गदर्शन और प्रेरणा से ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।” उन्होंने आगे कहा कि “महाराज श्री का उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा पहुंचे ताकि कोई भी व्यक्ति उपचार से वंचित न रहे। यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवा का विस्तार है बल्कि मानवता की सच्ची सेवा का प्रतीक है।” उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के नियमित आयोजन का आग्रह किया।
शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विभिन्न विभागों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं। मेडिसिन विभाग से डॉ. आशुतोष और डॉ. माणिक, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग से डॉ. अंजलि, नाक-कान-गला रोग विभाग से डॉ. श्रेया तथा हड्डी रोग विभाग से डॉ. नितुल ने मरीजों की जांच की और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिए। शिविर के दौरान ग्रामीणों के लिए ईसीजी, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी जांचें पूरी तरह निःशुल्क की गईं। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी प्रदान की गईं। शिविर के दौरान एक मरीज के कान में फंसे लकड़ी के टुकड़े को डॉ. श्रेया द्वारा सफलतापूर्वक निकालने की प्रक्रिया भी की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के जनसम्पर्क अधिकारी सुहेब खान, स्थानीय केम्प सहयोगी विक्रम सिंह तोमर, सरदार सिंह चैहान – ग्राम प्रधान दातनु, मनोज राठौर, कुंदन चैहान एवम गीता राम शर्मा का विशेष योगदान रहा।

Spread the love
Tags: #Shri Mahant Indiresh Hospital #organized a free health camp at the #Community #Health CenterSahiya.
Previous Post

ज़रूरी खबर: परेशानी से बचाना है तो आज और कल ट्रैफिक प्लान देख कर घर से निकले

Next Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के द्वितीय दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त विद्यार्थियों को किया सम्मानित ।

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Next Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के द्वितीय दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त विद्यार्थियों को किया सम्मानित ।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Contact No : 9897902878
Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © Jansabha Bharat News 2023. Design & Marketed By Hem Purohit.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक

Copyright © Jansabha Bharat News 2023. Design & Marketed By Hem Purohit.