• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
Home cyber crime

सीबीआई और ईडी का आधिकारी बताकर रिटायर्ड कर्मचारी से 30 लाख की साइबर ठगी

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
October 11, 2026
in cyber crime, अन्य -राज्य, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, क्राइम, खबर पहाड़, टेक, दिल्ली, देश-विदेश, देहरादून, देहरादून, नेशनल, पंजाब, पुलिस, पौड़ी, बागेश्वर, बिहार, मौसम
0
सीबीआई और ईडी का आधिकारी बताकर रिटायर्ड कर्मचारी से 30 लाख की साइबर ठगी

सीबीआई और ईडी का आधिकारी बताकर रिटायर्ड कर्मचारी से 30 लाख की साइबर ठगी

मनी लांड्रिंग ,  ह्यूमन ट्रैफिकिंग और फण्ड इन्वेस्ट का डर दिखाकर साइबर फाड

 

देहरादून : साइबर  ठगों ने खुद को सीबीआई और ईडी का आधिकारी बताकर मनी  लांड्रिंग  , ह्यूमन ट्रैफिकिंग और फण्ड इन्वेस्ट का डर दिखाकर रिटायर्ड  कर्मचारी से 30 लाख की साइबर धोखाधड़ी की है। आरोप है कि गिरफ्तारी का डर दिखाकर झांसे में लिया और बैंक खाते में 30 लाख रुपये आटीजीएस करवा लिए गए। इसके बाद और पैसों की मांग की जा रही थी। इस मामले की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस सटेशन में मुकदमा दर्ज हुआ है।

 

जानकारी के मुताबिक भगत सिंह निवासी ग्राम नया गांव बलभद्र पुर कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज हुआ है। बताया कि भगत सिंह भारत इलेक्ट्रॉनिक्स कोट‌द्वार से सेवानिवृत्त कर्मचारी है। बीती चार अक्टूबर को उनके पास एक फोन आया। जिसमें बताया गया था कि टेली कम्युनिस्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की नोटिफिकेशन में उनके मोबाईल नम्बर के  खिलाफ कंप्लेंट दर्ज हुई है। मोबाइल से वायलेशन एडवरटाइजिंग और हरेसिंग मैसेज भेजे जा रहे है। शिकायत में भगत सिंह ने बताया कि उनको फोन करके विजय खन्ना नाम बताते हुए सीबीआई का कर्मचारी बताया और कहा कि आधार कार्ड के माध्यम से बेल प्लाजा पीएम रोड मुम्बई से एक सिम खरीदा गया है। आधार पर केनरा बैंक में खाता खोला गया है। खाते मे मनी  लांड्रिंग  , ह्यूमन ट्रैफिकिंग और फण्ड इन्वेस्ट का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद फोन पर किसी संदीप राव नाम से बात करते हुए कहा गया कि वह सीबीआई के कर्मचारी है। सिम जारी करने वाले दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको भी अपराधी माना जा रहा है। इसके बाद एयरलाइंस के मालिक को मुख्य सरगना बताते हुए कहा कि अपराध में आप भी लपेटे में आ जाओगे। डराया गया कि आपकी गिरफ्तारी हो सकती है।

—

सात साल की कैद और एक करोड़ जुर्माने का दिखाया डर

पीड़ित भगत सिंह का कहना है कि उन्होंने कहा कि वह तो कभी मुंबई गए ही नहीं। 10-15 साल से कोटद्वार में ही रहा है। तब संदीप कुमार ने डराया, कहा कि तुम्हारा अपराध साबित हो गया तो तुम्हे सात साल तक की जेल और एक करोड़ रुपये तक के आर्थिक दंड से दंडित किया जायेगा। कहा गया कि यदि तुम सरकारी गवाह बन जाओ तो तुम इस मुकदमे से बरी हो सकते हो। लेकिन इसके लिए तुम्हें हमारे विभाग से एक काम्फिडेन्ट एग्रीमेंट बनाना होगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोई समाधान पंवार से बात कराई गई। जिसने खुद को सीबीआई का डायरेक्टर बताया। काम्फिडेन्ट एग्रीमेंट लिखवा कर अपने फोन पर मंगवाया।

—–दो  घंटे में पैसा रिफंड करने का दिया झांसा–

आरोप है कि संदीप राव नाम बताते हुए सीबीआई के कर्मचारी राहुल से अटैच करने की बात कही गई। राहुल के मोबाइल नंबर से फोन आया। कहा गया कि सरकारी गवाह बनने पर हमले का खतरा है इसलिए मेरा फोन नंबर राहुल बेटा के नाम से सेव कर लो। किसी को इसकी जानकारी मत देना। फिर राहुल ने ने बताया कि आरबीआई गाइडलाइन के तहत आपको वित्तीय ट्रांजेक्शन केनरा बैंक के खाते में आरबीआई के सर्विलांस अकाउंट में अपने 99 प्रतिशत फंड को डालना होगा। कहा कि  फंड एक से दो घंटे बाद रिफंड हो जायेगा। यदि तुमने ऐसा नहीं किया तो आप पर मुकदमा हो जाएगा और आपको 3 से 7 साल की सजा और एक करोड रुपये का आर्थिक दंड भी भुगतना होगा। मुकदमे से बचने के उद्देश्य से केनरा बैंक शाखा कोट‌द्वार से 30 लाख आरटीजीएस राहुल द्वारा बताये गये खाता में बीती सात अक्टूबर कर दिए।

—

–बैंक खाते में जमा 99 फीसदी रकम कराई ट्रांसफर  ।

बताया कि एक से डेढ़ घंटे बाद राहुल नाम बताने वाला का फोन आया। अन्य खातों में भी पैसा है उसका 99 प्रतिशत यस बैंक शाखा लुधियाना पंजाब में ट्रान्सफर कर दो। पूरा पैसा आपके खाते चेक करके आपको 2-3 घंटे में वापस कर देगे। पैसा आरटीजीएस नहीं किया तो तुम्हारे वारंट भेज देंगे, तब अंदेशा हुआ कि उसके साथ साइबर फाड किया गया है। बताया गया है कि डराने के उद्देश्य से ईडी का फर्जी अरेस्ट वारंट नौ अक्टूबर को मोबाइल पर भेजा गया। इसके बाद आशंका हुई और पता चला कि साइबर ऍगी के शिकार हो गए। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love
Tags: #crime #cybercrime #alert #dehradun #uttarakhand
Previous Post

ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला, पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://jansabhabharat.com/wp-content/uploads/2026/10/video1.mp4
https://jansabhabharat.com/wp-content/uploads/2026/10/video2.mp4
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.