• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
Home खबर पहाड़

“सुगम कर व्यवस्था, सशक्त भारत” थीम पर जीएसटी दिवसविशिष्ट करदाताओं और विभागीय अधिकारियों को किया गया सम्मानित

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
July 1, 2026
in खबर पहाड़, दिल्ली, देश-विदेश, देहरादून, नेशनल, राष्ट्रीय ख़बरे
0

“सुगम कर व्यवस्था, सशक्त भारत” थीम पर जीएसटी दिवस
विशिष्ट करदाताओं और विभागीय अधिकारियों को किया गया सम्मानित


देहरादून, संवाददाता — केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर आयुक्तालय, देहरादून ने वस्तु एवं सेवा कर के सफलतापूर्वक नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आईआरडीटी सभागार, देहरादून में जीएसटी दिवस–2026 का आयोजन किया गया। हर साल की तरह इस वर्ष भी जीएसटी दिवस देशभर में “सुगम कर व्यवस्था, सशक्त भारत” थीम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पिछले नौ वर्षों के दौरान जीएसटी व्यवस्था के माध्यम से कर प्रणाली को अधिक सरल, पारदर्शी एवं करदाता-अनुकूल बनाने, व्यापार सुगमता को बढ़ावा देने और सहकारी संघवाद को सुदृढ़ करने की दिशा में हुई उल्लेखनीय प्रगति पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड शासन के सचिव (वित्त) दिलीप जावलकर ने अपने संबोधन में जीएसटी को देश की कर व्यवस्था में एक ऐतिहासिक सुधार बताते हुए कहा कि इसने “एक राष्ट्र, एक कर, एक बाज़ार” की अवधारणा को सफलतापूर्वक साकार किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के “सरलीकरण एवं समाधान” के विजन का उल्लेख करते हुए करदाताओं एवं कर प्रशासन के बीच विश्वास एवं सहयोग को और मजबूत बनाने पर बल दिया। उन्होंने सभी हितधारकों से पिछले नौ वर्षों की निष्ठा, तत्परता एवं प्रतिबद्धता को आगे भी बनाए रखने का आह्वान किया।

अपने स्वागत संबोधन में सीजीएसटी आयुक्त, देहरादून डॉ. अशोक कुमार पाण्डे ने राजस्व संग्रहण में केंद्र एवं राज्य जीएसटी प्रशासन के उत्कृष्ट समन्वय की सराहना की तथा राष्ट्र निर्माण एवं राजस्व संवर्धन में करदाताओं द्वारा स्वैच्छिक कर अनुपालन के माध्यम से दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान की प्रशंसा की। इस अवसर पर जीएसटी अपीलीय प्राधिकरण, देहरादून के तकनीकी सदस्य श्री अमंद शाह तथा न्यायिक सदस्य श्री राजेश जैन ने जीएसटी अपीलीय प्राधिकरण के कार्यारंभ की जानकारी देते हुए करदाताओं से अपनी अपीलें जीएसटी अपीलीय प्राधिकरण, देहरादून में प्रस्तुत करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कर अनुपालन, राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान तथा राजस्व संवर्धन में उल्लेखनीय भूमिका के लिए एम/एस अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, रुड़की, एम/एस नेस्ले इंडिया लिमिटेड, रुद्रपुर तथा एम/एस भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, हरिद्वार को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य निष्पादन करने वाले विभागीय अधिकारियों को भी प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में लक्ष्मी मिश्रा के नेतृत्व में जे.एम.एस. संगीत अकादमी के वरिष्ठ कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के अंत में संयुक्त आयुक्त सुश्री श्रिया गुप्ता ने सभी अधिकारियों, हितधारकों, व्यापार एवं उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों तथा मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगीत के साथ प्रारंभ हुआ कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ।

Spread the love
Tags: #Taxpayers and #department #officials #honored on #GST #Day
Previous Post

उत्तराखण्ड में शिक्षा सुधार का नया अध्याय शुरू, मदरसा बोर्ड समाप्त कर बना नया शिक्षा मॉडल : मुख्यमंत्री धामी

Next Post

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं आपदा राहत कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 8.61 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Next Post

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं आपदा राहत कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 8.61 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.