• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
Home अन्य -राज्य

हेलो सर… आपको मिलेगा सस्ता लोन, छूट भी। ऐसी कॉल आने पर रहिये, सतर्क।

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
July 27, 2022
in अन्य -राज्य, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, क्राइम, दिल्ली, देहरादून, राष्ट्रीय ख़बरे
0

प्रधानमंत्री योजना के नाम पर सस्ते लोन का झांसा,

फर्जी कॉल सेंटर बनाकर लोगों को फोन कर लिया जा रहा था झांसे में

सस्ते लोन, टावर लगाने और घर बैठे नौकरी का दिया जाता है लालच

 देहरादून:- हैलो सर, आपको सस्ता लोन चाहिए….. प्रधानमंत्री योजना के तहत महज एक फीसदी ब्याज पर लोन दिया जाएगा और 50 फीसदी छूट भी दी जाएगी। कुछ इसी तरह के लुभावने ऑफर लोगों को देकर बड़े पैमाने पर साइबर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय है। इसके अलावा मोबाइल टावर जमीन पर लगवाने के नाम पर ज्यादा से ज्यादा किराया देने, घर बैठे  नौकरी के नाम पर रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, सर्विस टैक्स, सिक्योरिटी मनी के तौर पर अलग-अलग समय पर एक व्यक्ति से 40 से 50 हजार ठग लिए जाते है। ऐसे ही दो कॉल सेंटर का खुलासा एसटीएफ ने बुधवार को किया है।बीते कुछ माह में ही 80 लाख रुपए की धोखाधड़ी की संभावना जताई गई है। 

 

उत्तराखंड एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री योजना के नाम पर आधार कार्ड से लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी की जा रही थी। महज एक फीसदी ब्याज दर पर लोन, 50 फीसद छूट का झांसा दिया जा रहा था। सीओ अंकुश मिश्रा के नेतृत्व में एसटीएफ और साइबर टीम का गठन किया गया।

अनुराग चौक स्थित कॉल सेंटर में मारा छापा

बसंत विहार थाना क्षेत्र के अनुराग चौक स्थित फर्जी कॉल सेंटर सहित अलग-अलग ठिकानों में छापा मारा। पता चला कि दिल्ली से टेक्स्ट बल्क मैसेज अलग-अलग राज्यों में फर्जी नंबर से हजार लोगों को सेंड किए जाते है। नंबरों पर जो व्यक्तियों कॉल करता है उसको झांसे में लेकर लोन के फर्जी दस्तावेज सेंड किए जाते है। रजिस्ट्रेशन के नाम पर छह सौ से एक हजार, इंश्योरेंस के नाम पर 10 से 15 हजार, टैक्स सर्विस के नाम पर दस हजार, सिक्योरिटी मनी के नाम पर दस से पंद्रह हजार फर्जी तरीके खोले गए बैंक अकाउंट में जमा करा लिए जाते है। जिन नंबर पर कस्टमर के ज्यादा कॉल आने लगते है उनको बंद कर दिया जाता है।

इनकी हुई गिरफ्तारी-

दीपक राज शर्मा पुत्र राम लोक शर्मा चिद्दारपत्ति सुल्तानपुर, विकास उर्फ राम भजन पुत्र उमेश शर्मा निवासी जिधर भट्टी सुल्तानपुर की गिरफ्तारी हुई।  मौके से सोहित निवासी धामपुर फरार है जिसकी जानकारी जुटाई गई है। मौके से एक दर्जन से ज्यादा युवतियां मौके पर सामान छोड़ कर निकल गईं। दो लैपटॉप, दो दर्जन मोबाइल, दर्जनों सिम, देश के अलग-अलग राज्यों के व्यक्तियों के लाखों मोबाइल नंबर, हिसाब किताब रखने वाले रजिस्टर मौके से बरामद किए गए है।

वन विहार स्थित मकान में चल रहा था अवैध कॉल सेंटर

वहीं, दूसरी कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने फर्जी कॉल सेंटर में भी छापा मारा। पटेल नगर वन विहार स्थित मकान में चल रहे अवैध कॉल सेंटर पर छापा मारकर दो महिलाओं सहित तीन की गिरफ्तारी की गई है। मौके से 11 मोबाइल फोन, लैपटॉप, दस डेबिट कार्ड, 12260 रुपये, 12 रजिस्टर, सैकड़ों लोगों के मोबाइल नंबर मिले है जिनको मोबाइल टॉवर लगाने और लोन दिलाने के नाम पर झांसा देकर ठगा जाता था। आरोपी ऋषि पाल पुत्र हेतराम निवासी शेखान नहटौर धामपुर बिजनौर यूपी, आफरिन उर्फ अलवीरा खान पुत्री फुरकान अहमद निवासी वन विहार, समायरा उर्फ इकरा परवीनu शाहिद अली निवासी मुस्लिम कालोनी सहारनपुर चौक को गिरफ्तार किया गया। 

Spread the love
Tags: Be alertcyber thagidehradunfake call centerfake callsgang activestfuttarakhand
Previous Post

बदमाशों की शरणस्थली साबित हो रहा उत्तराखण्ड,पंजाब में हत्या का कॉन्ट्रैक्ट किलर किच्छा से गिरफ्तार।

Next Post

एसटीएफ का एक्शन, पेपर लीक मामले में एक और बड़ा खुलासा, गूगल सर्च हिस्ट्री ने खोले अहम राज

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Next Post

एसटीएफ का एक्शन, पेपर लीक मामले में एक और बड़ा खुलासा, गूगल सर्च हिस्ट्री ने खोले अहम राज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Contact No : 9897902878
Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © Jansabha Bharat News 2023. Design & Marketed By Hem Purohit.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक

Copyright © Jansabha Bharat News 2023. Design & Marketed By Hem Purohit.