• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
Home उत्तराखंड

कम पढ़ी लिखी होने से नाखुश और दहेज के लालच में 3 माह की विवाहित पत्नी की हत्या का आरोप।

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
March 5, 2026
in उत्तराखंड, क्राइम, दिल्ली, देश-विदेश, देहरादून, नेशनल, पुलिस, राष्ट्रीय ख़बरे, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश
0

दूसरी शादी और दहेज के लालच में की गई हत्या, पति गिरफ्तार


चार माह पहले हुई थी शादी, पति सहित ससुराल पक्ष पर मुकदमा 
नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
बीते साल 19 नवम्बर को हुई थी शादी

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

देहरादून, 5 मार्च नवविवाहिता की इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि वह कम पढ़ी लिखी और ससुराल की उम्मीद के मुताबिक दहेज भी नहीं लाई थी। आरोप है कि पति कम पढ़ी लिखी होने की वजह से नाखुश था और दहेज के लालच में दूसरी शादी करना चाहता था। इसलिए चार माह पहले जिससे शादी की उसको कंबल से मुंह दबाकर मार डाला। हत्या की इस वारदात को छिपाने के लिए पत्नी को हॉस्पिटल ले गया और तबीयत खराब होने का बहाना बना डाला। जांच पड़ताल में सच्चाई सामने आई और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, इस मामले में ससुराल पक्ष के लोग भी मुकदमे में नामजद है। आरोप है कि दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और प्लॉट के लिए पचास लाख की मांग की जा रही थी। 

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि सलमान आसिफ निवासी अपर बाजार रुद्रप्रायग ने शिकायत दी थी। जिसमें बताया कि उनकी बहन कहकशा आलम का निकाह 19 नवम्बर 2025 को  शहबाज आलम पुत्र यासीन निवासी रिस्पना नगर देहरादून के साथ हुआ था। शहबाज व उसके परिवार की मांग पर बढ़चढ़ कर दान दहेज दिया था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही बहन को उसकी सास खुशनुदा , ससुर यासीन , पति शहबाज , देवर सरताज व ननद शबनम दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। 18 फरवरी की रात बहन का फोन आया। बहन ने कहा कि ससुराल वाले एक प्लाट खरीदने के लिए पचास लाख रुपये मांग रहे है। बहन को समझाया। तीन मार्च को करीब 11 बजे बहन का फिर से  फोन आया। उसने बताया कि पति, सास, ससुर , देवर व ननद बहुत जादा गुस्से में है। कह रहे है कि सुबह तक पचास लाख रुपये मंगवा। बहन से कहां कल शाम को आकर बात करता हूं। रात लगभग 1.30 बजे पिता को बहन के ससुर यासीन का फोन आया और बताया कि कहकशा को कुछ हो गया।  यह सुनकर परिवार तुरंत अपने घर से देहरादून के लिए रवाना हुआ। इद्रेश हास्पिटल पहुंचे। अस्पताल में पता चला कि बहन कहकशा को ससुराल वाले मृत अवस्था में लेकर आए थे। 

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बहन के पति शहबाज , सास खुशनुदा , ससुर यासीन , देवर सरताज व ननद शबनम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

।।
डाक्टर के पैनल से करवाया गया पोस्टमार्टम, सीओ करेंगे जांच 
–एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पता चला कि वह कहकशा के कम पड़ी लिखी होने से नाखुश था। साथ ही कम दहेज लाने को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका की बीमारी का फायदा उठाकर कंबल से उसका मुंह दबाकर हत्या की गई थी। एसएसपी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। क्योंकि विवाह को महज 04 माह ही हुए थे, जिस पर सम्बन्धित मजिस्ट्रेट ने कहकशा का पंचायतनामा भरा।  पोस्टमार्टम की कार्रवाई डॉक्टर के पैनल से करवाई गई। मामले की जांच सीओ स्तर के अधिकारी को दी गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए टीम का गठन किया गया। अभियुक्त शहवाज आलम को रिस्पना नगर देहरादून से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसका विवाह उसकी मर्जी के खिलाफ उसके घरवालों ने कराया गया था, जो कम पड़ी लिखी थी, पर घरवालों की इज्जत के लिए अभियुक्त में उससे शादी कर ली थी। शादी में कम दहेज लाने के कारण शादी के बाद उसका और उसके घरवालों का उसकी पत्नी के प्रति व्यवहार बदल गया था।  करीब 01 सप्ताह पहले कहकशा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना थी कि कहकशा को मारने के बाद वह दूसरी जगह किसी पढ़ी-लिखी महिला से शादी कर लेगा। जहां से उसे अच्छा खासा दहेज मिल जायेगा। इस बीच कहकशा की तबीयत खराब होने पर अभियुक्त उसे इलाज के लिए महन्त इन्द्रेश अस्पताल ले गया, जहां से उसका उपचार चला रहा था।

Spread the love
Tags: #Husband #arrested in #dowry #death case dehradun #uttarakhand
Previous Post

अमृत 2.0 के अंतर्गत जल संरक्षण व पुनर्भरण की परियोजनाओं को मंजूरी

Next Post

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों परउठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Next Post

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों परउठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.