त्यौहारी सीज़न शुरू: Cyber crime से बचने के लिए इन बातों का राखै ख्याल

CYBER AWARENESS 2.0″
🔱 जय
उत्तराखंड/ त्यौहारी सीजन शुरू हो गया है और बाजारों के खरीदारी के साथ-साथ लोग बड़ी संख्या में ऑनलाइन भी शॉपिंग कर रहे हैं। इसी शॉपिंग के दौरान कई बार देखने को मिलता है कि लोग भारी डिस्काउंट , लॉटरी , कूपन या फिर अन्य लुभावने ऑफर के झांसे में फंसकर साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं । यही वजह है कि लोगों को बार-बार जागरूक भी किया जा रहा है । साइबर क्राइम पुलिस और एसटीएफ ने बीते दिनों की भांति एक बार फिर एडवाइजरी जारी की है इस एडवाइजरी का पालन करके आप अपनी मेहनत की कमाई बचा सकते हैं।
नवरात्रि के पहले दिन, माँ शैलपुत्री के आशीर्वाद से अपने डिजिटल जीवन को सुरक्षित बनाएं। जैसे माँ शैलपुत्री सभी शक्तियों का आधार (पर्वतराज की पुत्री) हैं, वैसे ही आपका मजबूत पासवर्ड आपकी साइबर सुरक्षा की पहली और सबसे मजबूत ढाल है।
🔒 माँ शैलपुत्री का संदेश: मजबूत पासवर्ड, डिजिटल सुरक्षा का आधार!
इस त्योहारी सीजन में सुरक्षित रहें:
🔹 अपना पासवर्ड लंबा, अनोखा (Unique) और कठिन बनाएं।
🔹 पासवर्ड में नाम या जन्मतिथि जैसी सामान्य चीजें न रखें।
🔹 हर अकाउंट के लिए अलग पासवर्ड रखें और उसे किसी से साझा न करें।
🚨 सावधान रहें, सुरक्षित रहें!
यदि आप किसी साइबर धोखाधड़ी का शिकार होते हैं, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 📞 1930 पर कॉल करें या 🌐 www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।



