
गैस सिलेंडर बुकिंग स्कैम से बचें!
साइबर अपराधी गैस सिलेंडर की कमी का फायदा उठाकर फर्जी लिंक और विज्ञापन शेयर कर रहे हैं। वे ‘तत्काल गैस सिलेंडर डिलीवरी’ या ‘इमरजेंसी गैस सप्लाई’ जैसे लुभावने दावे करते हैं।
सावधान रहें!
- गैस बुकिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का उपयोग करें।
- अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
- एडवांस पेमेंट के लिए सावधानी से जांच करें।
- ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी अनजान नंबरों पर साझा न करें।
साइबर अपराध के मामले में 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
#CyberSafety #GasCylinderScam #StaySafeOnline#Uttrakhand police

