• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
Home उत्तर प्रदेश

जानिए राहुल गांधी ने देहरादून में आयोजित विजय सम्मान रैली में क्या क्या कहा

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
December 16, 2021
in उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राष्ट्रीय ख़बरे
0

उत्तराखंड से मेरा बलिदान का रिश्ता है – राहुल गांधी

उत्तराखण्ड देहरादून: वीरवार 16 दिसम्बर, 2021 को दोपहर एक बजे परेड ग्राउंड, देहरादून में विजय सम्मान रैली के अवसर पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे।
राहुल गांधी ने बांग्लादेश निर्माण के युद्ध में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाली इस विजय सम्मान रैली में दिवंगत जनरल बिपिन रावत के चित्र को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजनों को प्रियदर्शनी सैन्य सम्मान देकर सम्मानित किया।
इसके बाद एक ऐतिहासिक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उत्तराखंड से मेरा बलिदान का रिश्ता है जिस तरह उत्तराखंड के हजारों परिवारों ने देश के ऊपर शहीद कुरबान किये हैं, इसी तरह मेरे परिवार से भी मेरी दादी और मेरे पिताजी देश के ऊपर कुरबान हुए हैं, जिस परिवार ने अपने पिता या भाई को खोया है वो उत्तराखण्ड से मेरे बलिदान के रिश्ते को समझ सकते हैं| मैं उस समय देहरादून में ही दून स्कूल में था जब मुझे बताया गया था कि मेरी दादी को 32 गोलियां लगी है, इसी तरह जब किसी शहीद के परिवार को फोन आते होगें कि उनके पिताजी शहीद हो गए, चाचा शहीद हो गए हैं तो वह मेरे परिवार के बलिदान को समझ सकते हैं|
राहुल गांधी ने ये भी कहा कि अमेरिका जैसे बड़े देश को अफगानिस्तान से युद्ध लड़ते हुए 20 साल हो गए लेकिन 1971 में हमने पाकिस्तान के खिलाफ मात्र 13 दिन में युद्ध जीत लिया था और पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के अद्भुत नेतृत्व और सेना के शौर्य पराक्रम से ही ये संभव हो सका था, उन्होंने बात जारी करते हुए ये भी कहा कि 13 दिन में युद्ध जीतने का एक अन्य अर्थ यह भी है कि पाकिस्तान में आपसी झगड़ा था और हमारे देश में एकता अपने सर्वोच्च स्तर पर थी| वह एकता की शक्ति थी, वह जीत देश के एक-एक नागरिक की जीत थी और आज देश को बांटा जा रहा है। देश को कमजोर किया जा रहा है। एक भाई को दूसरे भाई से लड़ाया जा रहा है। कमजोर लोगों को मारा जा रहा है।
राहुल गांधी ने कहा कि आज की सत्ता दो तीन पूंजीपतियों के लिए चलाई जा रही है, उन्होंने कहा कि तीन काले कृषि कानून, किसानों को खत्म करने के लिए थे लेकिन किसान एकजुटता से उसके खिलाफ खड़े रहे और प्रधानमंत्री को हाथ जोड़कर उन कृषि कानूनों को वापस लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि शहीद 700 किसानों के परिवारों को मुआवजा दिलाने के लिए कांग्रेस ने आखिरी दम तक लड़ाई लड़ी है। राहुल गांधी ने कहा कि किसानों पर, मजदूरों पर, युवाओं पर, बेरोजगारों पर आज पूंजीपतियों का आक्रमण है और जो आप को रोजगार दे सकते हैं उनको मोदी सरकार ने कमजोर कर दिया है। नोटबंदी और जीएसटी पूंजीपतियों के हथियार बन गए हैं। केंद्र में मोदी सरकार रहेगी तो पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते रहेंगे, युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता है। मोदी जी ने पूंजी पतियों के 10 लाख करोड़ रुपए माफ किए हैं, अब आपकी मेहनत की कमाई दो-तीन पूंजी पतियों की जेब में जा रही है और वो लोग नरेंद्र मोदी की मार्केटिंग कर रहे हैं|
राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि हेलीकॉप्टर, हवाई जहाज और टैंक खरीदने से देश मजबूत नहीं होता है, देश जब मजबूत होता है जब देश का प्रत्येक नागरिक मजबूत होता है। जब देश की आवाम बिना डरे बोल सकती है, बिना डरे कार्य कर सकती है जब देश मजबूत होता है

उन्होंने कहा कि इंदिरा के समय में देश सबसे ज्यादा मजबूत था और आज जब सरकार विजय दिवस की स्वर्ण जयंती मना रही है तो इनविटेशन में इंदिरा जी का नाम भी नहीं है

राहुल गांधी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि वाराणसी में देखकर ऐसा लगा कि पूरे विश्व में सिर्फ एक व्यक्ति नरेंद्र मोदी ही है जिन्होंने गंगा स्नान किया है। वहाँ राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ को भी जाने की परमिशन नहीं थी।
राहुल गांधी जी ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि जब कांग्रेस की सरकार आएगी तो उत्तराखंड के प्रत्येक नागरिक की सरकार होगी। हमारी सरकार में बेरोजगारी को दूर किया जाएगा, किसानों की मदद की जाएगी और उन्हें नई तकनीक से जोड़ा जाएगा, महंगाई को दूर किया जाएगा। श राहुल गांधी ने कहा कि जब यहां कांग्रेस की सरकार आएगी तो जो कानून बनेंगे वो आमजन के लिए बनाए जाएंगे, वो कानून पूंजी पतियों के लिए नहीं बनेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में महिलाओं का सम्मान होगा, सैनिकों का सम्मान होगा, युवाओं को रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए मदद दी जाएगी|
इससे पहले राहुल गांधी का पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने सहप्रभारी दीपिका पांडे जी ने राजेश धर्मानी जी ने विजय दिवस को उत्तराखंड वासियों के बीच में मनाने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया|

Spread the love
Tags: dehradunRahul GandhiVijay Samman rallyउत्तराखण्डकांग्रेसबीजेपीराहुल गांधी
Previous Post

बदमाशों और अपराधियों में पुलिस का डर बढ़ाने के लिए एसटीएफ की ऑपरेशनल दक्षता को बढ़ाया जाएगा

Next Post

अच्छी खबर: पुलिस विभाग में 1718 पदों पर भर्ती का शासनादेश जारी

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Next Post

अच्छी खबर: पुलिस विभाग में 1718 पदों पर भर्ती का शासनादेश जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Contact No : 9897902878
Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © Jansabha Bharat News 2023. Design & Marketed By Hem Purohit.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक

Copyright © Jansabha Bharat News 2023. Design & Marketed By Hem Purohit.