• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
Home उत्तराखंड

ऑपरेशन कालनेमि: फर्जी पहचान बनाकर रह रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
November 21, 2025
in उत्तराखंड, क्राइम, दिल्ली, देहरादून, पुलिस, राष्ट्रीय ख़बरे
0

देहरादून

ऑपरेशन कालनेमि के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई

फर्जी पहचान बनाकर रह रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

राजपुर रोड स्थित सर्किल बार मे कर रहा था बाउंसर का काम

त्यूनी निवासी महिला भी अरेस्ट — पत्नी बनकर रह रही थी आरोपी के साथ

2022 में दोनों ने अवैध तरीके से बॉर्डर क्रॉस कर किया था निकाह!

सचिन चौहान के नाम पर बनाए फर्जी आधार-पैन, क्लब में बन गया बाउंसर!

प्लेसमेंट देने वाली बाउंसर एजेंसी भी आ सकती है पुलिस के राडार पर – एसएसपी

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ऑपरेशन कालनेमि के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई

फर्जी नाम पता, आधार कार्ड, पेन कार्ड व अन्य पहचान पत्रों को बनाकर दून में अवैध रूप से निवास कर रहा बांग्लादेशी नागरिक आया दून पुलिस की गिरफ्त में

बांग्लादेशी नागरिक के फर्जी पहचान पत्र बनवाकर पत्नी के रूप में रह रही त्यूनी निवासी महिला को भी दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

फेसबुक के माध्यम से बाग्ंलादेशी नागरिक त्यूनी निवासी महिला के आया था सम्पर्क में

पूर्व में महिला से मिलने 03 बार टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था अभियुक्त

पूर्व में वर्ष 2022 में अभियुक्त व अभियुक्ता अवैध तरीके से बार्डर क्रास करके गये थे बांग्लादेश तथा 2022 में ही अवैध तरीके से दोबारा बांग्लादेश से बार्डर क्रास कर वापस आये भारत

अभियुक्त वर्तमान में देहरादून के क्लब में सचिन चौहान के फर्जी पहचान पत्र के आधार पर करता है बाउंसर का काम

अभियुक्ता द्वारा कुछ लोगों से मिलकर अपने पूर्व पति के नाम पर बनवाये गये थे अभियुक्त (बांग्लादेशी नागरिक) के सभी फर्जी प्रमाण पत्र

फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने में अभियुक्ता की सहायता करने वाले कुछ लोग भी हैं पुलिस के रडार पर

आपरेशन कालनेमि के तहत कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से जनपद में निवास कर रहे 16 बांग्लादेशी नागरिको के विरूद्ध अब तक पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

09 बांग्लादेशी नागरिकों को किया जा चुका है डिपोर्ट

07 बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर भेजा जा चुका है जेल

थाना नेहरू कॉलोनी

वर्तमान में मा० मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों पर चलाये जा रहे ऑपरेशन कॉलनेमी अभियान के तहत देहरादून पुलिस द्वारा लगातार अवैध व फर्जी तरीके से नाम पता बदलकर जनपद में रह रहे व्यक्तियों के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर सघन चैकिंग अभियान चालाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है।निर्देशों के क्रम मे थाना नेहरूकॉलोनी तथा एल0आई0यू0 देहरादून को दिनांक - 20-11-2025 को अवैध रूप से बार्डर क्रास कर भारत में आकर रह रहे एक बांग्लादेशी पुरूष के नेहरुकोलोनी क्षेत्र में एक महिला के साथ रहने की सूचना प्राप्त हुयी। जिस पर पुलिस द्वारा उक्त दोनों संदिग्ध महिला व पुरूष को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो हिरासत में लिये गये व्यक्ति ने अपना असली नाम ममून हसन पुत्र मौ०अली यासीन निवासी मूल पता आनंदोवास थाना मुजीबनगर जिला मेहरपुर बांग्लादेश व महिला द्वारा अपना नाम रीना चौहान पुत्री श्री विश्वजीत सिंह निवासी ट्यूटार पोस्ट बिरनाद तहसील त्यूणी जनपद देहरादून बताया।

सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्ता रीना द्वारा बताया गया कि वह वर्तमान में ममून हसन के साथ अलकनंदा इन्क्लेव नेहरू कालोनी में किराये पर रह रही है व उसके द्वारा ममून हसन के भारत के फर्जी प्रमाण पत्र अपने पूर्व पति सचिन चौहान के नाम पर बनाये गये हैं तथा वर्तमान में वह ममून हसन (सचिन चौहान) के साथ पति पत्नी के रूप में रह रहे हैं। अभियुक्त व अभियुक्ता द्वारा षडयंत्र कर भारत के फर्जी पहचान पत्र बनवाकर अवैध रूप से भारत में निवास करने पर अभियुक्त व अभियुक्ता के विरूद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर अन्तर्गत धारा 420/467/468/471/120 बी भादवि व धारा 3 पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम 1920 व 14 विदेशी अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त व अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से फर्जी प्रमाण/पहचान पत्र व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किये गये हैं। फर्जी पहचान पत्र बनवाने में अभियुक्त व अभियुक्ता की सहायता करने वाले भी पुलिस के रडार पर हैं। जिनके विरूद्ध भी पुलिस सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

