• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
Home उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने मंगलौर में जन आशीर्वाद रैली को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न घोषणाएं कीं।

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
November 25, 2026
in उत्तराखंड, उधम सिंह नगर, चंपावत, चमोली, टेक, दिल्ली, देहरादून, देहरादून, राजनीति, राष्ट्रीय ख़बरे, हरिद्वार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश
0
मुख्यमंत्री ने मंगलौर में जन आशीर्वाद रैली को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने मंगलौर में जन आशीर्वाद रैली को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न घोषणाएं कीं।

लिब्बरहेड़ी में कन्या महाविद्यालय एवं गंगनहर पर पुल सहित विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा।

मंगलौर के समग्र विकास एवं प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री।

उत्तराखंड/ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जनपद हरिद्वार के मंगलौर में आयोजित जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न घोषणाएं भी कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ ही समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने लिब्बरहेड़ी में कन्या डिग्री कॉलेज के नवनिर्माण, नारसन खुर्द में नाले की सफाई एवं पक्के नाले के निर्माण तथा लिब्बरहेड़ी में गंगनहर पर वर्षों से बंद पड़े पुल के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने मंगलौर से गुरुकुल बाईपास की ओर जाने वाली सराय राजवाहे की पटरी का निर्माण, टिकौला कलां में ग्राम सुथराड़ा की ओर जाने वाले सिलाखाला पर तटबंध का निर्माण तथा ग्राम ब्रह्मपुर जट में मदन के मकान से योगेंद्र के मकान तक सड़क निर्माण कराए जाने की भी घोषणा की। ट्यूबवेल के विद्युत बिल माफ किए जाने से संबंधित मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विषय का परीक्षण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने गन्ना मूल्य में वृद्धि की मांग पर कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक वर्ष किसानों के हित में गन्ना मूल्य बढ़ाने का प्रयास करती रही है। पिछले वर्ष भी गन्ना मूल्य में वृद्धि की गई थी। इस वर्ष भी शीघ्र ही इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगलौर क्षेत्र अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता एवं मेहनतकश लोगों के लिए जाना जाता है। यहां के किसान, व्यापारी, श्रमिक एवं छोटे उद्यमी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। मंगलौर में विकास की अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार इन संभावनाओं को अवसरों में बदलने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए अनेक कार्य किए गए हैं। नारसन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट स्थापित की गई है। लिब्बरहेड़ी की आंतरिक सड़कों के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एक हजार से अधिक लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 21 हजार से अधिक घरों में शौचालयों का निर्माण कराया गया है। क्षेत्र के 32 हजार से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। जल जीवन मिशन के अंतर्गत 58 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की 27 पेयजल पंपिंग योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने एवं कृषि लागत कम करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत उत्तराखण्ड के किसानों के खातों में अब तक तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की गई है। प्रदेश में किसानों को तीन लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त कृषि ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। नहरों से सिंचाई की सुविधा निःशुल्क की गई है। फार्म मशीनरी बैंक योजना के अंतर्गत कृषि उपकरणों की खरीद पर 80 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ भी किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री जन-धन योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत एवं निःशुल्क राशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्र नागरिकों तक पहुंचाया जा रहा है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदायों के आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए भी निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान एवं उनकी स्मृतियों को संजोने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। बाबा साहेब के जीवन से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सुशासन स्थापित करने, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। प्रदेश में समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून एवं दंगा रोधी कानून लागू किए गए हैं। भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत 200 से अधिक लोगों को जेल भेजा गया है। पिछले पांच वर्षों में 36 हजार से अधिक युवाओं को पूर्ण पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना, किसानों की आय में वृद्धि तथा मातृशक्ति का सशक्तीकरण राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। राज्य सरकार उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री करतार सिंह भड़ाना, कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा, राज्यसभा सांसद श्रीमती कल्पना सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री किरण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, नगर निगम रुड़की की महापौर श्रीमती अनीता अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, समालखा के विधायक श्री मनमोहन भड़ाना, श्री श्यामवीर सैनी, श्री शोभाराम प्रजापति, श्री आदेश सैनी, श्री चौधरी अजीत सिंह, किसान आयोग के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन, ब्लॉक प्रमुख श्री कविन्द्र चौधरी, जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Spread the love
Tags: #ChiefMinister #addressed #JanAshirwadRally #Mangaluru#madevarious #announcements #relatedtothe #development #region
Previous Post

उत्तरकाशी मोरी के पवाणी गांव में अग्निकांड प्रभावित क्षेत्र का आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने किया हेली सर्वेक्षण

Next Post

मुख्यमंत्री ने ‘बेटा हिमालय का’ गीत का किया विमोचन

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Next Post
मुख्यमंत्री ने ‘बेटा हिमालय का’ गीत का किया विमोचन

मुख्यमंत्री ने ‘बेटा हिमालय का’ गीत का किया विमोचन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://jansabhabharat.com/wp-content/uploads/2026/10/video1.mp4
https://jansabhabharat.com/wp-content/uploads/2026/10/video2.mp4
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.