• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
Home उत्तराखंड

संगतों ने कहा एक इंच जमीन पर भी नहीं होने देंगे कब्जा

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
June 11, 2026
in उत्तराखंड, क्राइम, खबर पहाड़, दिल्ली, देश-विदेश, देहरादून, नेशनल, पंजाब, पुलिस, राष्ट्रीय ख़बरे, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश
0

दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की भूमि पर कब्जे का आरोप, मोथरोवाला में तनाव

कोर्ट के स्टे के बावजूद कब्जे और प्लॉटिंग का आरोप

संगतों ने कहा एक इंच जमीन पर भी नहीं होने देंगे कब्जा

देहरादून। राजधानी देहरादून में जमीनों पर अवैध कब्जों को लेकर एक बार फिर मामला सामने आया है। घटना बुधवार 10 जून की बताई गई है। जब दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की मोथरोवाला स्थित लगभग पांच बीघा भूमि को लेकर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। दरबार प्रशासन और संगतों ने मामले को उजागर करते हुए जानकारी दी और आरोप लगाया है कि कोर्ट स्टे आर्डर होने के बावजूद भूमाफिया नितिन नाम के व्यक्ति द्वारा उक्त भूमि पर लगातार अतिक्रमण, अवैध प्लाटिंग और निर्माण कार्य किए जा रहे थे। इस मामले में पूर्व में थाना क्लेमेंटाउन में एफआईआर दर्ज हुई है।

दी गई जानकारी में बताया कि 10 जून 2026 को दोपहर लगभग दो बजे बड़ी संख्या में संगतें दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की भूमि पर कार सेवा और निरीक्षण के लिए पहुंची थीं। तभी कहीं से नितिन मनेरिया को इसकी भनक लगी और वह आपने साथियों के साथ 06 कारों, थार व इनोवा में आकर रिवाल्वर के साथ झाडियों में छुप गया। आरोल है कि संगतें कई जत्थों में वहां पहुंच रहीं थीं। कई कारें व 5 बसें जिसमें 500 से अधिक संगतें थीं, संगतों में से 5 – 6 लड़के कार से पहले ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे। तभी अचानक नितिन मनेरिया और कुछ अन्य लोगों ने संगत पर अचानक पत्थरबाजी, मारपीट और जानलेवा हमला किया गया। दावा है कि हमले के दौरान संगतों के कुछ युवकों ने साहस दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसके साथ आए अन्य लोग मौके से फरार हो गए। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

जारी की गई प्रेस विज्ञप्ती में इस बात का जिक्र किया गया है कि घटनास्थल पर ही नितिन ने कैमरे के सामने यह स्वीकार किया कि संबंधित भूमि श्री दरबार साहिब की है और उससे गलती हुई है। पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों की बढ़ती गतिविधियों पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की आवाजाही बढ़ी है, जिससे स्थानीय नागरिकों में असुरक्षा की भावना पैदा हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिनों से बाहरी क्षेत्रों से आये बदमाश भूमाफिया किस्म के लोग यहां घूम रहे हैं और उनके पास हथियार भी मौजूद है, उन्हीं हथियारों में रिवाल्वर, पिस्टल से उन्होंने संगतों को डराने की कोशिश भी की थी। आरोप है कि घटना के दौरान हुई पत्थरबाजी और मारपीट में कुछ संगतों के घायल हुई हैं। घायलों का उपचार श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद संगतों में भारी आक्रोश व्याप्त है। संगतों ने स्पष्ट कहा है कि वे श्री दरबार साहिब की एक इंच भूमि पर भी अवैध कब्जा नहीं होने देंगे और अपनी धार्मिक संस्था की संपत्तियों की सुरक्षा के लिए हर वैधानिक प्रयास जारी रखेंगे। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज प्रशासन का कहना है कि वह अपनी सभी स्वामित्व वाली भूमि के वैध अभिलेख शासन-प्रशासन को उपलब्ध करा चुका है तथा समय-समय पर संबंधित अधिकारियों को जानकारी भी दी जाती रही है। श्री दरबार साहिब प्रशासन व संगतों के निरंतर अपनी जमीनों की देखभाल, निरीक्षण व बाउन्ड्रीवॉल बनाने से भू-माफियाओं के हौसले पस्त हो गये है, संगतों ने भू-माफियाओं को सख्त चेतावनी दी है, कि अगर उन्होंने श्री दरबार साहिब की जमीनों की तरफ कब्जा करने की दृष्टि से देखा भी तो उसका अंजाम बहुत बुरा होगा। संगतें हजारों की संख्या में आकर उनको घरों से उठवाकर देहरादून की सड़कों पर दौड़ायेगी। श्री दरबार साहिब ने शासन-प्रशासन को अपनी जमीनों के समस्त स्वामित्व वाली जमीनों के कागजात सौंपे है और भू-माफियाओं के बारे में भी सूचना दी है, और किसी तरह से शांति व्यवस्था भंग न हो इसकी प्रार्थना की है।

इस बीच दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के वरिष्ठ व्यवस्थापक विजय गुलाटी द्वारा कुछ व्यक्तियों की सूची संगतों को उपलब्ध कराई गई है, ताकि उनसे संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार के भ्रम, विवाद अथवा षड्यंत्र की आशंकाओं को शांतिपूर्ण ढंग से दूर किया जा सके। दरबार प्रशासन ने कहा है कि उसका उद्देश्य कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए अपनी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। साथ ही शासन-प्रशासन से भू-माफियाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने की मांग की गई है। वही इस घटना के बाद क्लेमेनटाउन थाना अध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया है कि दूसरे पक्ष की तरफ से भी पुलिस को तहरीर मिली है। मामले में जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जा रही है। दोनों ही पक्षों के हर पहलू को गंभीरता से देखा जा रहा है।

Spread the love
Tags: #Allegations of #illegal #occupation of the #land of #Darbar #Shri Guru Ram Rai Ji #Maharaj
Previous Post

राष्ट्रपति दौराः ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, ‘आशियाना’ और ’निकेतन’ का स्थलीय निरीक्षण कर परखीं व्यवस्थाएं

Next Post

विज्ञान के साथ पारंपरिक ज्ञान का समावेश जरूरीमानसून पूर्व तैयारियों पर शुरू हुई दो दिवसीय कार्यशाला

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Next Post

विज्ञान के साथ पारंपरिक ज्ञान का समावेश जरूरीमानसून पूर्व तैयारियों पर शुरू हुई दो दिवसीय कार्यशाला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.