पूछताछ का विवरण :-

अभियुक्त से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा अपना नाम ममून हसन पुत्र मौ० अली यासीन निवासी मूल पता आनंदोवास थाना मुजीबनगर जिला मेहरपुर बांग्लादेश तथा अभियुक्ता द्वारा अपना नाम रीना चौहान पुत्री श्री विश्वजीत सिंह निवासी ट्यूटार पोस्ट बिरनाद तहसील त्यूणी हाल पता किरायेदार मकान मालिक अनुज बिष्ट अलकनन्दा एन्कलेव फेस 02 नेहरूकालोनी जिला देहरादून बताया गया।

अभियुक्त द्वारा बताया गया कि अभियुक्ता से उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से हुई थी, जिससे नजदीकियां बढने पर अभियुक्त 2019 में अभियुक्ता से मिलने टूरिस्ट वीजा पर बांग्लादेश से भारत आया तथा अभियुक्ता रीना से उसकी मुलाकात देहरादून में हुई। जहां अभियुक्त 02 माह तक अभियुक्ता रीना के साथ रहकर वीजा खत्म होने के उपरान्त बांग्लादेश वापस चला गया। इसके उपरान्त अभियुक्त पुन: इसी प्रकार वर्ष 2020 व 2021 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आया तथा कोरोना काल में वीजा समाप्ति के बाद वापस बांग्लादेश चला गया व रीना को भी अवैध रूप से बार्डर पार कराकर बाग्ंलादेश ले गया। जंहा दोनो द्वारा निकाह करना बताया गया व कुछ समय बाद अभियुक्त व अभियुक्ता अवैध रूप से बार्डर पार कर भारत वापस आकर देहरादून में अलग-अलग स्थानों पर किराये पर पति पत्नी की तरह रहने लगे।

अभियुक्ता रीना द्वारा बताया गया कि वह त्यूणी/देहरादून की निवासी है व पूर्व मे उसका विवाह त्यूणी निवासी सचिन चौहान के साथ हुआ था व दोनो अलग रहने लगे व रीना की फेसबुक पर ममून से मुलाकात हुई व ममून रीना से मिलने वीजा लेकर भारत आया व दोनो साथ में देहरादून में अलग-अलग स्थानों पर किराये पर साथ में रहे व उसके बाद दोनो बांग्लादेश गये। जहां पर निकाह करने के उपरान्त दोनो कुछ समय बाद अवैध रूप से बार्डर क्रास करके भारत आये व देहरादून में किराये पर अलग-अलग जगह रहने लगे। रीना ने अपने कुछ परिचितों की सहायता से ममून हसन के लिये अपने पूर्व पति सचिन चौहान के नाम के फर्जी पहचान पत्र बनावाये व दोनो सचिन चौहान व रीना के नाम से पति-पत्नि की तरह साथ रहने लगे। ममून हसन देहरादून के क्लब में सचिन चौहान के नाम व पहचान पत्र से बाउंसर का काम करने लगा।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता :-

1-ममून हसन पुत्र मोहम्मद अली यासीन निवासी आनंदो वास थाना मुजीबनगर जिला मेहरपुर बांग्लादेश
हाल पता अलकनंदा एन्क्लेव फेस 2 थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 28 वर्ष
परिवर्तित नाम पता
सचिन चौहान पुत्र मूलचंद चौहान निवासी ब्राह्मण वाला सहस्त्रधारा रोड कंडोली थाना रायपुर देहरादून

2- रीना चौहान पुत्री विश्वजीत चौहान निवासी ग्राम ट्यूटार बिरनाद थाना त्यूणी देहरादून
परिवर्तित नाम पता
रीना चौहान पत्नी सचिन चौहान निवासी: ब्राहमणवाला खाला आंशिक सहस्त्रधारा रोड रायपुर देहरादून

बरामदगी:-

विभिन्न फर्जी दस्तावेज

Spread the love
Tags: #Operation Kalanemi: #Bangladeshi national arrested for using #fake identity
Previous Post

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी जीवनदीप आश्रम में आयोजित पाँच दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक महोत्सव में हुए शामिल

Next Post

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज की आरे से नेशनल  कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Next Post

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज की आरे से नेशनल  कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Contact No : 9897902878
Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © Jansabha Bharat News 2023. Design & Marketed By Hem Purohit.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक

Copyright © Jansabha Bharat News 2023. Design & Marketed By Hem Purohit.