तस्मिया में मुशायरा और प्रमाण-पत्र वितरण समारोह देहरादून : तस्मिया अकादमी में उत्तरांचल उर्दू अकादमी के माध्यम से उर्दू डिप्लोमा कोर्स पूरा करने वाले 40 विद्यार्थियों और नर्सरी टीचर्स ट्रेनिंग (नीट) के शिक्षकों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर एक शानदार मुशायरे का भी आयोजन किया गया, जिसका संचालन वरिष्ठ शायर इनाम रमज़ी ने किया। मुशायरे की अध्यक्षता ब्रिगेडियर के. जी. बहल ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शायरों और साहित्य प्रेमियों ने भाग लिया। मुशायरे में इनाम रमजी के अलावा राज कुमार राज, परमवीर कौशिक, मुमताज़, मोनिका मंतशा, तस्नीमा कौसर, शादाब मशहदी, जसबीर हलधर, शोहर जलालाबादी और रईस फ़िगार ने अपना कलाम प्रस्तुत किया। सभी शायरों ने अपनी बेहतरीन शायरी से श्रोताओं को प्रभावित किया और जमकर वाहवाही हासिल की। कार्यक्रम के संरक्षक डॉ. एस. फारूक ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र और उपहार प्रदान किए। समारोह में अतिथि-विशेष के रूप में डॉ. आर. के. बख्शी, डॉ. एम. एस. अंसारी, डॉ. हिम्मत सिंह, डॉ. आई. पी. पांडेय, अनूप कौल, शाहिद अली, इरशाद अली, डॉ. आरज़ू, ज़ियाउद्दीन शेख सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण साहित्यिक, शैक्षिक और सौहार्दपूर्ण रहा। उपस्थित अतिथियों और साहित्य प्रेमियों ने उर्दू भाषा और साहित्य के प्रचार-प्रसार के लिए इस प्रकार के आयोजनों को सराहनीय कदम बताया।
Read moreभारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर : मुख्यमंत्री...
Read moreश्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय मेंतम्बाकू के खिलाफ अभियान में गूंजी हुंकार तंबाकू से दूर रहने का संकल्प, स्वस्थ समाज...
Read moreश्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गूंजा 'कॉलेज के टशनबाज' का जोश फन, मस्ती और हुनरबाजी से सजी शाम में...
Read moreमुख्यमंत्री ने श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की हल्द्वानी, 10 सितम्बर 2026।मुख्यमंत्री श्री...
Read moreश्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एसएमआई आईबैंक में 41वें नेत्रदान पखवाड़े का आयोजनऽ नेत्रदान से रोशन होगी जिंदगी, नेत्रदाताओं के परिवारों...
Read moreसरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना।सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी, मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने...
Read moreमुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति शिक्षक केवल विद्यार्थी...
Read moreहरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा : मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड की विकास...
Read moreपुलिस लाइन देहरादून में धूमधाम के साथ मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव । उत्तराखण्ड लोक संस्कृति की थीम पर भव्य सांस्कृतिक...
Read more