• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
Home खबर पहाड़

पहले दिन 107 स्कूली वाहनों की जांच, 35 वाहनों के चालान किए गए, कई वाहनों में मिलीं गंभीर सुरक्षा संबंधी खामियां

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
November 16, 2026
in खबर पहाड़, टेक, दिल्ली, देहरादून, पुलिस, राष्ट्रीय ख़बरे
0
पहले दिन 107 स्कूली वाहनों की जांच, 35 वाहनों के चालान किए गए, कई वाहनों में मिलीं गंभीर सुरक्षा संबंधी खामियां

डीएलएसए देहरादून का सड़क सुरक्षा को लेकर एक सप्ताह का विशेष सघन निरीक्षण अभियान प्रारंभ

पहले दिन 107 स्कूली वाहनों की जांच, 35 वाहनों के चालान किए गए, कई वाहनों में मिलीं गंभीर सुरक्षा संबंधी खामियां

देहरादून, 16 नवम्बर, 2026 |

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल तथा अध्यक्ष / जिला जज श्री हरीश कुमार गोयल जी के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा सड़क सुरक्षा एवं विशेष रूप से स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज से एक सप्ताह का विशेष सघन निरीक्षण अभियान प्रारंभ किया गया। यह अभियान दिनांक 16 नवम्बर से 22 नवम्बर, 2026 तक जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा।

अभियान के प्रथम दिन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून श्रीमती सीमा डुंगराकोटी द्वारा परिवहन विभाग की टीम के साथ सर्वे चौक पर स्कूली बच्चों के परिवहन में प्रयुक्त बसों, वैन एवं अन्य वाहनों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान कुल 107 स्कूली वाहनों की जांच की गई, जिनमें विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 35 वाहनों के चालान किए गए।

निरीक्षण के दौरान कई वाहनों में प्राथमिक उपचार किट (First Aid Kit) उपलब्ध नहीं पाई गई, जबकि कुछ वाहनों में एक्सपायरी दवाइयां मिलीं। कई वाहनों के आपातकालीन निकास द्वार (Emergency Exit) क्रियाशील नहीं पाए गए तथा कुछ वाहनों में कैमरे तथा जीपीएस सिस्टम भी स्थापित नहीं थे। इसके अतिरिक्त, कई स्कूल वैन में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाया जा रहा था। उक्त कमियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित वाहनों के विरुद्ध मौके पर ही चालानी कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू भी सामने आया, जिसमें कई स्कूली बच्चे बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस एवं हेलमेट के स्कूटी चलाते हुए पाए गए। कुछ स्कूटियों पर निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चे सवार थे। ऐसे बच्चों को मौके पर रोककर यातायात नियमों, हेलमेट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित सवारी क्षमता तथा वैध ड्राइविंग लाइसेंस के महत्व के संबंध में जागरूक किया गया।

उक्त निरीक्षण अभियान में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के साथ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्री रत्नाकर सिंह, परिवहन कर अधिकारी सुश्री प्रज्ञा पंत तथा परिवहन विभाग के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून श्रीमती सीमा डुंगराकोटी ने कहा कि “बच्चों का जीवन और उनकी सुरक्षा सर्वोपरि है। स्कूली वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों की अनदेखी तथा नाबालिग बच्चों द्वारा बिना वैध लाइसेंस एवं हेलमेट के वाहन चलाना अत्यंत चिंताजनक है। सड़क सुरक्षा केवल नियमों तक सीमित विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस अभियान के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि प्रत्येक नागरिक बच्चों की यात्रा सुरक्षित हो तथा विद्यालय प्रबंधन, वाहन संचालक और अभिभावक अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें।”

उल्लेखनीय है कि अभियान के दौरान स्कूली बसों, स्कूल वैन, कैब एवं यात्री बसों के पंजीकरण, फिटनेस, परमिट, बीमा, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस, निर्धारित यात्री क्षमता, आपातकालीन निकास द्वार, अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार किट एवं अन्य अनिवार्य सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी। निरीक्षण में पाई जाने वाली कमियों को संबंधित सक्षम अधिकारियों के संज्ञान में लाकर नियमानुसार आवश्यक सुधारात्मक एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा सभी विद्यालय प्रबंधनों, वाहन संचालकों एवं अभिभावकों से अपील की गई है कि वे स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा परिवहन एवं यातायात संबंधी सभी निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

Spread the love
Tags: #107school #vehicles #inspected #onthefirstday #35challaned #severalfoundwithserious #safetydefects
Previous Post

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने छठ महापर्व के अवसर पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, आरोग्यता एवं समृद्धि की कामना की।

Next Post

चकराता विधायक प्रीतम सिंह व कांग्रेस के शिष्टमण्डलने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Next Post
चकराता विधायक प्रीतम सिंह व कांग्रेस के शिष्टमण्डलने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट

चकराता विधायक प्रीतम सिंह व कांग्रेस के शिष्टमण्डलने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://jansabhabharat.com/wp-content/uploads/2026/10/video1.mp4
https://jansabhabharat.com/wp-content/uploads/2026/10/video2.mp4
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.