• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
Home अन्य -राज्य

आखिरकार दहशत की वजह बना गुलदार पकड़ में आ गया। बच्चे की ले चुका था जान।

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
March 7, 2024
in अन्य -राज्य, अल्मोड़ा, उत्तर प्रदेश, उत्तरकाशी, उत्तराखंड, चमोली, देहरादून, राष्ट्रीय ख़बरे
0

देहरादून : आखिरकार देहरादून व आसपास दहशत का पर्याय बने गुलदार को वन विभाग की टीम की पकड़ने में आ गया।

गुलदार के पकड़े जाने के बाद स्थानीय निवासियों एवं वन विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद में बढ़ते गुलदार के हमलों के मद्देनजर वन विभाग को जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने के सख्त निर्देश दिए थे।

गौरतलब है कि करीब दो माह पूर्व सिगली गांव में घर के आंगन से गुलदार ने एक चार वर्षीय बच्चे को उठाकर निवाला बना लिया था। इसके कुछ समय बाद ही सोंधोवाली क्षेत्र में रिस्पना नदी के पास भी गुलदार ने एक बालक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। अभी कुछ दिन पहले गलजवाड़ी गांव में भी गुलदार ने एक 9 वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसे अपना निवाला बना लिया था। इसे लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त था।

वन विभाग की ओर से लगातार गुलदार को पकड़ने के प्रयास किये जा रहे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गुलदार के बढ़ते हमलों के मद्देनजर वन विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने के निर्देश दिए थे। मसूरी वन प्रभाग में रेंजर राकेश नेगी ने बताया कि गुलदार को किमाड़ी गांव में लगाए गए पिंजड़े में कैद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले काफी समय से इस गुलदार की तलाश की जा रही थी।

वन विभाग के मुताबिक

मसूरी वन प्रभाग, मसूरी की रायपुर रेंज के अन्तर्गत सिंगली क्षेत्र दिनांक 26.12.2023 को गुलदार द्वारा 01 बच्चे को मारे जाने के पश्चात् विगत 02 माह से मसूरी वन प्रभाग द्वारा गुलदार को पकड़ने हेतु निरन्तर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था। उक्त गुलदार को पकड़ने हेतु मसूरी वन प्रभाग द्वारा रायपुर एवं मसूरी रेंज से दो विशिष्ट टीमों का गठन किया गया था, जिनके द्वारा दिन रात क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। उक्त गुलदार को पकड़ने हेतु मसूरी एवं रायपुर रेंज के अन्तर्गत गुलदार संभावित विभिन्न स्थानों पर 12 पिंजरे, लगाये गये थे, साथ ही 40 कैमरा ट्रैप एवं 04 लाईव कैमरे लगाये गये थे जिनके माध्यम से गुलदार आवाजाही की 24 x7 निगरानी की जा रही थी। दिनांक 25.02.2024 को देहरादून वन प्रभाग के गल्जवाडी क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्चे को भी गुलदार द्वारा मारे जाने के पश्चात् दोनो प्रभागों द्वारा संयुक्त रूप से सर्च आपरेश्न भी चलाया गया था।

उक्त के कम में आज दिनांक 07.03.2024 को सुबह लगभग 07:00 बजे मसूरी रेंज की रिखोली बीट के अन्तर्गत कल्डियाणा, भितरली ग्राम सभा के वन क्षेत्र में गुलदार को पिंजरे में पकड़ लिया गया है। पशुचिकित्सा अधिकारी मालसी जू एवं प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी, वैभव कुमार द्वारा किये गये प्रारम्भिक परीक्षण से ज्ञात हुआ है कि उपरोक्त गुलदार लगभग 5 से 6 वर्ष का स्वस्थ्य वयस्क नर है, जिसके बायीं तरफ के उपर तथा नीचे के दोनो कैनाइन दांत क्षतिग्रस्त है, जिसे पशुचिकित्साधिकारी मालसी डा० प्रदीप मिश्रा की देख रेख में मालसी में परीक्षण किया जा रहा है। गुलदार रेस्क्यू अभियान में प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी श्री वैभव कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून मसूरी डा० उदय गौड, उप प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी श्री दिनेश नौडियाल, वन क्षेत्राधिकारी मसूरी श्री शिव प्रसाद गैरोला, रेंज अधिकारी रायपुर श्री राकेश नेगी, अभिषेक सजवान वन दरोगा, सुरेश नेगी, राहुल चौहान, हरेन्द्र सजवान, मनवीर, सुरेश पंवार वन बीट अधिकारी, मौ० रज्जाक (बीट सहायक), विशन, नवीन, गौरव डोभाल, प्रदीप, रमेश, महावीर, मुलायम, मगन, सतेन्द्र, कुन्दन, प्रवीन सुल्तान तोमर, दिपक आदि उपस्थित थे। प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी द्वारा समस्त टीम को बधाई दी एंव टीम को ईनाम देने की घोषणा

Spread the love
Tags: .#uttarakhand#गुलदार #वनविभाग #पकड़ा #फॉरेस्ट #रेस्क्यू #मसूरी #देहरादून
Previous Post

भाजपा विधायक महेश सिंह जीना के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ये है वजह

Next Post

देहरादून पुलिस और शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Next Post

देहरादून पुलिस और शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.