• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
Home क्राइम

हत्या की वारदात : 70 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
September 3, 2026
in क्राइम, खबर पहाड़, दिल्ली, देश-विदेश, देहरादून, नेशनल, पुलिस, राष्ट्रीय ख़बरे
0
हत्या की वारदात : 70 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी

पति की डिस्पेंसरी रोड पर है बुकशॉप, महिला घर में थी अकेली

लूट के बाद हत्या, पुलिस जांच पड़ताल जारी

देहरादून, 70 साल की बुजुर्ग महिला की घर में घूस कर हत्या कर दी गई। सनसनीखेज हत्या की इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की। घटना एमआईजी एमडीडीए कॉलोनी डालनवाला में वीरवार शाम हुई? माना जा रहा है कि तकिए या फिर किसी और चीज की सहायता से महिला का मुंह और गला दबाकर हत्या की गई है। महिला के हाथ से सोने का कड़ा गायब है। जिससे लूट और हत्या के एंगल पर पुलिस ने पड़ताल शुरू की।

जानकारी के मुताबिक 70 वर्षीय पूजा बंसल के पति दिनेश बंसल की डिस्पेंसरी रोड पर बुक शाप है। सुबह के समय हर रोज की तरह वह दुकान पर गए। शाम करीब चार बजे उन्होंने पत्नी पूजा को फोन किया। कई काल करने के बाद भी किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद दिनेश ने पड़ोसी से कहा। जिसके बाद पड़ोसी उनके घर गए तो देखा की दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखा कि पूजा बंसल बदहवास पड़ी हुई थी। इस बात की जानकारी पति दिनेश को दी गई। दिनेश आनन फानन में घर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और एफएसएल की टीम को बुलाया गया। वहीं, एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल, एसपी सिटी प्रमोद कुमार, एसपी ऋषिकेष जया बलोनी भी मौके पर पहुंची।  खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की पड़ताल और सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी थी। 

—हाथ से कड़ा गायब, चेहरे पर कई निशान

पति दिनेश ने पुलिस को बताया कि पूजा के हाथ में सोने का कड़ा पहना हुआ था। जो अब नहीं है। हालांकि, गले में सोने की चेन और कुंडल थे। वहीं चेहरे हाथ और अन्य जगह पर कई खरोंच के निशान मिले। इससे ये बात स्पष्ट हुई कि कोई लूट के इरादे से घर में दाखिल हुआ और लूट के बाद हत्या का वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। मौके पर एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए। शुरूआती जांच में मुंह और गला दबाकर कर हत्या की बात सामने आ रही है।

–पड़ोसियों को नहीं आई कोई आवाज—

बताया गया है कि बंसल परिवार का आस पड़ोस में अच्छा आना जाना था। पारिवारिक संबंध की तरह पड़ोस से मेलजोल था। लेकिन इस घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि उनको किसी तरह की चिखने चिल्लाने की आवाज नहीं आई। वारदात करने वाला इतना शातिर था कि उसने पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक दिनेश बंसल की एक बेटी और दो बेटे है। एक बेटा बाहर रहता है और दूसरा बेटा और बेटी घर से कुछ ही दूर पर रहते है। परिवार  में आना जाना लगा रहता था। वारदात से माना जा रहा है कि हत्यारा इस बात को जानता था कि घर में महिला किस समय अकेली रहती है। इसी मौके का फायदा उठाकर उसने घटना को अंजाम दिया होगा।

Spread the love
Tags: #Murder #70-yearoldwoman #murdered #dehradun #uttarakhand #crime
Previous Post

पौधारोपण से जनजागृति का संदेश दे रहा रोटरी क्लब – लक्ष्मी

Next Post

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Next Post
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.