स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दून में मिली बांगलादेशी महिला
वर्ष 2017 में अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस कर भारत आई थी।
पति के साथ बुटीक संचालित कर रही थी बांगलादेशी महिला।
पुलिस ने हिरासत में लेकर की पूछताछ,
डेढ़ वर्ष पूर्व पति के साथ दिल्ली से आई थी देहरादून
दिल्ली में किया था निकाह
देहरादून– बांग्लादेशी महिला को दून पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोप है कि वर्ष 2017 में अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस कर भारत आई थी। भारत में अवैध रूप से रहने के लिए दिल्ली में एक व्यक्ति से निकाह किया था। डेढ़ वर्ष पूर्व अपने पति के साथ दिल्ली से देहरादून आ गई थी। देहरादून मे रहकर पति के साथ बुटीक संचालित कर रही थी पुलिस अब इस मामले में अभियुक्ता के डिपोर्ट की कार्यवाही जुट गई है।
एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पटेलनगर पुलिस और एलआईयू को कुछ जानकारी मिली। इसके बाद संयुक्त टीम ने सत्यापन की कार्यवाही के दौरान पंजाबी कॉलोनी निकट आइएसबीटी में किराये पर रह रही महिला के संदिग्ध प्रतीत होने पर उससे पहचान संबधी दस्तावेज मांगे गए। वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाई। संदिग्धता के आधार पर महिला हमीदा खान पत्नी अकरम खान को पूछताछ के लिए थाने पर लाया गया, जहां उससे सख्ती से पूछताछ की गई। उसने अपना असली नाम हमीदा अख्तर पुत्री मो. हसन निवासी ग्राम नरुर चल्ला पूर्व भाटरा, डाकघर गुलशन बारा बारा बड्डा, ढाका, बांग्लादेश उम्र 38 वर्ष बताया। जिसके फ़ोन से पुलिस को उसकी हमीदा अख्तर के नाम से एक बांग्लादेशी आईडी व एक बांग्लादेशी पासपोर्ट की फ़ोटो मिली। अवैध रूप से भारत मे रहने पर महिला को हिरासत में लेते हुए उसके खिलाप कार्रवाई की गई।
असम बॉर्डर से भारत आई थी
पूछताछ में बताया गया बांगलादेशी महिला वर्ष 2017 में असम बॉर्डर से भारत आई थी। वर्ष 2018 में उसने दिल्ली के रहने वाले अकरम नाम के व्यक्ति से निकाह कर लिया था। डेढ़ वर्ष पूर्व अपने पति के साथ देहरादून आ गई। देहरादून में उसके पति ने चांचक पुल के पास एक बुटीक खोला था। जिसे वह अपने पति के साथ मिलकर संचालित कर रही थी। देहरादून आने के बाद वह अपने पति के साथ अलग-अलग स्थानों पर किराए पर रही।
।।सहायता करने वाले भी पुलिस की रडार पर
महिला के पास से एक बांग्लादेशी आईडी, बांग्लादेशी पासपोर्ट बरामद किया गया। बता दें कि पूर्व में देहरादून में अवैध रूप से रह रहे के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक 21 बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्यवाही की जा चुकी है। पूर्व में फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से रह रहे 11 बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भी भेजा गया था। वहीं, 10 बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट किया जा चुका है। भारत में रहने में उसकी सहायता करने वाले व्यक्तियों के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। जिनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
