• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
Home उत्तराखण्ड

सड़क सुरक्षा और ट्रांसजेंडर अधिकारों पर जागरूकता अभियान शुरू, चलेंगे विशेष कार्यक्रम

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
June 9, 2026
in उत्तराखण्ड, खबर पहाड़, दिल्ली, देहरादून, नेशनल, नैनीताल, राष्ट्रीय ख़बरे
0

सड़क सुरक्षा और ट्रांसजेंडर अधिकारों पर जागरूकता अभियान शुरू, चलेंगे विशेष कार्यक्रम

देहरादून। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), देहरादून की ओर से 8 जून से 14 जून तक दो विशेष जनजागरूकता अभियान शुरू किए गए। सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा और सम्मान से पहचान अभियान शामिल हैं।

डीएलएसए की सचिव सीमा डुँगराकोटी ने बताया कि सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा अभियान के तहत लोगों को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों के पालन और दुर्घटना पीड़ितों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान के दौरान गोल्डन ऑवर के महत्व, गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) कानून, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों, कैशलेस उपचार योजना  और सड़क सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है। इसके लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों और सार्वजनिक स्थलों पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

वहीं, सम्मान से पहचान अभियान के माध्यम से ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों, सम्मान और सामाजिक समावेशन के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम-2019 और नियमावली-2020 की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है। साथ ही समाज में समानता, गरिमा और भेदभाव-मुक्त वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

दोनों अभियानों के सफल संचालन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पराविधिक स्वयंसेवक, पैनल अधिवक्ता और अन्य हितधारक व्यापक स्तर पर जनसंपर्क और जागरूकता गतिविधियां चला रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध सहायता संबंधी जानकारी पहुंच सके।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन से इन अभियानों में सक्रिय सहभागिता करने और सुरक्षित, समावेशी एवं संवेदनशील समाज के निर्माण में सहयोग देने की अपील की है। 

फ़ोटो।

Spread the love
Tags: #Awareness #campaign on road #safety and #transgender rights #begins#special #programs to be held
Previous Post

अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर विशेष फोकस।

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मेरी योजना’ पुस्तक ऑडियो क्लिप का अनावरण

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मेरी योजना’ पुस्तक ऑडियो क्लिप का अनावरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.