• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
Home चमोली

कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री चमोली पुलिस की हिरासत में

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
June 16, 2026
in चमोली, देहरादून, पंजाब, पुलिस
0

कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री चमोली पुलिस की हिरासत में

उत्तराखंड/चमोला । कोतवाली कर्णप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत कर्णप्रयाग बाजार में कृष्णा पैलेस होटल के समीप श्री हेमकुण्ड साहिब यात्रा से लौट रहे कुछ निहंग यात्रियों एवं प्रकाश रावत पुत्र राजेन्द्र सिंह रावत निवासी कर्णप्रयाग बाजार स्थानीय व्यापारियों के मामूली कहासुनी के बाद विवाद उत्पन्न हुआ।

कहासुनी में विवाद इतना बढ़ गया कि 02 निहंग यात्रियों द्वारा प्रकाश रावत पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे स्थानीय लोगों पर भी 02 अन्य निहंग यात्रियों ने हमला कर दिया, जिससे चार स्थानीय व्यक्ति घायल हो गए। एक घायल व्यक्ति को एयर एम्बुलेंस के माध्यम से देहरादून भेज दिया गया है, जबकि अन्य तीन घायलों की स्थिति सामान्य एवं स्थिर है।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुँची पुलिस टीम द्वारा हमला करने वाले चारों आरोपियों को तत्काल हिरासत में लिया गया। जिसके पश्चात पीड़ित/वादी गजपाल सिंह द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली कर्णप्रयाग में मु0अ0सं0-17/2026, धारा 281/125/109/352/351(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

घटना के बाद कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया था। जिसके पश्चचात मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार स्वयं मौके पर पहुँचकर स्थानीय नागरिकों से वार्ता की गयी। प्रशासन एवं पुलिस के संयुक्त प्रयासों से राष्ट्रीय राजमार्ग को पुनः यातायात हेतु सुचारू कर दिया गया है।

यात्रियों एवं स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चारधाम यात्रा मार्ग से जुड़े सभी जनपदों से समन्वय स्थापित कर कुछ समय के लिए यातायात को नियंत्रित किया गया, जिससे अधिक संख्या में वाहन प्रभावित नहीं हुए। जिला प्रशासन द्वारा मौके पर फँसे यात्रियों के लिए पेयजल एवं खाद्य सामग्री की भी समुचित व्यवस्था भी की गयी थी।

जिलाधिकारी चमोली ने कहा कि जनपद में चारधाम यात्रा पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं निर्बाध रूप से संचालित हो रही है तथा वर्तमान में कानून एवं यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है, उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

एसपी चमोली ने स्पष्ट कहा कि जनपद में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, कानून-व्यवस्था भंग करने अथवा आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले व्यक्तियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चमोली पुलिस द्वारा सख्त एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा पूरे क्षेत्र में सतत निगरानी रखी जा रही है तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। वर्तमान में स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है और पुलिस-प्रशासन द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

चमोली पुलिस की अपील

चमोली पुलिस स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से अपील करती है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें, संयम एवं धैर्य बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। केवल प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें तथा किसी भी अपुष्ट जानकारी को सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें।

इस दौरान उपजिलाधिकारी गैरसैण अबरार अहमद, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा, तहसीलदार कर्णप्रयाग सुधा डोभाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्णप्रयाग विनोद थपलियाल सहित प्रशासन एवं पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहें।

Spread the love
Tags: #Nihang #pilgrims #custody #Chamoli # police #attacked #sharp #weapons #Karnaprayag
Previous Post

गलत आदतों व फिजूलखर्ची पर टोका तो बड़े भाई को मारी गोली

Next Post

17 से 26 जून तक चलेगा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’, जनपद में होंगे व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Next Post

17 से 26 जून तक चलेगा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’, जनपद में होंगे व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.