• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
Home क्राइम

महिला जज से रैपिडो चालक ने की अभद्रता, धमकी और किडनैप के प्रयास का आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
October 22, 2026
in क्राइम, खबर पहाड़, टेक, दिल्ली, देहरादून, नेशनल, पुलिस, राष्ट्रीय ख़बरे
0
महिला जज से रैपिडो चालक ने की अभद्रता, धमकी और किडनैप के प्रयास का आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है

महिला जज से रैपिडो चालक ने की अभद्रता, धमकी और किडनैप के प्रयास का आरोप

डबल किराया मांगने के बाद सुनसान गली में ले जाने का आरोप

 कोर्ट मोहर्रिर की सूचना पर पहुंची चीता पुलिस।

डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज।

देहरादून:  रैपिडो कैब बुक करने के बाद महिला न्यायिक अधिकारी के साथ चालक द्वारा अभद्रता करने, निर्धारित किराये से दोगुने पैसे मांगने और धमकी देने के साथ ही किडनैप के प्रयास का  मामला सामने आया है। महिला अधिकारी का आरोप है कि चालक उन्हें निर्धारित मार्ग पर ले जाने के बजाय एक अंधेरी और सुनसान गली में ले गया। विरोध करने पर धमकाया और राइड कैंसिल करने का दबाव बनाया। मामले में डालनवाला कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, पंचम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजली बेंजवाल ने 21 अक्टूबर की शाम करीब 6:11 बजे जजेज कॉलोनी, बलबीर रोड स्थित अपने आवास से मालदेवता के निकट सौड़ा सरोली जाने के लिए रैपिडो राइड बुक की थी। कैब चालक वाहन लेकर पहुंचा और ओटीपी लेने के बाद राइड शुरू कर दी। आरोप है कि कुछ दूर चलने के बाद चालक ने कहा कि गंतव्य करीब नौ किलोमीटर दूर है, इसलिए उसे दोगुना किराया देना होगा। महिला अधिकारी ने बुकिंग में निर्धारित किराया देने की बात कही और अतिरिक्त रकम देने से इनकार कर दिया।  आरोप है कि किराये को लेकर विवाद होने के बाद चालक मुख्य सड़क की ओर जाने के बजाय वाहन को एक ऐसी गली में ले गया, जो आगे से बंद थी और वहां अंधेरा व सन्नाटा था। इस पर महिला अधिकारी ने अपने कोर्ट मोहर्रिर रविंद्र को फोन कर स्थिति की जानकारी दी। आरोप है कि चालक ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि वह उन्हें सबक सिखा देगा और पुलिस में उसकी अच्छी जान-पहचान है।

महिला अधिकारी के मुताबिक, उन्होंने तत्काल रैपिडो के कस्टमर केयर पर भी फोन कर चालक द्वारा धमकाने और दोगुना किराया मांगने की शिकायत की। उन्होंने आशंका जताई कि चालक उन्हें नुकसान पहुंचा सकता था। तहरीर में चालक पर उन्हें डराने, अभद्रता करने और राइड रद्द करने का दबाव बनाने के आरोप लगाए गए हैं।

कॉलोनी के गेट पर भी हुआ विवाद

शिकायत के अनुसार, बाद में चालक वाहन को जजेज कॉलोनी के गेट के बाहर ले आया और राइड कैंसिल कर दी। वहां तैनात सुरक्षा गार्ड ने जब चालक से सवाल किया तो उसके साथ भी विवाद और धमकी देने का आरोप है। महिला अधिकारी ने बताया कि चालक ने मौके पर हंगामा किया और आसपास के लोगों को एकत्र कर लिया। करीब आधे घंटे तक चले विवाद के बाद कोर्ट मोहर्रिर की सूचना पर थाने से चीता पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को थाने ले गई।

महिला अधिकारी ने अपनी शिकायत में कहा है कि चालक उनके आवास की जानकारी प्राप्त कर चुका है, जिससे उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर भय है। उन्होंने पुलिस से उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

Spread the love
Tags: #casehasbeenregistered #againstaRapidodriver for #allegedly #misbehaving with a #woman #judge #threatening her and #attempting to #kidnap her
Previous Post

विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर- सचिव लोनिवि

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://jansabhabharat.com/wp-content/uploads/2026/10/video1.mp4
https://jansabhabharat.com/wp-content/uploads/2026/10/video2.mp4
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.