• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
Home अन्य -राज्य

किडनैप करके 02 लाख में 2 साल के बच्चे का सौदा, चार अरेस्ट।

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
July 7, 2026
in अन्य -राज्य, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, क्राइम, दिल्ली, देहरादून, राष्ट्रीय ख़बरे
0

गिरोह के 04 सदस्यों की गिरफ्तारी

निशानदेही पर अपहृत दो साल का बच्चा सकुशल बरामद

देहरादून: । दो साल के बच्चे का अपहरण करके बिजनौर के दंपति को दो लाख में बेच दिया गया।। महिला सहित गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर दो साल के बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। एक मुख्य आरोपी फरार है। वहीं, जिस दंपत्ति ने बच्चा खरीदा था उनके खिलाफ भी साक्ष्य जुटाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।   

एसएससी अजय सिंह ने बताया कि बीती दो जनवरी को कैंट कोतवाली पुलिस को रीना निवासी कस्बा झालू बिजनौर हाल निवासी यमुना कॉलोनी ने शिकायत दी। बताया कि उसके दो बटे आकाश (05 वर्ष) और विकास  02 वर्ष) का अपहरण किया गया है। कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। जांच शुरू की गई। पता चला कि रीना के घर में राकेश नाम के व्यक्ति का आना-जाना है। दो जनवरी की शाम आरोपी राकेश, रीना के अपहृत हुए बड़े बेटे आकाश को यमुना कालोनी के गेट पर छोड़ गया। पता चला कि बच्चों की मां रीना मानसिक रूप से कमजोर है। 16 दिसम्बर को दोनों बच्चों के साथ राकेश व एक अन्य बुजुर्ग महिला रीना को अपने साथ यमुना कॉलोनी से ले गये थे। 30 दिसम्बर को राकेश ने रीना को बिजनौर में उसके गांव के पास छोड़ दिया था।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि आरोपी राकेश निवासी कस्बा जाटान मौहल्ला बिजनौर यूपी बीते 16 वर्षों से सहस्त्रधारा रोड पर रहता है। आर्डिनेंस फैक्ट्री में माली और सफाई का काम करता है। एक अन्य व्यक्ति राहुल निवासी गोहरपुर काफियाबाद मुरादाबाद हाल पता आईटी पार्क भी इस अपराध में शामिल है। राहुल की बेटी तानिया की भी संलिप्तता मिली। पता चला कि अपहृत बच्चों को तानिया ने अपने पास छिपाया था। तीनों के अमरोहा में राहुल की बुआ के घर पर छिपे होने की जानकारी मिली।  कटाई अमरोहा में राहुल की बुआ के घर पर दबिश देते राकेश और तानिया को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में पता चला कि बच्चे को धामपुर में प्रियंका और सैन्टी नाम के व्यक्ति को 02 लाख रूपये में बेचा गया है। राकेश और तानिया को साथ लेकर पुलिस टीम धामपुर कोढीपुर में दबिश देने पहुंची। मौके से प्रियंका और सैंटी को गिरफ्तार किया गया। पता चला कि बच्चे को सरकथल शिवाला बिजनौर में एक परिवार को बेचा गया है। निशानदेही पर अपहृत बच्चे को सरकथल शिवाला से सकुशल बरामद किया।

बताया कि

अभियुक्त राकेश ने पूछताछ में बताया गया कि वह वर्ष 2004 से देहरादून में साफ-सफाई का कार्य कर रहा है। राहुल भी उसके साथ काम करता है। दिसम्बर 2024 में राहुल की बेटी तानिया ने बताया था कि धामपुर में प्रियंका नाम की एक महिला उसके साथ काम करती है। उसकी जान पहचान के एक व्यक्ति को एक बच्चे की जरूरत है। जिसके एवज में उन्हें अच्छा पैसा मिल सकता है। राकेश ने अपनी रिश्तेदार रीना के दोनों बच्चों को बेचने की योजना बनाई।16 दिसम्बर को रीना को दोनों बच्चों के साथ अपने साथ ले गया। राहुल व तानिया के साथ मिलकर रीना के 02 साल के बच्चे को धामपुर मेंप्रिंयका और सैंटी को 02 लाख में बेच दिया। पैसो को आपस में बांट लिया।

बताया कि

राकेश 30 जनवरी को रीना को उसके घर झालु बिजनौर के पास छोड़ गया। रीना ने पुलिस में शिकायत की तो राकेश ने पकडे जाने के डर से उसके बडे बेटे आकाश को दो जनवरी 2025 को यमुना कालोनी में उसके घर के पास छोड़ दिया था। इसके बाद तीनों अमरोहा में राहुल की बुआ के घर जाकर छुप गये थे।

-आरोपी राकेश ने खुद के बच्चों को भी बेचा:

बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी राकेश ने तानिया और राहुल के साथ मिलकर अपने खुद के के दोनों बच्चों को भी बेचा है। मामले में जांच जारी है। पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि राकेश का परिवार और बच्चे कहां पर है। बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक

जानकारी मिली है कि पूरी रणनीति के साथ बच्चों को जिस दंपत्ति को बिजनौर में बेचा गया था। उनको एक बेटे की चाहत थी। शूरूआती जांच में पता चला कि बच्चा खरीदने वाले परिवार की चार बेटियां है। एक बेटा था, उसकी मृत्यु हो गई थी। इसी के बाद बेटे की चाह में दो साल का बच्चा खरीदा था। पुलिस के मुताबिक बच्चा खरीदने वाले परिवार के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी प्रमोद कुमार का कहना है कि गिरोह की पूरी चेन बनाकर हर एक पर सख्त  कार्रवाई की जा रही है।

इनकी हुई गिरफ्तारी–

राकेश निवासी ग्राम मौहल्ला जाटान बिजनौर, हाल पता सहस्त्रधारा रोड,  तानिया निवासी गोहरपुर सुल्तानपुर मुरादाबाद, हाल पता दोबची, सहस्त्रधारा रोड, प्रिंयका निवासी कोडीपुर, धामपुर, बिजनौर और सेंटी निवासी कोडीपुर धामपुर, बिजनौर की गिरफ्तारी हुई। जबकि राहुल की तलाश जारी है।

Spread the love
Tags: .#uttarakhand #arrested #देहरादून #क्राइम #उत्तराखंड #crime #stf #police #child #police
Previous Post

ट्राई रिपोर्ट: कॉल ड्रॉप मामले में एयरटेल सबसे बेहतर, जियो और वोडाफोन पीछे

Next Post

तेलंगाना: बीआरएस नेताओं की गिरफ्तारी और नजरबंदी से बढ़ा राजनीतिक तनाव

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Next Post

तेलंगाना: बीआरएस नेताओं की गिरफ्तारी और नजरबंदी से बढ़ा राजनीतिक तनाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.