• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
Home अन्य -राज्य

होटल की दूसरी मंज़िल स्थित कमरे की बालकनी से गिरा एमबीए का छात्र, हुई मौत

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
January 11, 2021
in अन्य -राज्य, उत्तराखंड, क्राइम
0


शराब के नशे में हेडफोन लगा कर सुन रहा था गाने
राजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात 2 बजे हुआ हादसा
हादसे के पीछे अन्य पहलुओं पर भी पुलिस ने की जांच
फिलहाल शराब के नशे में ही गिरने की बात आई सामने
विकासनगर निवासी छात्र देहरादून ग्राफिक एरा से कर रहा था एमबीए
देहरादून, (जनसभा भारत.):
होटल की दूसरी मंजिल स्थित कमरे की बालकनी से गिरकर एमबीए के छात्र की मौत हो गई ।ग्राफिक एरा से एमबीए कर रहा छात्र अपने दोस्त के साथ होटल में रुका था । घटना राजपुर थाना क्षेत्र के होटल- ब्लू स्पायर धौरणखास की है। पूछताछ में पता चला है कि ज्यादा शराब पीने के बाद बालकनी में बैठकर गाने सुन रहा था। इसी दौरान किसी कारण से वह बालकनी से नीचे गिर गया । मौके पर पहुंची पुलिस ने अन्य पहलुओं पर भी पूछताछ व तफ्तीश की लेकिन मारपीट या फिर अन्य विवाद की कोई जानकारी नहीं मिली। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है

राजपुर थाना प्रभारी राकेश शाह ने बत की  होटल- ब्लू स्पायर धौरणखास में हादसा हुआ है। होटल की दूसरी मंजिल स्थित कमरे की बालकनी से गिरने पर मौत हुई है। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची थी उस समय शव होटल के फर्श पर गिरा था। जिसकी पहचान सूर्यांश राणा (25) पुत्र आजय राणा निवासी एन फील्ड लाइन निकट सेंट मैरी स्कूल विकासनगर देहरादून के रूप में हुई। सूर्यांश अपने साथी शौर्य कोठियाल पुत्र ऋषी कोठियाल निवासी कोठियाल भवन दिनकर विहार विकास नगर के साथ घूमने के लिए आया था। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की गई। बताया गया कि सूर्यांश  ने शराब का सेवन किया हुआ था। नशे की हालत में होने कारण छत से नीचे होटल के फर्श पर गिर गया। बताया गया कि जिस समय हादसा हुआ उस वक्त सूर्यांश बालकनी में बैठकर हेडफोन लगाकर गाने सुन रहा था । इससे पहले अपने दोस्त के साथ शराब पी थी। दोस्त शौर्य कमरे में चला गया और सूर्यांश बाहर बैठकर ही गाने सुनने लगा  । इस दौरान होटल स्टाफ को गिरने की आवाज आई। तब घटना की जानकारी दोस्त को भी दी गई । हादसे में किसी और की साजिश तो नहीं थी इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए पुलिस ने आसपास पूछताछ की और साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। लेकिन राजपुर थाना प्रभारी ने बताया की झगड़ा या अन्य विवाद की कोई बात सामने नहीं आई है। माना यही जा रहा है कि ज्यादा शराब के सेवन की वजह से वह बालकनी से नीचे फर्श में गिरा।दोनों युवक ग्राफिक एरा में एमबीए कर रहे हैं।  सूर्यांश राणा को 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया,  जहां पर चिकित्सकों ने मृतक घोषित किया था।  घटनास्थल पर फील्ड यूनिट को बुलाकर फोटोग्राफी,   ब्लड सैंपल तथा फिंगरप्रिंट लिए गये। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Spread the love
Tags: #death #uttarakhand police #drunk
Previous Post

हरिद्वार जेल में चल रहा गिरोह का संगठित नेटवर्क ध्वस्त, एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Next Post

वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी जीतपाल बर्त्वाल का सड़क दुर्घटना के बाद निधन

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Next Post

वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी जीतपाल बर्त्वाल का सड़क दुर्घटना के बाद निधन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Contact No : 9897902878
Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © Jansabha Bharat News 2023. Design & Marketed By Hem Purohit.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक

Copyright © Jansabha Bharat News 2023. Design & Marketed By Hem Purohit.