• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
Home उत्तराखंड

बिना वैध लाइसेंस के नामी कंपनियों के नाम से बनाई जा रही थीं नकली एलोपैथिक दवाइयाँ, एक अभियुक्त गिरफ्तार।

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
July 19, 2026
in उत्तराखंड, उधम सिंह नगर, खबर पहाड़, दिल्ली, देश-विदेश, देहरादून, देहरादून, नेशनल, पर्यटन, पिथौरागढ़, पुलिस, रुद्रप्रयाग
0
बिना वैध लाइसेंस के नामी कंपनियों के नाम से बनाई जा रही थीं नकली एलोपैथिक दवाइयाँ, एक अभियुक्त गिरफ्तार।

बिना वैध लाइसेंस के नामी कंपनियों के नाम से बनाई जा रही थीं नकली एलोपैथिक दवाइयाँ, एक अभियुक्त गिरफ्तार।

एसटीएफ उत्तराखण्ड की कार्रवाई में नकली दवाइयों के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़
अन्य प्रांत की अवैध शराब को वैध बनाने का भी पर्दाफाश
🔶 बिना वैध लाइसेंस के नामी कंपनियों के नाम से बनाई जा रही थीं नकली एलोपैथिक दवाइयाँ, एक अभियुक्त गिरफ्तार।

🔶 छापेमारी में हजारों जीवन रक्षक दवाइयाँ, पैकिंग मशीनें, भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब, आबकारी होलोग्राम एवं पैकिंग सामग्री बरामद।

🔶 बरामद की गई दवाइयाँ (01 लाख टेबलेट 15 हजार सिरप बोतलो) को लोग अम्लता (एंटासिड), जीवाणु संक्रमण (एंटीबायोटिक), दर्द एवं सूजन, नसों के दर्द (न्यूरोपैथिक पेन), प्रोस्टेट संबंधी समस्याओं, कैल्शियम एवं विटामिन की कमी तथा रक्तवर्धक (आयरन) सप्लीमेंट के उपचार में करते है प्रयोग

उत्तराखंड एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ उत्तराखण्ड के निर्देशन में एसटीएफ कुमाऊँ यूनिट एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जनपद ऊधमसिंहनगर के बाजपुर स्थित कोविल बायोटैक (प्लॉट संख्या F-13 एवं F-14, औद्योगिक क्षेत्र) पर छापेमारी कर नकली एवं अपमिश्रित औषधियों के अवैध निर्माण का भंडाफोड़ किया गया

कार्रवाई के दौरान धीरेन्द्र पुत्र ब्रहम सिंह, निवासी जनपद बुलन्दशहर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया।जांच में पाया गया कि अभियुक्त बिना किसी वैध औषधि निर्माण लाइसेंस के आयुर्वेदिक/फूड लाइसेंस की आड़ में STADMED, Macleods, Intas, Sun Pharma सहित अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम से नकली एलोपैथिक दवाइयाँ एवं जीवन रक्षक औषधियों का निर्माण एवं पैकेजिंग कर बाजार में सप्लाई कर रहा था।

अभियुक्त की निशानदेही पर एनएच-74 स्थित गोदाम की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में तैयार नकली दवाइयाँ, पैकिंग सामग्री तथा अवैध अंग्रेजी शराब भी बरामद हुई पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथी के साथ मिलकर हरियाणा से अवैध शराब मंगाकर उत्तराखण्ड में सप्लाई करना स्वीकार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त
धीरेन्द्र पुत्र ब्रहम सिंह, निवासी जनपद बुलन्दशहर (उत्तर प्रदेश)

🔷 मुख्य बरामदगी :

▶ नकली एलोपैथिक दवाइयाँ
▪️ ALKASOL – 2,400 बोतलें
▪️ CEFIFINE-200 – 11,200 टैबलेट
▪️ VELTAM – 76 बॉक्स (फैक्ट्री) एवं 02 पेटियाँ (गोदाम)
▪️ NIMUFIN – 5,250 टैबलेट (525 स्ट्रिप)
▪️ SUNCLAV – 2,100 स्ट्रिप
▪️ RUBIRED SUSPENSION – 32 पेटियाँ (1,600 बोतलें)
▪️ OSTOCALCIUM B12 SUSPENSION – 239 पेटियाँ (9,560 बोतलें)
▪️ VELTAM PLUS – 36,000 टैबलेट (03 पेटियाँ)
▪️ GABAPIN – 28,500 टैबलेट
▪️ SOMPRAZ – 2,100 टैबलेट

