• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
Home उतर प्रदेश

वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत एडीजी इंटेलिजेंस/सिक्योरिटी तथा एडीजी लॉ एंड आर्डर द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
November 10, 2025
in उतर प्रदेश, उत्तराखण्ड, खबर पहाड़, टेक, दिल्ली, पुलिस
0

जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत एडीजी इंटेलिजेंस/सिक्योरिटी तथा एडीजी लॉ एंड आर्डर द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ

वीवीआईपी रूट तथा कार्यक्रम स्थल पर त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

कार्यक्रम स्थल व उसके आस-पास के क्षेत्रों में ड्रोन का संचालन पूर्ण रूप से रहेगा प्रतिबन्धित

ब्रीफिंग

दिनांक 09/11/2025 को प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा में नियुक्त किये गये समस्त पुलिस बल की आज दिनांक 07/11/2025 को अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना/सुरक्षा व अन्य उच्चाधिकारी गणों द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग के दौरान कार्यक्रम हेतु किये गये सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा करते हुए वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य में सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को सजग एवं सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।

ब्रीफिंग में अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना/सुरक्षा, अपर पुलिस महानिदेशक (L/O), पुलिस महानिरीक्षक गढवाल रेंज तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उपस्थित पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए बताया कि सभी अधिकारी/कर्मचारी ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से 03 घण्टे पूर्व अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर, अपनी ड्यूटी के सम्बन्ध में अपने प्रभारी अधिकारी से जानकारी प्राप्त कर ले तथा ड्यूटी स्थल व उसके आस-पास के स्थानों को भली-भांति चैक कर लिया जाये। ड्यूटी में नियुक्त सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने साथ पहचान पत्र तथा ड्यूटी कार्ड अवश्य रखे। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्तियों व उनके वाहनो को ही विधिवत चेकिंग/फ्रिस्किंग के बाद ही जाने की अनुमति दी जाए। साथ ही वी0वी0आई0पी0 से मिलने वाले व्यक्तियों पर भी सुरक्षा के पहलू से सतर्क दृष्टि रखी जाये तथा पूर्व में नामित व्यक्तियों को ही एन्टी सबोटाज चैकिंग के पश्चात कार्यक्रम स्थल में जाने की अनुमति दी जाये।

कार्यक्रम स्थल में आमजन के प्रवेश तथा निकासी हेतु बनाये गये प्वांइटों पर HHMD तथा DFMD की सहायता से प्रत्येक व्यक्ति को भली- भांति चैक करने के उपरान्त ही पूर्व निर्धारित स्थानों पर बैठने की अनुमति दी जाये, किसी भी व्यक्ति को कार्यक्रम स्थल में कोई भी वस्तु ले जाने की अनुमति कदापि न दी जाये, साथ ही कार्यक्रम समाप्ति के उपरान्त उपस्थित भीड के एक साथ बाहर निकलने की स्थिति में पूर्व से ही सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित किये जायें।

इसके अतिरिक्त ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान अनावश्यक रूप से मोबाइल फोन का उपयोग न किया जाए और न ही बिना बताये अपने ड्यूटी प्वांईट को छोडा जाये। ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित पुलिस कर्मी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।

सभी प्रभारी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह सादे व वर्दी में लगने वाले समस्त पुलिस बल की पहचान कर उनके ड्यूटी कार्ड चैक करते हुए उन्हें ड्यूटी के सम्बन्ध में भली भांति ब्रीफ कर लें तथा इस बात को सुनिश्चित कर लें कि ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण अपने ड्यूटी स्थल को छोडकर किसी एक स्थान पर एकत्रित न हों।

वीवीआईपी रुट प्रभारी को निर्देशित किया कि वीवीआईपी कार्यक्रम से पूर्व ही सम्पूर्ण रुट व्यवस्था का भली प्रकार निरीक्षण कर इस बात को सुनिश्चित कर लें कि वीवीआईपी रुट पर किसी प्रकार की निर्माण सामग्री न पड़ी हो। इसके अतिरिक्त सभी प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वीवीआईपी महोदय के भ्रमण के दौरान कार्यक्रम स्थल व उसके आस-पास के क्षेत्र में ड्रोन का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा, इस दौरान किसी को भी उक्त क्षेत्र में ड्रोन उडाने की अनुमति नहीं होगी।

जनसभा स्थल पर आने वाले वी0आई0पी, आम जनमानस तथा डयूटीरत पुलिस कर्मियों के वाहनो को पूर्व में चिन्हित किये गये पार्किंग स्थलो पर ही पार्क करवाया जाये, किसी भी दशा में कोई भी वाहन अनावश्यक रूप से मुख्य मार्ग पर खडा न रहें, जिससे कार्यक्रम स्थल व आसपास किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो सके।

सुरक्षा की दृष्टि से जॉलीग्रान्ट तथा मुख्य कार्यक्रम स्थल के आस-पास के क्षेत्रों में सदिंग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु चैकिंग सुनिश्चित की जाये, साथ ही वी0वी0आई0पी0 रूट तथा मुख्य कार्यक्रम स्थल के आस-पास स्थिति उंचे भवनो, पानी की टंकियो आदि स्थानो की बी0डी0एस0 तथा डॉग स्कवॉड टीम से सघन चैकिंग कराते हुए उक्त स्थानों पर आवश्यक पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाये। इसके अतिरिक्त सभी थाना प्रभारियो को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में धर्मशालाओं, होटलो, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाकर बाहरी एंव संदिग्ध व्यक्तियो से पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

ब्रीफिंग में  अभिनव कुमार (एडीजी इंटेलीजेंस), श्री वी० मुरूगेशन (एडीजी, L/O),  राजीव स्वरूप (आईजी गढवाल रेंज), श्री प्रहलाद नारायण मीणा (पुलिस अधीक्षक विजिलेंस),  अजय सिंह (एसएसपी देहरादून), अन्य अधिकारी गण तथा ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Spread the love
Tags: ADG Intelligence/#Security and #ADG Law and Order briefed the police force deployed for #security.In view of the #VVIP visit #programme
Previous Post

राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में राज्यपाल को रैतिक परेड की सलामी

Next Post

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालयमें “मेरी योजना” पर जागरूकता गोष्ठी आयोजित

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Next Post

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालयमें “मेरी योजना” पर जागरूकता गोष्ठी आयोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Contact No : 9897902878
Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © Jansabha Bharat News 2023. Design & Marketed By Hem Purohit.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक

Copyright © Jansabha Bharat News 2023. Design & Marketed By Hem Purohit.