• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
Home उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकी नंदन ठाकुर महाराज की शिष्टाचार भेंट

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
April 1, 2026
in उत्तराखंड, खबर पहाड़, दिल्ली, देहरादून, राजनीति, राष्ट्रीय ख़बरे
0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकी नंदन ठाकुर महाराज की शिष्टाचार भेंट

महाराज जी ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं में सुधार के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की

सीएम धामी के नेतृत्व में यात्रा हुई अधिक सुव्यवस्थित और सुरक्षित

श्रद्धालुओं की सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार पर जताई संतुष्टि

केदारनाथ व हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाओं की प्रशंसा

सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक जागरण पर हुई सार्थक चर्चा

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में प्रसिद्ध कथा वाचक एवं आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर दोनों के बीच सनातन संस्कृति के संरक्षण, आध्यात्मिक जागरूकता के प्रसार तथा समाज में नैतिक मूल्यों के सुदृढ़ीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने महाराज जी के आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है और युवाओं को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड, जिसे देवभूमि के नाम से जाना जाता है, सदियों से आध्यात्मिक साधना और धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। राज्य सरकार इस समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाओं का विकास भी प्राथमिकता में रखा गया है।

इस दौरान देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकास कार्यों एवं सांस्कृतिक संरक्षण के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं में किए गए सुधारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यात्रा पहले की अपेक्षा अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुदृढ़ हुई है।

महाराज जी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं और इससे देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को बेहतर अनुभव प्राप्त हो रहा है। उन्होंने केदारनाथ एवं हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की और इसे श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश में सनातन संस्कृति और धार्मिक स्थलों के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं, जिनसे पूरे विश्व में भारत की सांस्कृतिक पहचान और मजबूत हुई है। इसी क्रम में राज्य सरकार भी केदारनाथ, बद्रीनाथ सहित अन्य धार्मिक स्थलों के पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए व्यापक कार्य कर रही है।

महाराज जी ने अपने विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक अभियानों की जानकारी भी साझा की और राज्य में भविष्य में आयोजित होने वाले आध्यात्मिक कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार ऐसे सभी प्रयासों में सहयोग प्रदान करेगी, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार में सहायक हों।

Spread the love
Tags: #Devki Nandan #Thakur Maharaj met #Chief Minister Pushkar Singh Dhami
Previous Post

मुख्यमंत्री की सख्ती का असर “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, कई अभियुक्त गिरफ्तार*

Next Post

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Next Post

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.