▶ अवैध अंग्रेजी शराब एवं आबकारी सामग्री
▪️ MacDowell No.1 – 1,632 क्वार्टर
▪️ III RCS (चंडीगढ़ मार्क) – 1,016 बोतलें
▪️ MacDowell के ढक्कन – 500 नग
▪️ MacDowell के रैपर – 07 बंडल
▪️शराब की कांच के खाली नये क्वार्टर – 1000
▪️ उत्तराखण्ड राज्य आबकारी के होलोग्राम/सील – 03 बंडल

▶ अन्य बरामदगी
▪️ ALKASOL के प्रिंटेड लेबल
▪️ RUBIRED SUSPENSION की प्रिंटेड फॉयल
▪️ GABAPIN-100 की प्रिंटेड फॉयल का 01 रोल
▪️ नकली दवाइयों के निर्माण एवं पैकेजिंग में प्रयुक्त एस.एस. टैंक, फिलिंग मशीन, सीलिंग मशीन, लेबलिंग मशीन सहित अन्य उपकरण।

🔷 पंजीकृत अभियोग :

अभियुक्त के विरुद्ध थाना बाजपुर में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 338(3), 276, 277, 278, 318, 319 एवं 336 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अवैध शराब की बरामदगी के संबंध में उत्तराखण्ड आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत भी पृथक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

एसटीएफ उत्तराखण्ड जनस्वास्थ्य एवं उपभोक्ताओं के जीवन से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों एवं नेटवर्क के संबंध में विस्तृत विवेचना एवं गिरफ्तारी की कार्यवाही जारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तराखण्ड

STF team
1-Ins विकास चौधरी
2- SI Vipin चंद्र जोशी
3- SI K.G. Mathpal
4- HC महेंद्र गिरी
5- HC ravinder singh
6- HC किशोर kumar
7- Const जितेंद्र कुमार
8- किशन चंद्र शर्मा ( तकनीकी सहायक)

ड्रग टीम
1- Sn. Ins नीरज kumar
2- Sn.ins मीनाक्षी बिष्ट
3- insp निधि शर्मा
4- insp सुभम kotnala
5- insp अर्चना uppal

स्थानीय पुलिस
1- SI सुरेंद्र सिंह
2- SI देवेंद्र सिंह मेहता
3- const समीर चौहान

आबकारी टीम
Insp महेंद्र सिंह बिष्ट
Insp कृष्ण चंद

बरामदगी।।।
● ALKASOL – पेशाब में जलन, यूरिन की अम्लीयता (Urinary Acidity) कम करने तथा यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) में सहायक।

● CEFIFINE (Cefixime) – बैक्टीरिया से होने वाले विभिन्न संक्रमणों के उपचार में प्रयुक्त एंटीबायोटिक।

● VELTAM (Tamsulosin) – प्रोस्टेट ग्रंथि के बढ़ने (BPH) के कारण पेशाब करने में होने वाली कठिनाई को कम करने के लिए।

● Nimufin (Nimesulide) – दर्द, सूजन एवं बुखार से राहत देने के लिए।

● Sunclav (Amoxicillin + Clavulanic Acid) – विभिन्न प्रकार के बैक्टीरियल संक्रमणों के उपचार में प्रयुक्त व्यापक स्पेक्ट्रम एंटीबायोटिक।

Spread the love
Tags: #Fake #allopathic #medicines were being #manufactured in the name of #renowned #companies #withoutvalidlicenseone accused #arrested.
Previous Post

पर्यटन को रोजगार, स्वरोजगार और रिवर्स पलायन से जोड़कर स्थानीय अर्थव्यवस्था को किया जा रहा मजबूत: मुख्यमंत्री

Next Post

मुख्यमंत्री ने विशेष बच्चों के लिए विजुअल लर्निंग करिकुलम पर आधारित विभिन्न पुस्तकों एवं शिक्षण सामग्री का विमोचन किया।

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Next Post
मुख्यमंत्री ने विशेष बच्चों के लिए विजुअल लर्निंग करिकुलम पर आधारित विभिन्न पुस्तकों एवं शिक्षण सामग्री का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने विशेष बच्चों के लिए विजुअल लर्निंग करिकुलम पर आधारित विभिन्न पुस्तकों एवं शिक्षण सामग्री का विमोचन किया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.