• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
Home क्राइम

भाजपा पार्षद सहित परिवार को जहरीला पदार्थ खिलाकर की वारदात

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
October 1, 2026
in क्राइम, टेक, दिल्ली, देश-विदेश, देहरादून, नेशनल, पुलिस, राष्ट्रीय ख़बरे
0
भाजपा पार्षद सहित परिवार को जहरीला पदार्थ खिलाकर की वारदात

भाजपा पार्षद सहित परिवार को जहरीला पदार्थ खिलाकर की वारदात
खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर जेवर, नकदी और कीमती सामान लेकर फरार
नौकर सहित अन्य चार की भूमिका आई सामने, पड़ताल जारी
नशीला पदार्थ खिलाकर परिवार को किया था बेहोश
देहरादून : भाजपा पार्षद अमित सिंह सहित उनके परिवार को खाने में जहरीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने के बाद घर में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। वसंत विहार थाना क्षेत्र के बल्लीवाला चौक स्थित नाथ वाटिका के पास भाजपा पार्षद के घर में में मंगलवार देर रात वारदात की गई। आरोप है कि घरेलू नौकर ने कथित तौर पर भोजन में नशीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाने के बाद पार्षद अमित सिंह और उसके पति व बेटा बेहोश हो गए। इसके बाद घरेलू सहायक ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर मंसूबे को अंजाम दिया। घर में रखे सोने के जेवर और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पार्षद को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक परिवार होश में आया तो पुलिस को घटना की जानकारी दी। पार्षद अमिता सिंह को होस्पिटल में भर्ती करवाया गया। वहीं, पति महिपाल सिंह और बेटे शुभम सिंह की हालत ठीक बताई गई। नौकर का नाम भरत थापा बताया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी शेखर सुयाल भी मौके पर पहुंचे। जानकारी दी गई है कि भाजपा पार्षद अमिता सिंह ने करीब 25 दिन पहले ऑनलाइन माध्यम से घरेलू कामकाज के लिए एक व्यक्ति को रखा था। ये व्यक्ति नेपाली मूल का है और दिल्ली से देहरादून आया था। बताया कि पार्षद अमित सिंह की बेटी मेघा दिल्ली में रहती हैं। प्राथमिक जानकारी के आधार पर घटनाक्रम के मुताबिक मंगलवार घरेलू सहायक ने परिवार को भोजन में नशीला पदार्थ मिला दे दिया। खाने खाने के कुछ देर बाद ही सभी की तबीयत बिगड़ी और सभी बेहोश हो गए। इस बीच घरेलू सहायक ने अपने साथियों को बुलाया। जिनकी संख्या चार बताई होने की जानकारी मिल रही है। पूरी प्लानिंग के साथ पांचों ने करीब एक घंटे तक घर में सामान खंगाला। इत्मिनान से वारदात की। बताया गया है कि आनलाइन प्लेटफार्म में दिल्ली में रहने वाली बेटी ने ही नौकर हायर किया था। नौकर ने कुछ दिनों में ही विश्वास जीत लिया था। इसलिए वह घर में ही रहकर घरेलू कामकाज कर रहा था। भरोसा हासिल कर वारदात को अंजाम दिया गया है।

–तिजोरी को तोड़कर निकाले जेवर–

परिवार के बेहोश होने के बाद बदमाश सोने के जेवर सहित कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा खंगाले। जिसमें घरेलू नौकर भरत किचन में खाने में कुछ मिलाता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान घर के अंदर से लेकर बाहर के फुटेज पुलिस के हाथ लगे है। फुटेज के आधार पर पुलिस के हाथ कई अहम जानकारी मिली है। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई और जांच पड़लाल शुरू की है। एसपी सिटी शेखर सुयाल का कहना है कि घरेलू सहायक को ऑनलाइन माध्यम से काम पर रखने और उसके पहचान संबंधी दस्तावेजों के सत्यापन की भी जांच कर रही है। पुलिस अब घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फरार नौकर की तलाश की जा रही है।

-एक घंटे तक इत्मीनान से की वारदात–
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात करीब एक बजे घटना को अंजाम दिया गया। उस समय घर में पार्षद अमिता सिंह, उनके पति महिपाल और बेटा शुभम मौजूद थे।करीब एक घंटे तक घर में रहकर सामान खंगाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी एक साथ नहीं भागे। बताया जा रहा है कि सभी अलग-अलग दिशाओं में निकल गए, ताकि किसी को संदेह न हो और पुलिस को उनकी तलाश में परेशानी हो। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इससे आरोपियों के आने-जाने के रास्ते और उनकी संख्या का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस फरार नौकर के संपर्क में रहे लोगों की जानकारी भी जुटा रही है।

।।।।
कई सवालों के जवाब की तलाश
आरोपियों की संख्या को लेकर पुलिस की जांच जारी है। प्राथमिक जानकारी के आधार पर घरेलू नौकर भरत थापा के साथ अन्य चार शामिल थे। लेकिन सही संख्या मामले का खुलासा होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। वारदात की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। जिसमें चार अन्य आते जाते नजर आ रहे है। लेकिन सभी की भूमिका क्या-क्या रही, इस पर पड़ताल की जा रही है। वारदात को अंजाम देने से पहले रेकी किए जाने की आशंका जताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपियों के फरार होने के लिए अलग-अलग रास्तों को अपनाया है। पुलिस ने घर के अंदर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के अलावा आने जाने वाले रास्तों के फुटेज खंगाले गए है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना के दौरान घर में कौन-कौन आया। कौन-कौन बाहर निकला और आने-जाने के लिए किन रास्तों का इस्तेमाल किया है।

—दस्तावेजों की जांच भी अहम—
घरेलू नौकर रखने के लिए सत्यापन की प्रक्रिया भी बेहद अहम मानी जाती है। दिल्ली की जिस एजेंसी की जरिए नौकर रखा गया उसके इतिहास और आरोपी नौकरी की जानकारी पुलिस खंगाल रही है। घरेलू नौकर के मोबाइल संपर्कों और उसके बारे में उपलब्ध दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हाल के दिनों में किन लोगों से संपर्क था। घटना से पहले किसी-किस की मौजूदगी रही। पता चला है कि आरोपी नौकर का सत्यापन नहीं करवाया गया था। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी थी। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं को जोड़कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। खबर लिखे जाने तक सीसीटीवी फुटेज, दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस घटना की कड़ियां जोड़ी रही थी।

।।।।।
लोहे की राड और सब्बल मिला।

जानकारी ये भी मिल रही है कि घर से लाइसेंसी पिस्टल गायब है। वहीं, घर में लोहे की राड और सब्बल भी मिला है। जिससे ये माना जा रहा है कि तिजोरी तोड़ने के लिए इसका इस्तेमाल किया गया है। वहीं, आशंका इस बात की भी है कि अगर कोई परिवार सदस्य बेहोशी से उठ जाता तो लोहे की राड और सब्बल का इस्तेमाल हमला करने के लिए भी हो सकता था।
……..
बयान-
वारदात में घरेलू नौकरी की ही भूमिका सामने आ रही है। इसी आधार पर तफ्तीश को आगे बढ़ाया गया है। घर से जेवर नकदी और कुछ कीमती सामान ले गए है। एसओजी की टीम को भी लगाया गया है। मौके से कई साक्ष्य जुटाए गए है। आरोपियों की संख्या को भी स्पष्ट करने के प्रयास किए जा रहे है। जल्द घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
शेखर सुयाल, एसपी सिटी देहरादून

Static 1
Spread the love
Tags: #crime was #committed by #feeding #poisonous substance to the #family #members along with #food.
Previous Post

वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.