दीपावली की रात 17 अग्निकांड की घटनाएं, अलर्ट रही टीमें
बीते साल के मुकाबले अग्निकांड में गिरावट, कोई जन–हानि नहीं
देहरादून : दीपावली पर्व के दौरान देहरादून में इस वर्ष अग्निकांड की कुल 17 घटनाएं सामने आई। पहले से मुस्तैद दमकल कर्मियों की टीमें और फायर टेंडर रात भर दौड़े और वक्त रहते अग्निकांड की घटनाओं पर काबू पाया। अच्छी खबर ये रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और बीते साल की मुकाबले कम हुई।
सीएफओ अभिनव त्यागी ने बताया कि दीपावली के पूर्व को देखते हुए पहले से ही टीमें मुस्तैद की गई थी। अलग-अगल संवेदनशील स्थानों में टीमें तैनात की गई थी। फायर टेंडर की जगह-जगह मौजदूगी बनाई गई थी। बताया कि दीपावली की रात करीब 17 घटनाएं आग लगने से संबंधित हुई। जबकि पिछले वर्ष 2025 में यह संख्या 31 थी। इस प्रकार इस वर्ष 14 घटनायें लगभग 45 फीसदी कम हुई हैं। सभी घटनाओं में फायर यूनिटों ने त्वरित कार्यवाही की। किसी भी घटना में जन–हानि नहीं हुई और संपत्ति की हानि भी न्यूनतम रही।
–क्षेत्रवार घटनाएं —
* देहरादून – 11
* ऋषिकेश – 04
* विकासनगर – 01
* डोईवाला – 01
– कुल – 17
ठोस तैयारी की गई थी।–
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी का कहना है कि जल संस्थान के समन्वय से विशेष हाइड्रेंट ड्राइव चलाई गई थी। इसके माध्यम से जनपद के सभी 100 फीसदी फायर हाइड्रेंट कार्यशील कराए गए। इससे आग लगने पर फायर टेंडरों को रिफिल के लिए पानी तुरंत और निर्बाध मिलता रहा। 20 दिवसीय जन–जागरूकता अभियान चलाया गया। अग्नि सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। प्रमुख बाजारों और पटाखा बाज़ारों में फायर यूनिटों ने तीन बार गश्त कर अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की और दुकानदारों को निर्देश दिए। संवेदनशील एवं भीड़–भाड़ वाले 24 स्थानों पर अग्निशमन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई, ताकि सूचना मिलते ही तत्काल रिस्पॉन्स दिया जा सके। जल संस्थान के समन्वय से 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैनात किए गए, ताकि आग लगने पर पानी की उपलब्धता बनी रहे। इस वर्ष विभाग को 07 नए फायर टेंडर सहित आधुनिक उपकरण मिले हैं। इनसे रिस्पॉन्स टाइम घटा और धुएं वाली बंद जगहों में भी सुरक्षित तरीके से आग बुझाना संभव हुआ। अग्निशमन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अपने परिवार से दूर रहकर पूरी रात मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात रहे।



