• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
Home Uncategorized

पैसा, नशा, अवैध संबंध के चलते दोहरा हत्याकांड, आरोपी गिरफ्तार

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
February 19, 2022
in Uncategorized, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, क्राइम
0

सिर, चेहरे पर तवे से ताबड़तोड़ वार कर की पति-पत्नी की हत्या-किराए के मकान में पति पत्नी और आरोपी रहते थे साथ

देहरादून : पैसा, नशा और अवैध संबंध के चलते पति-पत्नी की तवे से एक के बाद एक ताबड़तोड़ हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। आरोप महिला पर अपना अधिकार जमाते हुए अवैध संबंध का दबाव बना रहा था। इसी विवाद को लेकर शुक्रवार रात को झगड़ा हुआ। स्थिति मारपीट और हत्या के अंजाम तक पहुंच गई। आरोपी ने पूछताछ में हत्या के आरोप को कबूला। हालांकि, इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्ता की भी जांच की जा रही है।

 

शुक्रवार देर रात पटेलनगर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि, विद्या विहार स्थित किराए के कमरे में महिला और पुरूष की हत्या कर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में पता चला कि, फ्लैट में महिला साबी उर्फ सपना डोगरा, पति राजेंद्र डोगरा निवासी सहारनपुर के अलावा उनका एक साथी हरिद्वारी लाल निवासी चंदौसी मुरादाबाद भी साथ रहता था। शुक्रवार रात ढाई बजे फ्लैट से शोर आया।  चिखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी गुरप्रीत नीचे आए। इतने में फ्लैट से एक व्यक्ति निकला जो खून से लथपथ था। चिखते चिल्लाते हुए बताया कि, सपना और राजेंद्र की उसने हत्या कर दी। पुलिस को घटना की जानकारी दी। आरोपी मौके से फरार हो कर पास के नाले में कूद कर छिप गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि, कमरे में महिला व पुरुष की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी। कुछ ही दूरी पर नाले के पास से आरोपी को  गिरफ्तार कर लिया गया।  

उधार दिए थे 40 हजार, दबाव बनाकर बनाता था अवैध संबंध

आरोपी हरिद्वारी लाल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि, उसने राजेंद्र को 40 हजार रुपये उधार दिए थे। हरिद्वारी ने सपना से कहा था कि, वह पैसे वह वापस नहीं लेगा। इसके बदले महिला को साथ रहने को कहता था। हरिद्वारी के मुताबिक, उसने महिला के साथ कई बार अवैध संबंध भी बनाए थे।  11 फरवरी को सपना और राजेंद्र के साथ इस फ्लैट में रहने आया था। फ्लैट किराए पर लेने के लिए हरिद्वारी ने ही अपनी आईडी जमा करवाई थी और किराया दिया था।  शुक्रवार रात को हरिद्वारी, सपना, राजेंद्र, लक्ष्मी और डबराल नाम का एक व्यक्ति ने साथ मिलकर शराब पी। पैसों को लेकर विवाद हुआ। विवाद शांत होने पर लक्ष्मी और डबराल वहां से चले गए। कुछ देर बाद फिर से विवाद हुआ। हरिद्वारी का कहना है कि वह, सपना के साथ अवैध संबंध बनाने चाहता था। इसी को लेकर राजेंद्र ने मारपीट की। पति-पत्नी ने उसे मारा। इसके बाद हरिद्वारी ने रोटी बनाने वाले तवे से पति पत्नी पर वार कर हत्या कर दी। मारपीट के दौरान हरिद्वारी लाल के सिर पर भी चोट लगी।

रिश्ते को लेकर था संदेह-

सपना और राजेंद्र का क्या रिश्ता था इसको लेकर शनिवार शाम तक संदेह बना हुआ था। क्योंकि, हरिद्वार ने मकान मालिक को पहले बताया था कि, दोनों भाई बहन है। हत्या के बाद हरिद्वारी ने दोनों को पति-पत्नी बताया। लेकिन, शाम को पुलिस का महिला के परिजनों से संपर्क हुआ तो साफ हुआ कि, राजेंद्र और सपना ने कुछ महीने पहले ही शादी की थी। बताया कि, राजेंद्र देहरादून में एक होटल में काम करता था। दो माह तक सहारनपुर में रहा। तीन माह पहले दून आया था। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने शनिवार को आरोपी हरिद्वारी की गिरफ्तारी के बाद पूरी घटना क्रम की जानकारी दी। हालांकि, एसएसपी ने बताया कि, लक्ष्मी और डबराल नाम के व्यक्ति की क्या भूमिका इस बात की जांच की जा रही है। बताया कि, कई सवाल है जिसके जवाब तलाशे जा रहे है।

Spread the love
Tags: crimedehradunmurderउत्तराखंडडबल मर्डरहत्या
Previous Post

दून में 23 आदर्श पोलिंग बूथ, 18 सखी पोलिंग बूथ बनाए गए।

Next Post

कई घटनाओं को अंजाम देने वाले चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Next Post

कई घटनाओं को अंजाम देने वाले चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Contact No : 9897902878
Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © Jansabha Bharat News 2023. Design & Marketed By Hem Purohit.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक

Copyright © Jansabha Bharat News 2023. Design & Marketed By Hem Purohit.