लापता युवक का शव मसूरी-किमाडी खाई में मिला, हत्या का आरोप क्षत विक्षत हालत में मिला शव, कीड़ों और जानवरों ने खाया हुआ है शव एक सप्ताह से था लापता, नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज थी गुमशुदगी परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप एक युवती और उसके दोस्त पर संदेह जताते हुए हत्या का लगाया आरोप देहरादून—उत्तराखंड करीब एक हफ्ते से लापता युवक का शव मसूरी कीमाड़ी रोड स्थित खाई में मिला। शव क्षत विक्षत हालत में मिले शव को कीड़ों और जानवरों ने खाया हुआ था। बुधवार को पुलिस को शव उस समय मिला जब सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस टीम मसूरी-किमाड़ी रोड तक पहुंची और युवक की बाइक सड़क किनारी खड़ी मिली। इसके बाद खाई में सर्च ऑपरेशन चलाने पर शव मिला। जिसमें से बेहद बदबू आ रही थी । वहीं, परिजनों ने पूरे घटना क्रम में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और एक युवक व उसके दोस्त पर शक जाहिर करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। सीओ नितिन लोहानी ने बताया कि बीती 9 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज कर ली गई थी। राजेश पाल दुर्गापुरम नई बस्ती मोथरोवाला की शिकायत पर नेहरू कालोनी थाने में उनके बेटे सुमित पाल की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि बीती आठ जुलाई को उनका बेटा सुमित बिना बताये घर से गया और वापस नहीं लौटा। तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई। घर और उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगाया गया। सीसीटीवी फुटेजों की जांच के दौरान सुमित पाल का फुटेज मिला। मसूरी से किमाडी की तरफ स्थित एक रेस्टोरेंट मैकेन्जी हाउस एण्ड कैफे की सीसीटीवी फुटेज में आठ जुलाई को काले रंग की पल्सर मोटर साइकिल से किमाडी की तरफ जाते हुए दिखाई दिया। रेस्टोरेंट से कुछ आगे मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे पुलिस टीम को सुमित पाल की पल्सर मोटर साईकिल खड़ी मिली। मौके पर पुलिस टीम ने एसडीआरएफ टीम को बुलाते हुए सड़क किनारे गहरी खाई में सर्च अभियान चलाया। बैंड के नीचे गहरी खाई मे एक शव मिला, जिसमें काफी बदबू आ रही थी। शव में कीड़े पडे हुए थे। जानवरों ने शव खाया हुआ था। मौके पर गुमशुदा युवक के परिजनों ने शव की पहचान सुमित पाल के रूप में की। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने शव की वीडीयोग्राफी और फोटोग्राफी की। शव का पंचायतनामा भरकर शव को एम्बुलेन्स की सहायता से मसूरी सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया। बताया कि सुमित पाल की मौत के मामले में जांच जारी है। पुलिस फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। दुर्घटना, हत्या और आत्महत्या सहित तमाम पहलूओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। जिसके आधार पर आगे की जांच पड़ताल की जा सकेगी। इनसेट-- --- परिजनों का हंगामा, हत्या का आरोप, कार्रवाई की मांग शव मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। साथ ही एक युवती और उसके साथी पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। नेहरू कालोनी थाने में एकत्र हुए परिवार सदस्यों और सुमित की बहन का कहना है कि वह लगातार पुलिस के चक्कर लगा रहे थे। लेकिन पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रही थी।आरोप है कि लगातार लापरवाही बरती गई। आपबीती और पुलिस की लापरवाही के साथ ही सुमित के बारे में रोते हुए बताया कि उसकी एक युवती के साथ दोस्ती थी। बीती 11 जून को उसका बर्थडे भी मनाया था। आरोप लगाया है कि युवती और उसके साथी ने मिल कर उसकी हत्या की है। -- इनसेट-- ...
Read moreमेडिकल एजुकेशन के बाद इंजीनियरिंगमें भी एसजीआरआरयू की बड़ी उपलब्धि।ऽ विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, एआई आधारित शिक्षा और वैश्विक सहयोग से तकनीकी...
Read moreमजबूत सुरक्षा चक्र में रहेगा कांवड़ मेला, एटीएस, बीडीएस, एसटीएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात फ़ाइल फ़ोटो 24 घंटे मुस्तैदी,...
Read moreमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने शिष्टाचार भेंट की।...
Read moreमुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति। मुख्यमंत्री पुष्कर...
Read moreहरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश 'श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय'...
Read moreहरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश 'श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय'...
Read moreकेंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत उत्तराखंड...
Read moreMr. & Miss Dehradun 2026 का Final Audition 16 जुलाई को, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर देहरादून। उत्तराखंड के सबसे...
Read moreएसजीआरआर गोपेश्वर के आलेख प्रथम प्रयास में आईआईटी मुम्बई पहुंचेऽ उत्तराखण्ड का गौरव आलेख परमार ने जेईई एडवांस्ड उत्तीर्ण कर...
Read more