
देहरादून/ अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु आबकारी आयुक्त महोदया एवं संयुक्त आबकारी आयुक्त गढ़वाल मंडल महोदय के निर्देशन पर विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में आज दिनांक 10 सितंबर 2026 को नकरौंदा डोईवाला आदि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध छापेमारी की गई ,छापेमारी के दौरान दो अभियुक्तों के कब्जे से कुल 11 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। जिसमें नकरौंदा टी पॉइंट में विजय सिंह पुत्र नरसिंह निवासी नकरौंदा के कब्जे से दो पेटी अवैध शराब तथा नकरौंदा पंवार एंक्लेव में एमपी रेस्टोरेंट की तलाशी लेने पर 09 पेटी अवैध शराब बरामद हुई ,मौके पर एमपी रेस्टोरेंट में शराब बिक्री करते हुए अभियुक्त रिंकू सरोज पुत्र नियुक्त सरोज निवासी मऊ उत्तर प्रदेश हाल निवास केयर ऑफ़ मुकेश पंवार पंवार एनक्लेव नकरौंदा। दोनो अभियुक्तों के विरुद्ध अवैध शराब बिक्री एवं भंडारण के जुर्म में वैधानिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए। आबकारी टीम में उप आबकारी निरीक्षक पान सिंह राणा, आशीष प्रकाश, अर्जुन सिंह, आबकारी हेड कांस्टेबल दीपा डोबरियाल एवं आबकारी कांस्टेबल रीना आशीष चौहान, रेशमा चौहान, सोनम पंवार उपस्थिति रहे ।

