DGP Silver Disc से सम्मानित हुई आईपीएस अधिकारी श्वेता चौबे।
उत्तराखंड/ राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य परेड समारोह में श्वेता चौबे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल को धराली मे आई भीषण आपदा के दौरान उत्कृष्ट, समर्पित एवं सराहनीय कार्यों के लिए पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र श्री राजीव स्वरूप द्वारा प्रतिष्ठित DGP Silver Disc से सम्मानित किया गया।


यह सम्मान आपदा के दौरान उनके कुशल नेतृत्व और राहत एवं बचाव कार्यो में उत्कृष्ट योगदान का गौरवपूर्ण सम्मान है।
यह उपलब्धि कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।


