• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
Home उत्तराखंड

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम ने रचा ऐतिहासिक जनसंपर्क और जनसेवा का कीर्तिमान

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
February 21, 2026
in उत्तराखंड, उत्तराखण्ड, खबर पहाड़
0

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम ने रचा ऐतिहासिक जनसंपर्क और जनसेवा का कीर्तिमान

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी एवं जनोन्मुखी नेतृत्व में संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम प्रदेशभर में अभूतपूर्व सफलता के साथ संचालित रहा है। इस ने कार्यक्रम न केवल शासन को जनता के द्वार तक पहुँचाया है, बल्कि पारदर्शिता, त्वरित समाधान और सुशासन का सशक्त उदाहरण भी प्रस्तुत किया है।

आज 21 फरवरी 2026 तक प्राप्त आँकड़ों के अनुसार प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कुल 686 कैंप आयोजित किए जा चुके हैं। आज एक ही दिन में 5 कैंपों का सफल आयोजन किया गया। इन कैंपों में अब तक 5,37,476 नागरिकों ने सहभागिता की है, जबकि आज के दिन 4,024 लोगों ने प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष बल दिया गया है। अब तक कैंपों में कुल 51,317 शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 33,990 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जा चुका है। आज प्राप्त 284 शिकायतों में से 235 का निस्तारण उसी दिन सुनिश्चित किया गया, जो प्रशासन की तत्परता और जवाबदेही को दर्शाता है।

जनसेवा के दायरे को और व्यापक बनाते हुए विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों का वितरण, नवीनीकरण एवं आवेदन की प्रक्रिया भी कैंप स्थल पर ही संपन्न की जा रही है। अब तक 74,656 प्रमाण पत्र/आवेदन संबंधित कार्यवाही के अंतर्गत निपटाए गए हैं, जबकि आज 472 प्रमाण पत्रों से संबंधित कार्य संपन्न हुआ।

इसके अतिरिक्त, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अब तक 2,96,908 लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया है। आज के दिन ही 2,562 नागरिकों को योजनाओं का लाभ मिला। यह आँकड़े इस बात के प्रमाण हैं कि राज्य सरकार की योजनाएँ वास्तविक पात्रों तक प्रभावी रूप से पहुँच रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएँ बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम सुशासन, पारदर्शिता और संवेदनशील प्रशासन का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक कैंप में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट दिखाई दे रहा है। यह कार्यक्रम सरकार और जनता के बीच विश्वास, संवाद और सहभागिता को सुदृढ़ कर रहा है तथा ‘सरकार आपके द्वार’ की अवधारणा को साकार रूप दे रहा है।

प्रदेश सरकार जनसेवा के इस अभियान को अधिक से अधिक व्यापक बनाने के लिए प्रतिबद्ध रही है , ताकि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक समान रूप से पहुँच सके।

Spread the love
Tags: #chief minister pushkar singh #dhami #uttarakhand
Previous Post

“ स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम छोर तक पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता” – मुख्यमंत्री धामी

Next Post

दून पुलिस की वाहन सेवा का लाभ लेकर फिर थाने पहुँची शराबियों की बारात

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Next Post

दून पुलिस की वाहन सेवा का लाभ लेकर फिर थाने पहुँची शराबियों की बारात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Contact No : 9897902878
Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © Jansabha Bharat News 2023. Design & Marketed By Hem Purohit.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक

Copyright © Jansabha Bharat News 2023. Design & Marketed By Hem Purohit.