मोती बाजार देवकी कॉम्प्लेक्स की आठ दुकानों में भीषण आग, आठ दुकानें जली
6 फायर टेंडरों की मदद से 5 घंटे को मशक्कत के बाद पाया काबू

देहरादून, संवाददाता : शहर के बीचों बीच व्यस्त इलाके मोती बाजार देवकी कॉम्प्लेक्स की आठ दुकानों में आग लगने की घटना हुई। पहले एक दुकान में लगी आग भड़की और कुछ ही देर में आस पास की अन्य दुकान भी भीषण आग की जद में आ गई। स्थिति ये हुई कि भीषण आग पर 6 फायर टेंडरों की मदद से 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। इस दौरान दुकानों का सामान पुरी तरह से जल गया और बड़े नुकसान का आंकलन किया गया। हालांकि प्रथम दृष्या आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है। इस हादसे के दौरान दुकानदार का हाथ झुलस गया।
आंखों के सामने राख बन गई जिंदगी भर की कमाई:::
आंखों देखी बताई गई।
मोती बाजार में बेकरी की दुकान संचालक नवीन ने बताया कि जिस समय दुकान में आग लगी उस समय बालाजी फैंसी ड्रेस के मालिक अमरीश गुप्ता दुकान पर पहुंच गए थे। उनकी कॉम्प्लेक्स में कई दुकानें है। एक-एक कर उन्होंने अपनी दुकान खोलनी शुरू की। एक दुकान से उन्होंने धुआं निकलता देखा। आग लगते देख उन्होंने काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन उससे पहले वह कुछ कर पाते आग भड़क गई। क्योंकि ज्यादातर फैंसी कपड़े थे और वह पॉलिथीन में रखे रहते है लिहाजा कुछ ही मिनट में आग ने पूरी दुकान को चपेट में ले लिया। उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया तो उनका हाथ झुलस गया। आस पास के दुकानदार जमा हुए। बिजली बंद करवाई गई। फायर सर्विस को सूचना दी। मौके पर फायर सर्विस के पहुंचने से पहले आग पूरी तरह से भड़क गई थी और आस पास की दुकानों को चपेट में ले लिया था। देखते ही देखते आठ दुकानों को चपेट में ले किया। चारों तरफ भड़की आग और काले धुएं का गुबार फैला था। अफरा तफरी का माहौल बना था। आग लगने से आस पास का पूरा कारोबार प्रभावित हुआ और सोमवार शाम तक लाइट सुचारू नहीं हो सकी थी।

सीएफओ अभिनव त्यागी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे आग की सूचना मिली। देहरादून के व्यस्त इलाके मोती बाजार स्थित देवकी कॉम्प्लेक्स में बाला जी ड्रेस की फैंसी कपड़ों की दुकान में आग लगने की सूचना मिली थई। दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे । आग इतनी भीषण थी कि वह देखते ही देखते आसपास की अन्य दुकानों में भी तेजी से फैलने लगी। फायर सर्विस की यूनिटों ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर होज रील व होज पाइप के माध्यम से आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की गंभीरता और विकराल रूप को देखते हुए, स्थिति की नजाकत को भांपते हुए फायर स्टेशन से एक के बाद एक कुल 6 फायर टेंडरों को तुरंत घटनास्थल पर रवाना किया गया। इसके साथ ही राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए स्मोक एग्जॉस्ट, आयरन कटर और आधुनिक टॉर्च जैसे जरूरी उपकरण भी मंगवाए गए। घटनास्थल पर अत्यधिक धुआं होने के कारण फायर यूनिटों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, इसके बावजूद फायर कर्मियों ने भारी धुएं के बीच लगातार डटे रहकर फायर फाइटिंग जारी रखी।
इनसेट—
बोल्ट कटर की मदद से ताले और शटर काटे –
आग अपना विकराल रूप ले रही थी। आग बुझाने के दौरान जिन दुकानों के शटर बंद थे, सुरक्षा और बचाव की दृष्टि से बोल्ट कटर के माध्यम से उनके ताले और शटर काटे गए, ताकि आग को अंदर ही अंदर फैलने से रोका जा सके और पुष्टि की जा सके कि किसी अन्य दुकान में कोई व्यक्ति फंसा न हो। फायर कर्मियों की तमाम कोशिशों से 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। दमकल विभाग की मुस्तैदी और समय पर उठाए गए सख्त कदमों के कारण मोती बाजार जैसे घनी आबादी और संकरे रास्ते वाले बाजार में एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी भी प्रकार के जनहानि की कोई सूचना नहीं है।
–फैंसी ड्रेस, मेडिकल स्टोर और फर्नीचर की दुकानें चपेट में–
आग लगने से आस पास अफरा तफरी का माहौल बना हुआ था। इस अग्निकांड में जो दुकानें जली उसमें फैंसी ड्रेस, मेडिकल स्टोर और फर्नीचर की दुकान शामिल है। फैंसी ड्रेस की दुकान बालाजी एम्पोरियम के नाम से है। दुकानों में आग लगने से आसपास के कारोबारियों में हड़कंप मच गया। आग तेजी से फैल रही थी। आस पास की अन्य दुकानों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका बनी रही। आग लगने के कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट बताया गया है।
—



